Upcoming IPOs: हो जाएं तैयार? शेयर बाजार में इस हफ्ते खुलेंगे 5 नए आईपीओ, जानें प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Upcoming IPOs: दलाल स्ट्रीट पर आने वाला कारोबारी हफ्ता आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के चलते यह कारोबारी हफ्ता सिर्फ 4 दिन का रहने वाला है। इस 4 दिन में ही दलाल स्ट्रीट पर 5 नई कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) खुलने वाले हैं। इसके अलावा कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है।

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Upcoming IPOs: कनिष्क एल्यूमिनियन इंडिया 73 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 40 लाख शेयर जारी करेगी

Upcoming IPOs: दलाल स्ट्रीट पर आने वाला कारोबारी हफ्ता आईपीओ के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के चलते यह कारोबारी हफ्ता सिर्फ 4 दिन का रहने वाला है। इस 4 दिन में ही दलाल स्ट्रीट पर 5 नई कंपनियों के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) खुलने वाले हैं। इसके अलावा 5 कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है। हालांकि, इस दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट में कोई नया आईपीओ नहीं आ रहा है, लेकिन SME सेगमेंट में हलचल बनी रहेगी।

इस हफ्ते आने वाले सभी पांच नए आईपीओ SME सेगमेंट के होंगे। ये पांचों आईपीओ कुल करीब 226 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने की तैयारी है। सबसे पहला आईपीओ कस्तूरी मेटल कंपोजिट (Kasturi Metal Composite) का होगा, जो 27 जनवरी को खुलेगा। स्टील फाइबर प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी ने अपने आईपीओ से 17.6 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इसके लिए 61 से 64 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है।

इसके बाद 28 जनवरी को तीन SME आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इसमें कनिष्क एल्यूमिनियन इंडिया (Kanishk Aluminium India), एमसेफ इक्विपमेंट्स (Msafe Equipments) और एक्रीशन न्यूट्रावेदा (Accretion Nutraveda) शामिल हैं।


कनिष्क एल्यूमिनियन इंडिया 73 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 40 लाख शेयर जारी करेगी। कंपनी अपने आईपीओ से 29.2 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह कंपनी एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है।

एल्यूमिनियम स्कैफोल्डिंग बनाने वाली कंपनी एमसेफ इक्विपमेंट्स का आईपीओ 116 रुपये से 123 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर आएगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए 54 लाख शेयरों से ₹66.42 करोड़ जुटाने की योजना में है।

वहीं आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्युटिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक्रीशन न्यूट्रावेदा का आईपीओ भी 28 जनवरी को खुलेगा। यह कंपनी ₹122–129 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 19.2 लाख शेयर जारी कर ₹24.8 करोड़ जुटाएगी।

हफ्ते का आखिरी SME आईपीओ सीकेके रिटेल मार्ट (CKK Retail Mart) का होगा, जो 30 जनवरी को खुलेगा। एग्रो-कमोडिटी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स की डिस्ट्रीब्यूटर यह कंपनी 155 रुपये से 163 रुपये प्रति शेयर के दायरे में 88 करोड़ रुपये का इश्यू लाएगी।

ये दो आईपीओ 27 जनवरी को होंगे बंद

इसके अलावा, हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल और शायोना इंजीनियरिंग के आईपीओ 27 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। ये दोनों आईपीओ 22 जनवरी को खुले थे। पिछले दो कारोबारी दिनों में हन्ना जोसेफ हॉस्पिटल का आईपीओ करीब 55 प्रतिशत और शायोना इंजीनियरिंग का आईपीओ करीब 1.34 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका है।

5 कंपनियों की लिस्टिंग भी तय

प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी निवेशकों का ध्यान खींचेगी। इनमें से केवल एक कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है। लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies) के शेयर 28 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। 1,907 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 20 से 22 जनवरी के बीच 2.72 गुना सब्सक्राइब हुआ था, हालांकि ग्रे मार्केट में इसे लेकर कोई खास प्रीमियम नहीं देखा गया।

वहीं SME सेगमेंट में, Digilogic Systems के शेयर 28 जनवरी को BSE SME पर लिस्ट होंगे। जबकि KRM Ayurveda के शेयरों की लिस्टिंग 29 जनवरी को NSE Emerge पर होगी। इसके अलावा Hannah Joseph Hospital और Shayona Engineering के शेयर 30 जनवरी से BSE SME पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें- Stocks in Focus: यह आईटी कंपनी जल्द करेगी अपने सबसे बड़ी डील का ऐलान, CEO ने बताया पूरा प्लान

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।