Waaree Energies IPO: सोलर पीवी मॉड्यूल्स बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज लिमिटेड के IPO को आज निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह पब्लिक इश्यू कुल 76.34 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसे कुल 160.91 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई, जबकि ऑफर पर 2.10 करोड़ शेयर थे। आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने लगाया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 4321.44 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए प्रति शेयर 1427-1503 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 28 अक्टूबर को होनी है।
