Western Carriers India IPO: लॉजिस्टिक कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के चौथे दिन तक 13.89 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 28.98 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 2.08 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 19 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए 163-172 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 492.88 करोड़ रुपये जुटाने का है।
