Get App

Tega Industries IPO: जानें इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्यों है इतना मजबूत?

पिछले एक दशक में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) से सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन के साथ आईपीओ ने तोड़े रिकॉर्ड

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 12:02 PM
Tega Industries IPO: जानें इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम क्यों है इतना मजबूत?
Tega Industries का सब्सक्रिप्शन ....

Tega Industries ने 1 दिसंबर को अपना आईपीओ लॉन्च किया और यह 3 दिसंबर को बंद हो गया। सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान इस IPO को निवेशकों की तरफ से मिले अच्छे समर्थन को देखते हुए 13 दिसंबर को इसकी बंपर लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है। Tega Industries वैश्विक मिनरल बेनिफिसिएशन, खनन और बल्क सॉलिड हैंडलिंग उद्योग के लिए विशेष ‘परिचालन के लिहाज से अहम’ और बार-बार इस्तेमाल होने वाले उत्पादों की अग्रणी विनिर्माता और वितरक कंपनी है।

रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन

इसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन बायर्स (QIB) श्रेणी में सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन हासिल करके पिछले दशक के रिकॉर्ड तोड़ दिए। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन 3 दिसंबर को, QIB के लिए निर्धारित भाग के लिए 215.5 गुना आवेदन मिले। कुल मिलाकर यह इश्यू 219 गुना तक सब्सक्राइब हुआ।

गौर करने की बात है कि QIB के लिए पिछला सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन HDFC Asset Management Company Ltd को मिला था, जिसे 25-27 जुलाई, 2018 तक लॉन्च इसके आईपीओ के लिए क्यूआईबी निवेशकों की तरफ से 192.3 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ था। इसके बाद क्यूआईबी के हिस्से के लिए 189.6 गुने सब्सक्रिप्शन के साथ इंडिगो पेंट्स, 18.5.2 गुने सब्सक्रिप्शन के साथ तत्व चिंतन रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें