सीएनबीसी-आवाज़ पर शेयर बाजार के खेल के नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel Broking के समीत चव्हाण, SMC Group के मुदित गोयल और Globe Capital के हिमांशु गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।
सीएनबीसी-आवाज़ पर शेयर बाजार के खेल के नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Angel Broking के समीत चव्हाण, SMC Group के मुदित गोयल और Globe Capital के हिमांशु गुप्ता के बीच मुकाबला हो रहा है।
KHILADI TOP CALLS
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन की टॉप कॉल्स
समीत चव्हाण की तीसरे दिन की टॉप BF UTILITIES रही जिसने एक दिन में 5.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया
मुदित गोयल की तीसरे दिन की टॉप LOVABLE रही जिसने एक दिन में 4.48 प्रतिशत का रिटर्न दिया
हिमांशु गुप्ता की तीसरे दिन की टॉप SUTLEJ TEXTILES रही जिसने एक दिन में 3.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया
KHILADI DAY-3 RETURN
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन तक खिलाड़ियों के रिटर्न इस प्रकार रहे-
तीसरे दिन की समाप्ति पर समीत चव्हाण के सुझाये शेयर्स ने 21.62 प्रतिशत के रिटर्न दिये
तीसरे दिन की समाप्ति पर मुदित गोयल के सुझाये शेयर्स ने 15.86 प्रतिशत के रिटर्न दिये
तीसरे दिन की समाप्ति पर हिमांशु गुप्ता के सुझाये शेयर्स ने 20.25 प्रतिशत के रिटर्न दिये
एक्सपर्ट्स की आज बाजार पर राय
Angel Broking के समीत चव्हाण ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार में कुल मिलाकर पॉजिटिव रुझान बना हुआ है निफ्टी जब तक 15400-15450 के लेवल को होल्ड करता है तब तक यहां चिंता की जरूरत नहीं है हालांकि इंडेक्स में ट्रेड करने की सलाह नहीं होगी। बाजार में जो भी करेक्शन आयेगा वो मुनाफा वसूली की वजह से ही आता दिखेगा। मिडकैप स्टॉक्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। रियल्टी स्टॉक्स में भी तेजी दिखाई दे रही इसलिए आज हम इस सेक्टर में तेजी करने की सलाह देंगे।
Globe Capital के हिमांशु गुप्ता ने बाजार पर कहा कि जिस हिसाब से आज निफ्टी ने मूव दिखाया है उसके हिसाब ये 15800 की तरफ जाता दिखाई दे सकता है। वहीं बैंक निफ्टी 35550 का लेवल होल्ड करता है तो इसमें भी 200 अंकों का उछाल आता दिखाई दे सकता है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में फॉलोअप बाईंग देखने को मिल रही है।
SMC Group के मुदित गोयल ने बाजार पर नजरिया बताते हुए कहा कि बाजार में जारी तेजी को देखते हुए हमने कल ही कहा था कि इसमें 15650 का स्तर देखने को मिलेगा जो कि आज इस स्तर को निफ्टी ने छुआ है। यदि आज ये 15600 या 15650 के ऊपर बंद होने में कामयाब होता है तो इसमें और तेज रैली देखने को मिलेगी जिसकी वजह से अगले 2 से 3 सेशंस में निफ्टी 16000 की तरफ जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप्स में पार्टी जारी है इसके आगे मिडकैप और स्मॉलकैप्स आउटपरफॉर्म करते नजर आयेंगे।
एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाये गये आज के स्टॉक्स
Angel Broking के समीत चव्हाण का कमाई वाला स्टॉकः BRIGADE
समीत ने कहा कि BRIGADE में 260 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 298 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
Globe Capital के हिमांशु गुप्ता का कमाई वाला स्टॉकः Puravankara
हिमांशु ने कहा कि अनलॉक में इस स्टॉक में तेजी आने का अनुमान है लिहाजा इसमें 90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें इसमें 110 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 86 का स्टॉपलॉस भी लगाएं
SMC Group के मुदित गोयल का कमाई वाला स्टॉकः ASAHI INDIA
मुदित ने कहा कि ASAHI INDIA के स्टॉक में 360 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है इसलिए इसमें 318 के स्टॉपलॉस के साथ 325.40 के स्तर पर खरीदारी करें।
Globe Capital के हिमांशु गुप्ता का कमाई वाला स्टॉकः Oberoi Reality
हिमांशु ने कहा कि रियल्टी स्टॉक में अनलॉक और Model Tenancy कानून के चलते तेजी नजर आ रही है इसलिए इस रियल्टी स्टॉक 636 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें इसमें 720 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 610 का स्टॉपलॉस भी लगाएं
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।