आज यानी 14 अक्टूबर को HCL Technologies, Indiabulls Real Estate, Benares Hotels, Century Textiles, Cyient, Den Networks, Ganesh Housing Corporation, GTPL Hathway, Inox Wind, Inox Wind Energy, Mahindra CIE Automotive, Radhe Developers, Superior Finlease, Vikas EcoTech और Vikas Lifecare आदि कंपनियां अपने सितंबर 2021 की तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।
वहीं शनिवार 16 अक्टूबर को HDFC Bank, Avenue Supermarts, Aarnav Fashions, Artson Engineering, Infomedia Press, Sangam (India) और VR Woodart आदि कंपनियों के सितंबर 2021 की तिमाही के नतीजे आयेंगे।
Infosys: कंपनी को Q2FY22 में 5,421 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ, जो Q1FY22 में 5,195 करोड़ रुपये रही था। तिमाही आधार पर आय 27,896 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,602 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की डॉलर आय इसी अवधि में 3,7820 लाख डॉलर से बढ़कर 3,9980 लाख डॉलर हो गई।
Wipro: तिमाहा आधार पर कंपनी का Q2FY22 में IT सर्विसेस आय 6.9% बढ़कर 2,5800 लाख डॉलर रही। तिमाही आधार पर इसी अवधि में कंपनी की IT सर्विसेस की कॉन्स्टैंट करेंसी आय 8.1% की वृद्धि देखने को मिली। वहीं कंपनी को Q3FY22 में IT सर्विसेस की कॉन्स्टैंट करेंसी आय में 2-4% की वृद्धि होने की उम्मीद है।
Bajaj Hindusthan Sugar: बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक रामलाल कंवरलाल जैन (Ramlal Kanwarlal Jain) ने कंपनी में 67,74,582 इक्विटी शेयर एनएसई पर 14.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
Arvind: बल्क डील के आंकड़ों के मुताबिक Okoworld Growing Markets 2.0 ने कंपनी में 15,15,985 इक्विटी शेयर एनएसई पर 122.72 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।
UltraTech Cement: कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 1.2 एमटीपीए सीमेंट क्षमता का प्लांट शुरु किया। इससे कंपनी को पूर्वी बाजारों में तेजी से बढ़ती सीमेंट की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
KEC International: कंपनी ने Spur Infrastructure का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। अब Spur Infrastructure कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
Hero MotoCorp: कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई नई और आकर्षक रिटेल फाइनेंस स्कीम पेश की हैं।