03:35 PM

बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। सेसेंक्स 458 अंक की तेजी के साथ 50255 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 142 अंक की मजबूती के साथ 14790 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में तेजी हावी रही।


03:10 PM

KPR Mill Q3। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 94 करोड़ रुपये से बढ़कर 160  करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 780 करोड़ रुपये से बढ़कर 940 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने Q3 में 3.75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है।

02:53 PM

MOODYS ON INDIA। भारत का बजट प्रो-ग्रोथ है। हाइवे, रेलवे पर फोकस इंफ्रा के लिए पॉजिटिव है।  मौजूदा बजट पिछले बजट की तुलना में पारदर्शी है। 

02:30 PM

वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में Deepak fertilizers को सालाना आधार पर 87.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जो कि पिछले साल यानी दिसबंर 2019 की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 30 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 29.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,447.1 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 1,119.5 करोड़ रुपये रही थी।

02:10 PM

3.5% बढ़ सकता है SBI का NII, Hero Moto के अच्छे नतीजे संभव


कल SBI के नतीजे आएंगे । बैंक की ब्याज आज 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती है। लेकिन मुनाफे पर दबाव संभव है। वहीं HERO MOTO का रेवेन्यू 37 फीसदी  बढ़ सकता है। नतीजों से पहले दोनों शेयरों में रौनक है।

02:05 PM

बाजार में फिर HIGH पर HIGH लगने लगे हैं। NIFTY, BANK NIFTY और SENSEX तीनों ने आज नया शिखर बनाया है। 8 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ INDUSIND BANK NIFTY का TOP GAINER बना है। मिडकैप में भी लगातार तेजी दिख रही है। DOW FUTURES में भी बढ़त है।

01:40 PM

Butterfly Gandhimathi Q3। सालाना आधार पर मुनाफा 1.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 18.7 करोड़ रुपये रहा है जबकि आय 174 करोड़ रुपये से बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया है।

01:20 PM

Tata Motors में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बजट के बाद ये शेयर 28 फीसदी चढ़ा है। Tata Motors का M-Cap दोबारा 1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया।

01:15 PM

Bajaj Consumer। 31 दिसंबर 2020 को खत्म तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 17.5 फीसदी बढ़कर 57.3 करोड़ रुपए रह गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में Bajaj Consumerका नेट प्रॉफिट 48.7 करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की आमदनी 17.6 फीसदी की बढ़त के साथ 248.4 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले दिसंबर 2019 तिमाही में कंपनी की आमदनी 212.6 करोड़ रुपए थी।    

01:02 PM

बाजार की बड़ी बातें

बजट रैली तीसरे दिन भी जारी है। फिलहाल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी करीब 200 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 3 दिन में 1200 अंक दौड़ा है। सेंसेक्स 50,000 के पार टिका है। 3 दिन में सेसेंक्स 4000 अंक चढ़ा है। मिडकैप भी फुल जोश में है और इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। ऑटो, IT, फार्मा शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है।

12:58 PM

बाजार में ऐतिहासिक बजट रैली जारी है। निफ्टी और सेंसेक्स ने नया शिखर बनाया है। सेंसेक्स 50  हजार के ऊपर मजबूती से टिका है। वहीं निफ्टी 14800 के पार नजर आ रहा है। INDUSIND 8 फीसदी की ऊंची छलांग के साथ निफ्टी बैंक में जोश भरा है।  मिडकैप में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी चल रही है।

12:20 PM

Venkys ने अपने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए है। कंपनी ने मुनाफे के फ्रंट पर दिसबंर तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 106.5 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 5.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 5.8 फीसदी बढ़कर 931.7 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में  880.2 करोड़ रुपये रही थी।

12:00 PM

TECH MAHINDRA। IT डिजिटाइजेशन के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को RSA Scandinavia से ऑर्डर मिला है।

11:00 AM

SCRAPPAGE POLICY पर नए अपडेट आ रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब पुरानी गाड़ियों को रखना महंगा पड़ेगा। SCRAPPAGE पॉलिसी में फिटनेस फीस, ग्रीन टैक्स का प्रावधान है। पुरानी गाड़ी रखने पर आपको ग्रीन टैक्स देना होगा। ग्रीन टैक्स रोड टैक्स का 10-25 फीसदी हो सकता है। इस पॉलिसी को लागू करने का जिम्मा राज्यों पर होगा। वाहन री-रजिस्ट्रेशन चार्ज 10 गुना तक बढ़ेगा।

10:37 AM

सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर  रहे है। सेसेंक्स 474 अंक की बढ़त के साथ 50,271.37 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 14,809 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

10:20 AM

IT शेयरों के हौसले बुलंद है। निफ्टी IT में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रहा है।  TECH MAHINDRA, COFORGE और WIPRO ने लगाई 2 से 3 फीसदी की  छलांग लगाई है।

10:10 AM

फार्मा शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। GAP-UP OPENING के साथ निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2.5 फीसदी चढ़ा है। TORRENT PHARMA, CIPLA, SUN PHARMA और DR REDDYS में 2 से 4  फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

10:00 AM

HOME FIRST FINANCE की लिस्टिंग NSE पर करीब 20 फीसदी प्रीमियम के साथ 618 रुपए पर हुई। वहीं, BSE पर इसकी लिस्टिंग 612.15 रुपए पर हुई है।

09:50 AM

ऑटो शेयरों की फर्टारा रफ्तार जारी है।  3 दिनों की तेजी के साथ 28 महीने की ऊंचाई पर निफ्टी AUTO इंडेक्स पहुंचा। Tata Motors की तूफानी चाल कायम है। 3 सत्रों में करीब 30 फीसदी भागा है।

09:45 AM

SURYA ROSHNI। पाइप सप्लाई के लिए 85 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

09:25 AM

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के  बाद बाजार नीचे  की तरफ फिसल गया। सेसेंक्स  और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में कामकाज कर रहे है। निफ्टी 14645 के स्तर पर नजर आ रहा है तो वहीं सेसेंक्स 79 अंकों की गिरावट के साथ 49,719.45 के स्तर पर  नजर आ रहा है.

08:00 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14717-14734   और बड़ा रजिस्टेंस जोन 14787-14818 है।  बेस जोन 14528-14477 बना हुआ है। जोरदार डिलीवरी उठी, शेयर अब इंडेक्स से ज्यादा दौड़ेंगे। लिहाजा निफ्टी खरीदें, 14528 तक की गिरावट को खरीदें, वीकली आंकड़ों में 14800 का स्तर दिखता है। 14500 कॉल होल्ड करें, 14750 के ऊपर बंद हो तो लॉन्ग सौदा लेकर भी जाएं। मंथली आंकड़ों में 15000 का स्तर दिखता है। डिफेंसिव, Oversold शेयर अब दौड़ेंगे।

07:50 AM

INDIGO PAINTS के बंपर DEBUT के बाद HOME FIRST FINANCE की लिस्टिंग पर आज बजार की नजर रहेगी। इसका इश्यू  26 गुना भरा था। BROOKFIELD INDIA REIT का IPO आज खुलेगा। प्राइस बैंड 274 से 275 के बीच है।

07:40 AM

क्रेडिट पॉलिसी पर आज से MPC की 3 दिवसीय बैठक शुरु  होगी। शुक्रवार को पॉलिसी  आएगी।

07:30 AM

BHARTI AIRTEL के नतीजे आज आएंगे।  कंपनी करीब 760 करोड़ के घाटे से मुनाफे में आ सकती है। ARPU 162 से 166 होने का अनुमान है।  पिछले दो दिनों में करीब 8 फीसदी दौड़ा है ये शेयर।  Adani Ent,  Apollo Tyres, Jubilant Food और Ramco Cements के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी।

07:20 AM

तीसरी तिमाही में TATA CONSUMER ने अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 237 करोड़ रुपए हुआ। वहीं REVENUE में भी अच्छी ग्रोथ दिखी। कंपनी ने CEREAL MAKER ब्रैंड SOULFULL को 156 करोड़ रुपए में खरीदने का एलान किया है।

07:10 AM

बजट के बाद शानदार तेजी से FIIs का भी मूड बदला है। कल 6182 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई।  27 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा BUYING देखने को मिली।

07:00 AM

घरेलू मार्केट में आज भी बजट रैली जारी रहने के संकेत है।  DOW कल पौने 500 अंक चढ़कर बंद हुआ था।  आज DOW FUTURES में चौथाई फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।  इधर, एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY करीब 50 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।