Dealing Rooms को इस बैंकिंग स्टॉक में दिखती है 15 रुपये की गिरावट, दी बिकवाली की सलाह

ब्रोकरेजेस को इस स्टॉक में नीचे की तरफ 290-295 के स्तर आने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 7:06 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

    Kotak Mahindra Bank Q2:मुनाफा 7 % घटकर 2,032 करोड़ रुपए रहा, असेट क्वालिटी में सुधार

    ITC

    डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में डीलर्स BTST strategy अपनाने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दे रहे हैं। डीलर्स को उम्मीद है कि इसमें 240-242 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। डीलर्स ने इसमें positive technical trends के कारण अपने क्लाइंट्स को खरीदारी की सलाह दी है। इस स्टॉक में आज 11% का ओपन इंटरेस्ट दिखा है और  fresh longs बनते दिखे हैं।


    Bandhan Bank

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स को इस स्टॉक में पोजीशनल शॉर्ट नजर आ रही है इसलिए इसमें बिकवाली की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि Dealers को इस स्टॉक में नीचे की तरफ 290-295 के levels नजर आते हैं। आज के ट्रेड में इस स्टॉक में Fresh shorts देखने को मिले हैं।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।