जोरदार लिक्विडिटी, अच्छी इकोनॉमिक रिकवरी और कॉर्पोरेट मुनाफे में जोरदार उछाल के चलते संवत 2077 निवेशकों के लिए शानदार साल रहा है। लेकिन अब निवेशको के लिए अब कुछ नियर टर्म चुनौतियां भी नजर आ रही है। इसमें एनर्जी और कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और बाजार में बढ़े वैल्यूशन से जुड़ी चिंताएं शामिल हैं। लेकिन ब्रोकिंग फर्म शेयरखान इक्विटी बाजार को लेकर अभी भी पॉजिटव है। इसका मानना है कि बाजार में आने वाला कोई भी करेक्शन इसकी सेहत के लिए अच्छा है और हर गिरावट में अच्छे शेयरों में खरीदारी की जानी चाहिए।
आइए हम बताते हैं शेयरखान के वे पसंदीदा शेयर जिनमें संवत 2078 में हो सकती है जोरदार कमाई.
APL Apollo Tubes |कंपनी के जोरदार आउटलुक, मजबूत बैलेंस शीट और अच्छे बिजनेस मॉडल को देखते हुए शेयर खान इस स्टॉक पर काफी बुलिश है। लेकिन इसके साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हुए हैं। जैसे कंस्ट्रक्शन और इंफ्रा प्रोजेक्ट की तरफ से मांग में कमी, स्टील की कीमतों में बढ़त इसकी कमाई पर असर डाल सकते हैं। इसके अलावा प्रतिस्पर्धा में बढ़ोत्तरी इसके वॉल्यूम पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
Balrampur Chini Mills | कंपनी को शुगर इंडस्ट्री में घटते स्किलिकैलीटी का बड़ा फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की कमाई में डिस्टिलरीज के बड़े योगदान से इसका मार्जिन में सुधार आएगा और मुनाफे में वित्त वर्ष 2021-24 की अवधि में सालाना आधार पर 19 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आगे कंपनी के डिविडेंड पे आउट भी बढ़ता दिख सकता है।
ICICI Bank |आगे बैंक के रिटेल, सीवी और पर्सनल लोन कारोबार में तेजी आती दिख सकती है। इसके अलावा इसके कॉर्पोरेट सेगमेंट में अच्छी लेन ग्रोथ देखने को मिल सकती है। जिसका इसर इस स्टॉक पर देखने को मिलेगा।
ISGEC Heavy Engineering |चुनौतीपूर्ण माहौल में भी कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। जिससे इस बात की उम्मीद बनती है कि आगे कम्पनी की आय में मजबूती रहेगी। निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों की तरफ से बढ़ते निवेश का फायदा कंपनी को मिलेगा।
ITC | उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का सिगरेट वॉल्यूम सालाना आधार पर 12-13% बढ़ेगा। मोबिलिटी में सुधार और जीएसटी मीट में सिगरेट पर लागू जीएसटी में बढ़त न किए जाने से कंपनी को फायदा होगा।
Larsen & Toubro |कंपनी का मैनेज कंपनी के ग्रोथ को लेकर आश्वस्त है। कंपनी का फोकस रेवेन्यू और ऑर्डर फ्लो दोनों की ग्रोथ पर बना हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद कंपनी की ऑर्डर बुक 8.96 लाख करोड़ रुपए के मजबूत स्तर पर है।
इन शेयरों के अलावा शेयरखान की पसंदीदा पिक में LIC Housing Finance,NOCIL,PVR,Radico Khaitan,State Bank of India,Tata Elxsi,Tata Motors DVR और Titan Company के नाम शामिल हैं। शेयरखान की राय है कि इन स्टॉक्स में संवत 2078 में जोरदार कमाई हो सकती है।