हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट से ग्लोबल बैंकों को भारी नुकसान

हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट के कारण Nomura, Credit Suisse जैसे बैंकों को नुकसान उठाना पड़ा है

अपडेटेड Mar 30, 2021 पर 7:08 PM
Story continues below Advertisement

स्वेज नहर में विशालकाय कंटेनर शिप एवर गिवेन के फंसने के कारण ग्लोबली जल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था और पूरी दुनिया में कमोडिटी से संबंधित चिंताएं पैदा हो गई। इस ग्लोबल संकट से अभी उबर भी नहीं पाये हैं तब तक ग्लोबल बैंकों पर आये संकट से पूरी दुनिया के बैंकिंग कारोबार के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। ये संकट हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट  के कारण पैदा हुआ है और इससे दुनिया के बड़े बैंकों को जोरदार झटका लगा है।

हेज फंड Archegos Capital के डिफॉल्ट के कारण  Nomura, Credit Suisse जैसे बैंकों को नुकसान उठाना पड़ा है। इससे Nomura ने 2 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका जताई है और इस खबर के चलते ही कल यानी  सोमवार को Nomura का शेयर 14 प्रतिशत टूट गया। वहीं दूसरी बड़ी बैंक  Credit Suisse अभी घाटे का आंकलन नहीं कर पाया है। इस डिफॉल्ट के कारण Goldman Sachs, Morgan Stanley को भी नुकसान हुआ है।

क्या था पूरा मामला

Archegos Capital ने तमाम बैंकों और फाइनेंशियल कंपनियों में लेवरेज पोजिशन बनाई थी। इसकी Discovery, Viacom, Baidu,VIPShop जैसे शेयरों में  पोजिशन थी। इसमें स्वैप यानी कि शेयरों की अदला-बदली के जरिए पोजिशन बनाई गई थी। लेकिन शेयरों के दाम गिरने से मार्जिन कॉल ट्रिगर हुए हैं। इसकी वजह से बैंकों को करीब 20 अरब डॉलर की होल्डिंग बेचनी पड़ी है। इसके बाद भारी बिकवाली से शेयरों के दाम और गिर गये हैं। इस वजह से 1 हफ्ते में Viacom, Discovery, Baidu के शेयर 50 प्रतिशत तक टूट गये हैं।

स्वेज नहर के ग्लोबल संकट के मिली राहत, हर घंटे 40 करोड़ डॉलर के ग्लोबल ट्रेड का हो रहा था नुकसान

इस बीच एक ग्लोबल संकट से दूनिया को थोड़ी राहत मिली है यानी कि स्वेज नहर में फंसा हुआ विशालकाय कंटेनर शिप EVER GIVEN फिर तैरने लगा है। इसके मूवमेंट के कारण स्वेज नहर में ट्रैफिक जाम खत्म हुआ है । ये वहां पर 1 हफ्ते से फंसा था। ये 2 लाख टन भारी जहाज स्वेज कैनाल में फंसा था। इसे निकालने के लिए इजिप्ट सहित दुनिया के कई देशों के एक्सपर्ट कोशिश कर रहे थे। स्वेज नहर में EVER GIVEN संकट के चलते 200 जहाज फंसे थे जिसकी वजह से हर घंटे 40 करोड़ डॉलर के ग्लोबल ट्रेड का नुकसान हो रहा था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।