मेटल स्टॉक की जोरदार रैली क्या आगे भी रहेगी जारी, जानें रिलायंस सिक्योरिटी के मितुल शाह की राय

रिलायंस सिक्योरिटी के मितुल शाह ने कहा अमेरिकी मार्केट की हलचल से भारतीय बाजारों से पैसा निकल रहा है.

अपडेटेड Jul 31, 2021 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मनीकंट्रोल से हुई खास बातचीत में बाजार की आगे की चाल,दशा और दिशा पर बात करते हुए रिलायंस सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च मितुल शाह ने कहा है कि पोस्ट रिकवरी फेज में मेटल के डिमांड और सप्लाई में आए मिसमैच की वजह से मेटल शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

    इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी बाजारों में आई हलचल की वजह से भारतीय बाजारों से एफआईआई का पैसा निकलते दिख रहा है। इसके अलावा करेंसी बाजार की गतिविधियां और ग्लोबल इकोनॉमी की हलचलों की वजह से भी भारतीय बाजारों पर असर पड़ रहा है।

    बाजार की चाल पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कल समाप्त हुए हफ्ते में बाजार में उतार-चढाव देखने को मिला। इस हफ्ते के दौरान लॉर्ज कैप कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजों ने बाजार पर अपना असर दिखाया और वह काफी वोलैटाइल रहा। Tata Motors, MSIL जैस कंपनियों ने कमजोर नतीजे पेश किए। वहीं आईटी कंपनियों ने मजबूत आंकड़े पेश किए। कंपनियों के यह नतीजे और कोरोना की तीसरी लहर डी स्ट्रीट की दिशा तय कर रही है।
     
    इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजारों से  एफआईआई की निकासी की मूल वजह अमेरिकी बाजारों में आई तेजी,करेंसी बाजार की  गतिविधि और ग्लोबल मार्केट में धीरे-धीरे आ रहा सुधार है।

    इसके अलावा भारत के कुछ हिस्से में कोरोना के तीसरे लहर की आशंका और कुछ बड़े लॉर्ज कैप स्टॉक में मुनाफावसूली के चलते वैल्यूएशन को लेकर बना दबाव बाजार पर अपनाअसर दिखा रहा है। इसके अलावा कुछ लॉर्जकैप कंपनियों के उम्मीद से कमजोर रहे नतीजे और उनकी कमजोर मैनेजमेंट कमेंट्री ने भी निवेशकों के सेंटिमेंट पर प्रतिकूल असर डाला है।

    स्म़ॉल और मिडकैप सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैल्यूएशन में  सुधार के साथ ही पिछले 4-6 महीनों में स्म़ॉल और मिडकैप शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन किया है। स्म़ॉल और मिडकैप सेक्टर के तमाम शेयरों में अब तक आई जोरदार बढ़त के बावजूद बहुत सारे ऐसे छोटे-मझोले क्वालिटी शेयर हैं जिनमें अभी भी ग्रोथ की काफी संभावना है और इनमें किसी गिरावट पर या वर्तमान लेवल पर भी पैसे लगाए जा सकते हैं।

    निवेश के नजरिए से कहा  है आपकी नजर? इस सवाल का जबाव देते हुए मितुल शाह ने कहा कि उनकी पसंद लिस्ट में Bharat Forge, Ashok Leyland, JK Lakshmi Cement, HCL Tech और Tech Mahindra जैसे स्टॉक शामिल है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।