वित्त वर्ष 2021 में भारत के जीडीपी में 7.3 फीसदी का संकुचन देखने को मिला है हालांकि यह उम्मीद से कम रहा है। इसके बावजूद कई रेटिंग एजेसियों और ब्रोकरेज हाउसेज ने भारत के वित्त वर्ष 2022 के जीडीपी अनुमान में कटौती कर दी है।
वित्त वर्ष 2021 में भारत के जीडीपी में 7.3 फीसदी का संकुचन देखने को मिला है हालांकि यह उम्मीद से कम रहा है। इसके बावजूद कई रेटिंग एजेसियों और ब्रोकरेज हाउसेज ने भारत के वित्त वर्ष 2022 के जीडीपी अनुमान में कटौती कर दी है।
इनका कहना है कि ज्याद से ज्यादा आबादी के टीकाकऱण के दायरे में आने और धीरे-धीरे लॉकडाउन घटने के साथ ही अगली तिमाही से इकोनॉमी में बाउंसबैक दिख सकता है।
Anand Rathi Shares और Stock Broker के Siddharth Sedani का कहना है कि कोरोना के दूसरी वेव के चलते वित्त वर्ष 2022 में वित्तीय या मौद्रिक नीति में किसी तरह की कड़ाई की उम्मीद नहीं है।
आनंदराठी ने वित्त वर्ष 2022 के लिए ग्रोथ अनुमान को 10.5 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया है। इसका कहना है कि इकोनॉमी में एक बार फिर से जान लौटते ही उन शेयरों में ज्यादा जोश लौटता दिखेगा जो कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। इनमें hospitality, tourism और entertainment से संबंधित स्टॉक शामिल है।
एंजेल ब्रोकिंग के मिलन देसाई (Milan Desai) का कहना है कि तमाम कंपनियों के वैल्यूएशन काफी अच्छे नजर आ रहे है। अब बैंकों में भी एक बार हमें आउटपरफॉर्मेंस दिखना शुरु होगा जिसमें छोटे-टिकट साइज के बैंकों की लीडरशिप रहेगी।
यहां हम आपको ऐसे कुछ स्टॉक्स की सूची दे रहे हैं जो इकोनॉमी से जुड़े हुए है। आगे इकोनॉमी मे रिकवरी के साथ ही हमें इसमें लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
Anand Rathi की पसंद
Grasim Industries | LTP: Rs 1,441.85 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 1781 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Tata Consumer Products | LTP: Rs 673.30 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 728 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Godrej Properties | LTP: Rs 1,392.60 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 1880 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Radico Khaitan | LTP: Rs 629.05 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 721 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Hero MotoCorp | LTP: Rs 2,972.45 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 3,653 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Angel Broking की पसंद
Avenue Supermarts | LTP: Rs 3,065.65 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 3,349 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Hawkins Cookers | LTP: Rs 5,865 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 6,699 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Ashok Leyland | LTP: Rs 124.15 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 145 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
PVR | LTP: Rs 1323.05 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 1,500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Lemon Tree Hotels | LTP: Rs 42.80 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 50 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
CapitalVia Global Research की पसंद
Asian Paints | LTP: Rs 2905.35 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 3,270 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Hindustan Unilever (HUL) | LTP: Rs 2,358.65 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 2,788 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Kajaria Ceramics | LTP: Rs 970 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 2,890 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
Havells India | LTP: Rs 1,048 | लंबी अवधि के नजरिए से इस शेयर में 1,750 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीद की सलाह है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।