पिछले हफ्ते निफ्टी में हमें इसके राइजिंग चैनल पैटर्न से एक ब्रेकडाउन देखने को मिला था। इसने अपने 21 DEMA के करीब मजबूत सपोर्ट हासिल किया था। इस हफ्ते हमें डेली टाइम फ्रेम पर एक छोटे आकार का V-shape रिवर्सल पैटर्न देखने को मिला और निफ्टी पहली बार हमें 18,100 के ऊपर बंद होता दिखा।
