दिवाली पर ICICI सिक्योरिटीज की इन 7 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज फर्म ने बैंक ऑफ बड़ौदा, महिंद्रा लाइफस्पेस, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स और वर्धमान स्टील जैसे स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्टॉक मार्केट में तेजी का दौर जारी है। बहुत से इनवेस्टर्स अधिक रिटर्न की संभावना रखने वाले स्टॉक्स में दिवाली पर इनवेस्टमेंट करना चाहते हैं। ब्रोकरेज फर्म ICICI सिक्योरिटीज ने सात ऐसे क्वालिटी स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दी है जिनके प्राइसेज लॉन्ग टर्म में बढ़ सकते हैं।

    बाटा

    कॉस्ट घटाने और स्टोर्स के एक्सपैंशन का कंपनी को फायदा मिल सकता है। ICICI सिक्योरिटीज ने इसे 1,900-2,020 रुपये की रेंज में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 2,380 रुपये का है।

    TCNS Clothing

    एथनिक वियर सेगमेंट में ग्रोथ के मौकों का फायदा उठाने के लिए कंपनी मजबूत स्थिति में है। इसके पास इस सेगमेंट में तीन लोकप्रिय ब्रांड्स हैं। इस स्टॉक को 720-760 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट प्राइस 860 रुपये का है।

    Metaverse क्या है, फेसबुक क्यों कर रही है इस प्रोजेक्ट में बड़ा इनवेस्टमेंट


    बैंक ऑफ बड़ौदा

    ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि बैंक के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार हो रहा है। इसे मर्जर से कॉस्ट घटाने में भी मदद मिल सकती है। इस स्टॉक को 90-100 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट प्राइस 120 रुपये है।

    Gateway Distriparks

    इस लॉजिस्टिक्स कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और इसकी रिटर्न रेशो में सुधार हुआ है। इस स्टॉक को 255-275 रुपये की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है। इसके लिए टारगेट प्राइस 350 रुपये का है।

    महिंद्रा लाइफस्पेस

    कंपनी के मैनेजमेंट का जोर बैलेंस शीट को बेहतर बनाने के साथ ही एक्सपैंशन पर है। इस स्टॉक को 255-280 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट प्राइस 325 रुपये का होगा।


    Action Construction Equipment

    कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मुश्किलों का सामना करने के बावजूद कंपनी ने हाल की तिमाहियों में बेहतर प्रदर्शन किया है। कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की डिमांड बढ़ने का इसे फायदा मिला है। इस स्टॉक को 215-240 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसके लिए टारगेट प्राइस 300 रुपये का होगा।

    VSSL

    वर्धमान स्पेशल स्टील कैपिटल एफिशिएंसी में सुधार करने पर जोर दे रही है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को 250-275 रुपये की रेंज में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए टारगेट प्राइस 340 रुपये का है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।