किन PSUs में खरीदारी करने को कह रहे IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन

भसीन ने कहा कि अगले हफ्ते यानी 5 अप्रैल के बाद बाजार में 15000 का अंक दिखाई देगा

अपडेटेड Mar 30, 2021 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 30 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

    जानते हैं आज दोपहर 1 बजे के दौरान किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

    1.10 PM

    संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि बॉन्ड यील्ड जैसी खबरों को बाजार पचा चुका है और ये भारतीय बाजारों के निगेटिव नहीं बल्कि पॉजिटिव है। इस समय भारतीय बैंकों में खरीदारी करनी चाहिए। अगले हफ्ते यानी 5 अप्रैल के बाद बाजार में 15000 का अंक दिखाई देगा।

    भसीन ने कहा कि जेएसडब्ल्यू में जिन्होंने निवेश किया था वह चाहे तो उसमें मुनाफा बुक सकते हैं। आज बाजार के दूसरे सेशन में आईसीआईसीआई बैंक में तेजी आने की उम्मीद है और ये बाजार को लीड कर सकता है।

    Buy Coal India


    संजीव भसीन निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में coal india में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सीमेंट, स्टील आदि पूरी दुनिया में तेजी से भाग रहे हैं इसके बाद कोल यानी कोयले का नंबर है। इसलिए कोल इंडिया में खरीदारी करनी चाहिए। इस कंपनी ने रिकॉर्ड आउटपुट दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 131.75 से 132 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 140 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 128.75 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    Buy BEL

    दूसरी पिक्स के रूप में संजीव भसीन निवेशकों को bel में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक को 124.2 से 124.4 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 130 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 121.65 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।