अनुमान से अच्छे रहे INFOSYS के नतीजे, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

CLSA ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 2060 रुपये तय किया है

अपडेटेड Oct 14, 2021 पर 12:21 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    IT दिग्गज INFOSYS ने दूसरी तिमाही अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए। कंपनी का Doller Revenue करीब 6% बढ़ा। मुनाफे में 4% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली जबकि कंपनी ने FY22 के लिए revenue Growth Guidance भी बढ़ाकर 17.5% तक किया है। जानते हैं ब्रोकरेजेस की स्टॉक पर क्या है राय-

    BROKERAGES ON INFOSYS

    CLSA की INFOSYS पर राय

    CLSA ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2060 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजों से मजबूत डिमांड के संकेत नजर आ रहे हैं। इन्होंने इसका FY22/23 के लिए EPS अनुमान 1% बढ़ाया है।

    GOLDMAN SACHS की INFOSYS पर राय

    GOLDMAN SACHS ने INFOSYS पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,149 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मार्जिन और एग्जिक्यूशन के लिहाज से कंपनी के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। ये कंपनी लार्जकैप IT में तेज ग्रोथ वाली है। उन्होंने इसका रेवेन्यू का अनुमान बढ़ाया, लेकिन मार्जिन में कटौती की है। वहीं FY22-26 के लिए EPS अनुमान  -2% से +2% किया है।


    UBS की INFOSYS पर राय

    UBS ने INFOSYS पर  पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1820 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की Q2 मार्जिन पॉजिटिव है और TCV को लेकर चिंताएं बरकरार है। कंपना द्वारा वेतन बढ़ोतरी किये जाने के बावजूद मार्जिन उम्मीद से अच्छे रहे हैं।

    Buzzing Stocks- आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Infosys, Wipro, UltraTech Cement और अन्य स्टॉक्स

    MACQUARIE की INFOSYS पर राय

    MACQUARIE ने INFOSYS पर  आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q2 मार्जिन अनुमान से बेहतर है और FY22 के लिए EPS अनुमान 1% बढ़ाया है।

    MORGAN STANLEY की INFOSYS पर राय

    MORGAN STANLEY ने INFOSYS पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1920 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रेवेन्यू और मार्जिन के लिहाज से Q2 मजबूत है। वहीं  H2 के लिए डील्स में सुस्ती नजर आई है और आट्रिशन को लेकर चिंताएं दिख रही हैं।

    CREDIT SUISSE की INFOSYS पर राय

    CREDIT SUISSE ने INFOSYS पर  आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2190 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ से पॉजिटिव सरप्राइज मिला है। इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 2.1-2.4% बढ़ाया है।

    KOTAK INSTL EQ की INFOSYS पर राय

    KOTAK INSTL EQ ने INFOSYS पर  खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का सभी मायने में प्रदर्शन शानदार रहा है और इन्होंने FY22-24 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान 1-1.5% बढ़ाया है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।