स्टॉक मार्केट में सबसे अधिक वैल्यू वाली 10 कंपनियों में से पांच का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सपताह 1,42,880.11 लाख करोड़ रुपये कम हुा है। इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर अधिक मार पड़ी है। पिछले सप्ताह बेंचमार्क BSE सेंसेक्स 484.33 पॉइंट या 0.79 प्रतिशत घटा है।
सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को लगातार चौथे सेशन में गिरावट रही।
FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मार्केट कैपिटलाइजेशन 45,523.33 करोड़ रुपये गिरकर 5,76,836.40 करोड़ रुपये रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यू 45,126.6 करोड़ रुपये घटकर 16,66,427.95 करोड़ रुपये की थी।
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS का मार्केट कैप 41,151.94 करोड़ रुपये कम होकर 12,94,686.48 करोड़ रुपये रही।
इसके विपरीत, कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 30,747.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,558.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ICICI बैंक की वैल्यू 22,248.14 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,497.27 करोड़ रुपये की थी।
HDFC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 17,015.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,24,877.06 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 11,111.14 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,863.34 करोड़ रुपये रहा।