03:35PM

BULLS ने लगातार तीसरे दिन बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखी। सेंसेक्स आज 529.36 अंक यानी  1.14 फीसदी की बढ़त के साथ  46,973.54 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 148.15 अंक यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 13,749.25 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:15PM

DLF की गुरुग्राम में लॉन्च प्रोजेक्ट की सभी इन्वेंट्री बिक गई है। DLF ने हाल ही में गुरुग्राम में ये प्रोजेक्ट लॉन्च किया था। नए प्रोजेक्ट से करीब 300 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है। कंपनी नए प्रोजेक्ट का अगला फेज जल्द लॉन्च करेगी।

03:05PM

MRS. BECTORS FOOD के प्रबंधन ने सीएनबीसी-आवाज़ से हुई अपनी बातचीत में कहा कि कंपनी हर सेगमेंट में ग्रोथ के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर भारत में 4.5 फीसदी मार्केट शेयर है। कंपनी का फोकस यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली पर है। कंपनी ने घरेलू कारोबार में 32 फीसदी का ग्रोथ दर्ज की है। आगे कंपनी अच्छे आंकड़े पेश कर सकती है। कंपनी आगे मजबूत स्थिति हासिल करेगी। 

02:48PM

बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी है। बैंकिंग, तेल-गैस, मेटल शेयरों में अच्छी तेजी है। निफ्टी 13,750 के पार निकला।

02:15PM

BULLS ने लगातार तीसरे दिन जीत का परचम लहराया है। निफ्टी All time high के करीब  दिख रहा है। बैंक शेयरों ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी करीब 600 अंक  ऊपर है। Reliance, HDFC twins, ICICI Bank में सबसे ज्यादा रफ्तार दिख रही है। डाओ फ्यूचर्स भी 100 अंक दौड़ा है।

01:15PM

बाजार में क्रिसमस की रौनक नजर आ रही है। निफ्टी 13700 के पार दिख रहा है। आज विनिवेश के ट्रिगर पर सरकारी शेयर झूमे हैं। निफ्टी बैंक भी फुल जोश में दिख रहा है। सरकारी और प्राइवेट दोनों बैंक भागे हैं। विनिवेश के ट्रिगर पर सरकारी शेयर झूम उठे हैं। मिडकैप में स्टील, NBFC, इंश्योरेंस शेयर चमके हैं। हालांकि टेक्नोलॉजी शेयरों में हल्की मुनाफावसूली दिखी है।

01:00PM

प्रोमोटर्स के शेयर खरीदने से VEDANTA में तूफानी तेजी आई है। ये शेयर 8 फीसदी  के उछाल के साथ 15 महीने के ऊपरी स्तर पर है। प्रोमोटर्स ने ब्लॉक डील के जरिए 4.9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है।

12:55PM
 
Lafarge Holcim के टेक्नोलॉजी फीस नहीं बढ़ाने से ACC और Ambuja Cement में खरीदारी दिख रही है। इंट्राडे में ACC में करीब 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। Ambuja Cement 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर है।

12:45PM

Adani Power:Odisha सरकार ने RoFR (Right Of First Refusal) के जरिए करार रद्द किया है।

12:30PM

SJVN को हिमाचल में 501 MW का हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट मिला है। 

12:15PM

VOLKSWAGEN INDIA ने Polo और Vento मॉडल के दाम 2.5 फीसदी तक बढ़ाए हैं। बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2021 से लागू होंगी।

11:55AM

सोने में कारोबार

क्रिसमस की छुट्टी से पहले सुस्त कारोबार हो रहा है। इंटरनेशल मार्केट में सोना 1880 डॉलर के करीब है। MCX पर सोना 50,000 रुपए के ऊपर बरकरार है। US में बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। Brexit डील जल्द होने की उम्मीद से दबाव बना है। ब्रिटेन और EU Brexit ट्रेड डील के करीब पहुंच गए हैं।

11:45AM

चांदी में कारोबार

कल की शानदार बढ़त के बाद आज चांदी में सुस्ती दिख रही है। MCX पर चांदी का भाव 67,500 रुपए के ऊपर है। चांदी में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिल रहा है। US में बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं। Brexit डील जल्द होने की उम्मीद से बॉन्ड यील्ड बढ़ी है।

11:40AM

क्रूड में कारोबार

अमेरिका में क्रूड इनवेंट्री घटने और ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन में Brexit ट्रेड डील काफी करीब पहुंचने की खबरों से क्रूड में तेजी देखने को मिल रही है।
ब्रेंट क्रूड में 51 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिका में क्रूड इनवेंट्री घटने से सपोर्ट मिल रहा है। MCX पर इसमें 2 दिन में करीब 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। Brexit डील जल्द होने की उम्मीद से सपोर्ट मिल रहा है।

11:35AM

मेटल्स में कारोबार

मजबूत डिमांड के दम पर ज्यादातर मेटल्स में भी खरीदारी है। कॉपर, एल्युमिनियम की डिमांड में मजबूती है। LME कॉपर 7 साल की ऊंचाई के करीब पहुंच गया है। इंडस्ट्री की तरफ से निकेल की डिमांड बढ़ी है। कल की जोरदार तेजी के बाद जिंक में मुनाफावसूली है।

11:30AM

RBI ने कहा है कि अक्टूबर में FDI इंफ्लो पिछले महीने के 428 करोड़ डॉलर से बढ़कर 687 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं, सालाना आधार पर अक्टूबर FDI इंफ्लो 602 करोड़ डॉलर से बढ़कर 687 करोड़ डॉलर रहा है। 

11:20AM

TATA MOTORS ने कहा है कि UK पोर्ट्स की समस्या का JLR पर तात्कालिक प्रभाव नहीं होगा। कंपनी ने अक्टूबर-मार्च ग्रोथ गाइडेंस बरकरार रखा है।

10:35AM

बाजार में फिर बुल्स की धमक देखने को मिल रही है। निफ्टी रिकॉर्ड स्तर से सिर्फ चंद कदम दूर है। बैंकों ने बाजार में जोश भर दिया है। बैंक निफ्टी करीब 500 अंक ऊपर है।

10:30AM

मेटल शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी दिख रही है। मेटल इंडेक्स करीब एक हफ्ते के ऊपरी स्तर पर है। SAIL में 5 परसेंट तो Mishra Dhatu Nigam 6 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

10:27AM

DISINVESTMENT में तेजी की खबर से PSU शेयरों में जोरदार तेजी आई है। BEML और ITDC 1 साल के ऊपरी स्तर पर हैं। सरकार जल्द आधा दर्जन कंपनियों में हिस्सा बेचने के लिए बोली बुला सकती है।

10:25AM

SPICEJET, GMR Hyderabad Air Cargo के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन को स्टोर और डिलिवर करेगी

10:05AM

डॉलर के मुकाबले रुपया आज 11 पैसे मजबूत होकर 73.77 के मुकाबले 73.66 के स्तर पर खुला है।

10:00AM

NSE पर MRS BECTORS का शेयर करीब 74 फीसदी प्रीमियम पर 500 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ है। BSE पर इसकी लिस्टिंग 501 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई है।

09:40AM

सरकार ने चीन, कोरिया, EU और जापान से STAINLESS STEEL के एंटी डंपिंग  इंपोर्ट की जांच शुरू कर दी है।

09:20AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज शानदार तेजी के साथ आगाज़ किया है। फिलहाल सेंसेक्स 240 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 46,683 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 60 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 13,672 के स्तर पर दिख रहा है।

08:50AM

ग्लोबल संकेत अच्छे

भारतीय बाजारों में आज फिर रौनक दिख सकती है। कल  अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। नैस्डेक ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया था। एशियाई बाजारों और SGX निफ्टी में भी बढ़त देखने को मिल रही है। उधर ब्रिटेन और EU Brexit ट्रेड डील के करीब पहुंच गए हैं। डील जल्द होने की उम्मीद से बॉन्ड यील्ड बढ़ी है। Dow कल 114 अंक चढ़कर बंद हुआ था। Nasdaq भी कल इंट्राडे में रिकॉर्ड High पर पहुंचा। हालांकि अमेरिकी बाजार में आखिरी घंटों में मुनाफावसूली देखने को मिली। डिफेंस बिल पर डॉनल्ड ट्रंप के वीटो का असर देखने को मिला। अब Congress में डिफेंस बिल पर दोबारा वोटिंग होगी।
हालांकि अमेरिकी बाजार लगातार आठवें हफ्ते तेजी की ओर हैं। अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के आंकड़े अनुमान से बेहतर रहे हैं।

 
13600-13700 के बीच Nifty एक्सपायरी संभव

आज NIFTY की वीकली EXPIRY 13600 से 13700 के बीच हो सकती है। CNBC-आवाज़ के पोल में 50 फीसदी ब्रोकर्स की राय है कि  BANK NIFTY की EXPIRY 29900 से 30300 के बीच कट सकती है।

VEDANTA

VEDANTA के प्रोमोटर्स आज BLOCK DEALS के जरिए 4.9 फीसदी  हिस्सेदारी खरीदेंगे। 160 रुपए के भाव पर 18.5 करोड़ शेयर खरीदने का इरादा है। CNBC-आवाज़ की BIG EXCLUSIVE

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 13654-13666 है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 13708-13724 है। बेस जोन 13547-13531 और बड़ा बेस जोन 13484-13454 है। तेजी जारी रहेगी लेकिन बड़े Gap Up को खरीदने से बचें। Day Traders पहले बेस पर SL लगाएं और लॉन्ग करें। 13600 कॉल कल दोगुनी हुई, Gap Up पर मुनाफा वसूलें। 13700 कॉल में सबसे ज्यादा OI है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 29970-30030 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 30202-30352 है। इसका बेस जोन 29610-29554 और बड़ा बेस जोन 29406-29359 है। 29500-550 पर पहला बड़ा सपोर्ट, यहीं SL रखें। 29970-30030 रजिस्टेंस जोन, निकला तो 30300-353 भी संभव है। बड़े Gap Up को खरीदने से बचें।

जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स
 
Axis Securities

BuyUPL 452 SL 446 target 470

Hem Securities

BUY BERGER PAINT AT 730 STP 675 TRG 795

Swastika Investmarts Ltd

BUY MGL FUT CMP 1057 SL 1042 TGT 1080



सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।