03:33 PM
03:33 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली। सेसेंक्स 1128.08 अंक यानी 2.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 337.80 अंक यानी 2.33 फीसदी की मजबूती के साथ 14,845.10 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी जोरदार एक्शन देखने को मिला । बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.98 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.30 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए है।
03:28 PM
घरेलू कारोबारियों की शिकायत के बाद सरकार, ई-कॉमर्स FDI की पॉलिसी के नियमों में सख्ती करने की तैयारी में है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक ई कॉमर्स कंपनियों को सभी वेंडर के साथ एक समान शर्तों पर कारोबार करना औऱ वेंडर की इन्वेंटरी 25 परसेंट से घटाकर 10 से 15 परसेंट करने जैसी शर्तें जोड़ी जा सकती हैं।
03:10 PM
Confederation of All India Traders (CAIT) के मुताबिक देश भर के व्यापारियों को इस साल कोरोना की वजह से कुल मिलाकर 35,000 करोड़ रुपयों का नुकसान हुआ है । जबकि आमतौर पर होली के दौरान करीब 50,000 करोड़ का व्यापार होता था। लगातार दूसरा साल है जब कोरोना की मार होली के बाजार पर पड़ी है । कोरोना के बढ़ते मामलों ने महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन के आसार बना दिए हैं जिसका साफ असर व्यापार पर भी पड़ा है । साथ ही देश भर में होली-मिलन समारोह के रद्द होने से भी व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है ।
02:56 PM
COCHIN SHIPYARD। CARE ने लंबी अवधि की रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म रेटिंग AA+ से बढ़ाकर AAA की है। TASTY BITE EATABLES की भी ICRA ने लंबी अवधि की रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म रेटिंग A से बढ़ाकर A+ की है।
02:43 PM
BHEL। IOC से 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Sulphur Recovery Unit के लिए ऑर्डर मिला है। इधर INDIAMART में LEGISTIFY SERVICES में 11.01% हिस्सेदारी खरीदेगी।
02:30 PM
बाजार मे जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेसेंक्स करीब 1200 अंक यानी 2.4 फीसदी की बढ़त के साथ 50,000 के पार चला गया है। फिलहाल ये 50180 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 392 अंक यानी 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 14860 के आसपास दिख रहा है। आईटी, मेटल और बैंक शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी अप्रैल फ्यूचर्स 14900 के पार चला गया है।
02:15 PM
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 31 मार्च 2021 को सरकारी खातों (government accounts) के एनुअल क्लोजर के लिए स्पेशल क्लीयरेंस ऑपरेशन चलाएं। यानी 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे, लेकिन इन दिन सिर्फ सरकारी खातों का चेक क्लीयरेंस होगा।
02:05 PM
बाजार पर तेजी का रंग चढ़ा हुआ है। GAP-UP के बाद भी BULLS ने और दम दिखाया है। NIFTY 14800 के पार दिख रहा है। HDFC TWIN, INFY और RIL ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 400 अंकों का जबरदस्त उछाल है। MIDCAP INDEX में सबसे ज्यादा तेजी है।
01:59 PM
राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली मोबाइल गेमिंग कंपनी Nazara Technologies की शेयर प्राइस में 30 मार्च को लिस्टिंग वाले दिन इंट्राडे में 84 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। लेकिन बाजार में मजबूती के बावजूद ये शेयर दोपहर तक करीब 22 फीसदी फिसल गया है।
01:46 PM
80 परसेंट के प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद NAZARA TECH का शेयर ऊपरी स्तर से हल्का हुआ है। फिलहाल करीब 44 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
01:37 PM
L&T। L&T को बड़े ऑर्डर मिले है। कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिले। कंपनी को अलग-अलग कारोबार के लिए ऑर्डर मिले है ।
01:22 PM
HDFC Bank। कुछ ग्राहकों को फोन बैंकिंग में दिक्कतें आई है। नेट बैंकिंग इस्तेमाल में भी दिक्कत हो रही है। इधर OLECTRA GREENTECH ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने, ऑपरेट करने के लिए SPV को मंजूरी दी है।
01:06 PM
बाजार की बड़ी बातें
बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है औऱ निफ्टी 14750 के पार निकल गया है। निफ्टी बैंक में भी 400 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। कीमतें बढ़ने की खबरों के बीच मेटल की चमक बढ़ी है। IT, फार्मा, FMCG शेयरों में खरीदारी का जोर है। इधर केमिकल, सीमेंट, गैस शेयरों के दम पर मिडकैप इंडेक्स भी ऊपर कारोबार कर रहे है।
12:53 PM
IRCON। 5 अप्रैल को बोनस शेयर पर बोर्ड बैठक होगी। बोनस शेयर जारी करने पर बोर्ड विचार करेगा। 5 अप्रैल को बोनस शेयर के प्रस्ताव पर फैसला होगा।
12:39 PM
होली की खुमारी बाजार पर हावी है। GAP-UP OPENING के बाद भी दामदार तेजी जारी है। निफ्टी 14750 के पार निकला है। HDFC TWIN, HUL और RIL ने जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 600 अंकों का जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। इधर मिडकैप इंडेक्स भी 1 परसेंट ऊपर, कारोबार कर रहा है। रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर में हरियाली देखने को मिल रही है।
12:28 PM
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण बॉम्बे उच्च न्यायालय का कामकाज फिर से ऑनलाइन पद्धति से पूरा किये जाने के लिए बॉम्बे बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता से मांग की है। जबकि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण नागपुर और औरंगाबाद खंडपीठ का कामकाज फिलहाल ऑनलाइन तरीके से शुरू है। बार एसोसिएशन की मांग पर मंगलवार यानी आज विशेष बैठक होगी जिसमें इस मांग पर फैसला लिया जा सकता है।
12:10 PM
INTELLECT DESIGN ARENA। डिजिटल बैंकिंग सर्विस के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर Concentra Bank से मिला है।
11:57 AM
CAIRN ENERGY PLC। भारत सरकार ने Dutch Court में याचिका दी। भारत सरकार की याचिका पर CAIRN ENERGY PLC को नोटिस मिला। भारत सरकार ने Dutch Court में आर्बिट्रेशनअवॉर्ड खारिज करने की याचिका दी है। CAIRN ENERGY PLC शेयरधारकों के हित में जरूरीकदम उठाती रहेगी।
11:47 AM
TATA POWER। कंपनी 60 MW का सोलर प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के लिए 60 MW का सोलर प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। वहीं DILIP BUILDCON को कर्नाटक में NHAI से LoA मिला है।
11:37 AM
सोने में रिकवरी
MCX पर सोना 43,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। MCX पर 10 महीने के निचले स्तर से सुधार देखने को मिल रही है। US में यील्ड बढ़ने से कल तेज गिरावट दिखी थी। मजबूत डॉलर से दबाव, देखने को मिला है और ये 4 महीने के ऊपरी स्तर पर है। US में कल $3 ट्रिलियन के पैकेज का एलान संभव है।
11:22 AM
चांदी में कमजोरी
MCX पर चांदी 64,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। ढाई महीने के निचले स्तर पर भाव पहुंच गया है। US में यील्ड बढ़ने से गिरावट देखने को मिल रही है।
11:10 AM
क्रूड में तेजी
ब्रेंट के दाम 65 डॉलर के स्तर के ऊपर निकल गया है। OPEC+ की बैठक से पहले तेजी देखने को मिल रही है। OPEC + कल मई के उत्पादन पर विचार करेगा। रूस उत्पादन स्थिर रखने के पक्ष में है।
Suez Canal में फिर से यातायात शुरू हुआ है।
11:00 AM
मेटल्स में हल्की बढ़त
डॉलर में मजबूती से मेटल्स पर दबाव देखने को मिल रही है। डॉलर 4 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई में मेटल्स मजबूत, LME में कमजोरी देखने को मिल रही है। चीन की डिमांड में सुस्ती आने के संकेत है। Suez Canal में यातायात फिर से शुरू हुई है। इंवेंट्री में गिरावट, US के मजबूत आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है।
10:50 AM
FMCG शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी FMCG इंडेक्स करीब 2 परसेंट चढ़ा है। HUL और EMAMI ने एक महीने में 7 से 8 परसेंट की लंबी छलांग लगाई है।
10:40 AM
सीमेंट सेक्टर में अच्छी रौनक दिख रही है। SHREE CEMENT, RAIN IND और RAMCO CEMENT में 3 परसेंट तक की मजबूती देखने को मिल रही है। GRASIM, JK LAKSHMI और ULTRATECH ने एक महीने में 10 से 20 परसेंट का रिटर्न दिया है।
10:31 AM
GAP-UP OPENING के बाद बाजार की तेजी और बढ़ी है। निफ्टी 14700 के पार निकला है। HDFC TWIN, HUL और RIL ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। मिडकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर में हरियाली देखने को मिल रही है।
10:20 AM
मेटल और माइनिंग की चमक बढ़ी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स लगातार 3 सत्रों की तेजी में करीब एक महीने की ऊंचाई पर पहुंचा। CLSA की बुलिश रिपोर्ट के बाद TATA STEEL और JSW STEE 3 से 4 फीसदी तक दौड़े। MOIL और ORISSA MINERALS भी 6 परसेंट तक भागे है।
10:07 AM
Nazara tech listing: बाजार में आजा एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। NAZARA TECH का शेयर BSE पर 79 फीसदी प्रीमियम के साथ 1971 रुपए का भाव पर लिस्ट हुआ है। एनएसी पर Nazara tech का शेयर 1990 रुपए पर लिस्ट हुआ है।
राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक (Nazara Tech) का IPO 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद हुआ था। Nazara Tech का प्राइस बैंड 1100-1101 रुपए तय किया गया था। कंपनी ने इस आईपीओ से 583 करोड़ रुपए जुटाए हैं।
10:01 AM
रुपया 34 पैसे कमजोर 72.51 के मुकाबले 72.85 के स्तर पर खुला है।
09:50 AM
बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 14,700 का स्तर छुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।
09:45 AM
BERNSTEIN की RELIANCE IND पर राय
BERNSTEIN ने RELIANCE IND पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2470 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अगले 5 साल में 25 प्रतिशत CAGR EBITDA ग्रोथ के चलते काफी वैल्यू मिलेगा। इसके अलावा डीमर्जर या बिना डीमर्जर के भी कंपनी में काफी वैल्यू है। इसके बाद FY22 में EBITDA में तेजी आएगी और FY22 में EPS 15 प्रतिशत बढ़ने को लेकर आम राय है।
09:35 AM
EMKAY की CHEMICAL पर राय
EMKAY ने CHEMICAL पर राय देते हुए कहा है कि क्रूड में उछाल से केमिकल कीमतें बढ़ीं हैं। स्वेज नहर संकट से कुछ केमिकल के दाम बढ़ेंगे। वहीं ऑटो, कंस्ट्रक्शन से अच्छे डिमांड से कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही कंज्यूजर ड्यूरेबल से भी अच्छे डिमांड की उम्मीद है। इनका नजरिया SRF, Vinati Organics, Camline Fine पर पॉजिटिव है। वहीं कंज्यूजर ड्यूरेबल में अच्छे डिमांड से भी कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
09:25 AM
CLSA की STEEL COS पर राय
CLSA ने Tata Steel पर खरीदारी की सलाह दी है और लक्ष्य 860 रुपये से बढ़ाकर 950 रुपये तय किया है। CLSA ने JSW Steel की रेटिंग Sell से अपग्रेड करके Outperform की है और JSW Steel का लक्ष्य 350 रुपये से बढ़ाकर 490 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चीन में स्टील की कीमतों में मजबूती आई है। चीन में सख्त प्रदूषण नियमों से स्टील प्रोडक्शन पर असर हुआ है। जबकि भारत में घरेलू स्टील कीमतें एक्सपोर्ट प्राइस से 10 प्रतिशत नीचे है। इसलिए भारत में स्टील कीमतों में गिरावट की आशंका नहीं है।
09:17 AM
बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है। सेसेंक्स 424.75 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 49,432.54 के स्तर पर करोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 130.95 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 14638.25 के आसपास कारोबार कर रहा है।
09:14 AM
जानिए अपने शहर में तेल के भाव
दिल्ली में आज 30 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई है। पेट्रोल के दाम 22 पैसे घटकर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे घटकर 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल 21 सस्ता होकर 96.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 87.96 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो गए हैं। पेट्रोल के दाम 21 पैसे कम होकर 90.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे घटकर 83.75 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं।
चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 92.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 22 पैसे घटकर 85.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
09:03 AM
प्री-ओपनिंग सेशन में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होती नजर आ रही है। सेसेंक्स 224.79 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 49233.29 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 145.90 अंक यानी 1.01 फीसदी मजबूत होकर 14653.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।
09:00 AM
KALYAN JEWELLERS। IPO के बाद पहले फेज के विस्तार योजना की घोषणा की है। कंपनी 24 अप्रैल को 7 राज्यों में 14 शोरूम खोलेगी । कंपनी की Q1 में 13% Footprint बढ़ाने की योजना है।
08:55 AM
ADF FOODS। सूरत प्लांट से कंपनी ने उत्पादन शुरू किया है। फ्रोजन ब्रेड, स्नैक्स और रेडी-टू-Eat प्रोडक्ट का उत्पादन करती है।
08:50 AM
M&M। अनीष शाह Mahindra Group के MD & CEO होंगे। 2 अप्रैल 2021 से पदभार संभालेंगे। आनंद महिंद्रा Non-Executive Chairman पद पर बने रहेंगे। पवन गोयनका MD & CEO और बोर्ड मेंबर पद से निवृत्त होंगे। राजेश जेजुरीकर Automotive & Farm Sectors के ED होंगे।
08:45 AM
Biocon Pharma का Libbs Farmaceutica के साथ करार हुआ है। कंपनी ने ब्राजील में जेनेरिक दवा के लॉन्च के लिए करार किया है। Biocon की सब्सिडियरी Biocon Pharma है। कैंसर की दवा Trastuzumab के लिए पहले से करार है।
08:40 AM
ADANI TRANS। कंपनी वरोरा-कर्नूल के ट्रांसमिशन लाइन Essel Infra से खरीदेगी। 1,750 ckt km ट्रांसमिशन लाइन को डेवलप और रखरखाव करेगी।
08:37 AM
NBCC। कंपनी को 1359 करोड़ रुपये के कई नए ऑर्डर मिले है। दिल्ली के नेताजी नगर, GPOA के लिए ऑर्डर मिले है। SARTAC ऑफिस और Hostel के लिए ऑर्डर मिले है।
08:30 AM
LUMAX INDUSTRIES। गुजरात के साणंद में 80 करोड़ रुपये के लागत से नया प्लांट लगाएगी। MG Motors और दूसरे ऑर्डर को पूरा करने के लिए प्लांट लगाएगी । FY22 के Q3 से प्लांट से कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
08:25 AM
MINDA IND। 4 व्हील लाइटिंग और अलॉय व्हील सेगमेंट में विस्तार करेगी। गुजरात के नए प्लांट पर कंपनी 90 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
08:15 AM
बैंक निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन34000-33876 , बड़ा रजिस्टेंस जोन 34210-34376 , बेस जोन 33200-33000 और बड़ा बेस जोन 32840-32800 है। कोई मजबूती नहीं दिखा रहा, ज्यादातर स्टॉक फ्यूचर 50 DEMA के नीचे है। Gap Up के बाद 14620-14550 पर नजर रखें, टिका तो खरीदें । इसमें 34000 काफी अहम स्तर है।
08:03 AM
निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14668-14700, बड़ा रजिस्टेंस जोन 14756-14800 , बेस जोन 14620-14550 और बड़ा बेस जोन 14450-14410 है। US बाजार काफी मजबूत लेकिन यील्ड, डॉलर इंडेक्स का साथ नहीं है। Gap Up के बाद 14620-14550 पर नजर रखें। अगर इन स्तर पर टिके तो खरीदें वरना 14620-14550 के नीचे फिर बिकवाली करें। 14620 पर टिके तो शॉर्ट कवरिंग भी संभव हैय़। वहीं 14756 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग भी संभव है।
07:57 AM
जोरदार कमाई वाली ट्रेडिंग कॉल्स
Prudent Broking Services
VEDL- Buy 226.85, SL-223, TGT-232
DBI Capital
Buy alembic Pharma.. typo error SL-914 TGT-982
Buy Crompton SL-371 TGT-399
LearnMarketsOnline.com
Buy Tata Steel @ 765 SL-749 TGT-820
07:45 AM
कोरोना की रफ्तार थोड़ी घटी
कोरोना की रफ्तार थोड़ी घटी है। कल देश में सामने आए करीब 58 हजार नए केस आए है। महाराष्ट्र में नए मामलों में कमी आई है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।उद्धव सरकार सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है ।
07:41 AM
NAZARA TECH की लिस्टिंग आज
आज मोबाइल गेमिंग कंपनी NAZARA TECH के IPO की लिस्टिंग होगी। IPO 175 गुना भरा था और इसकी इश्यू प्राइस 1101 रुपया है।
07:36 AM
गोल्ड कीमतों में नरमी
मजबूत डॉलर और अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से सोने की चमक फीकी पड़ी है। COMEX GOLD का भाव 1720 डॉलर के नीचे फिसला गया है।
07:26 AM
क्रूड में तेजी, ब्रेंट $65 के पार, स्वेज नहर में फंसे जहाज को हटाया गया
उत्पादन कटौती जारी रहने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 65 डॉलर के पार निकल गया है। एक अप्रैल को OPEC + की बैठक में प्रोडक्शन कट को रूस से सपोर्ट संभव है। उधर, Suez Canal में फंसे कंटेनर जहाज को किनारे से हटाया गया है। अब ट्रैफिक सामान्य हुआ है।
07:20 AM
हेज फंड Archegos का डिफॉल्ट, अमेरिकी बैंकों को अरबों डॉलर का नुकसान
Hedge Fund Archegos के Defualt से अमेरिकी बैंकों को झटका लगा है। Nomura, Credit Suisse जैसे अमेरिकी बैंकों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। मार्जिन कॉल ट्रिगर होने से बैंकों ने Archegos की करीब 20 अरब डॉलर की होल्डिंग बेची है।
07:15 AM
Dow में रिकॉर्ड तेजी, SGX Nifty फ्लैट
ग्लोबल बाजारों से आज संकेत साफ नहीं है। सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। SGX Nifty फ्लैट कारोबार कर रहे है। कल Dow Jones नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ लेकिन Nasdaq और S&P में हल्की कमजोरी देखने को मिली।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।