रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ Sensex- Nifty, मिडकैप इंडेक्स ने भी बनाया ऑल टाइम हाई

RELIANCE INDUSTRIES ने FY21 में वक्त से पहले 780 करोड़ डॉलर का विदेशी लोन चुकाया।

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement

03:35 PM

जून सीरीज की पहली वीकली एक्सपायरी बाजार में के लिए शानदार रही। इंट्रा-डे में निफ्टी ने जहां 15,700 के स्तर को छूने में कामयाब रहा वहीं मिडकैप भी रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 382.95 अंक यानी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी की मजबूती के साथ 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ है।

02:55 PM


क्रिप्टो मार्केट में आज दुनिया के सभी टॉप 10 डिजिटल करेंसी हरे निशान में ट्रेड कर रहै हैं। आज कीमतों में सबसे अधिक उछाल के मामले में Binance Coin, Polkadot और Dogecoin टॉप गेनर हैं। Binance Coin की कीमतों में आज 10.10% की उछाल देखने को मिली और दोपहर 2.30 बजे यह 418.05 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, Dogecoin आज 8.73% की तेजी के साथ 0.426349 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है।



02:46 PM

TATA MOTORS ने कहा  सब्सिडियरी TML Hldgs ने 42.5 करोड़ डॉलर जुटाए है। Secured Notes के जरिए 42.5 करोड़ डॉलर  जुटाए। TML Hldgs, JLR PLC की होल्डिंग कंपनी है

02:33 PM

सीएनबीसी-आवाज़ के साथ Snowman logistics के CEO सुनील नायर ने एक्स्क्लूसिव बातचीत की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने Dr. Reddys के साथ करार किया है और ये COVID वैक्सीन Sputnik V के लिए लॉजिस्टिक करार है। कंपनी Dr Reddys को तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक सर्विस देगी।

सुनील ने आगे कहा कि हमारी कंपनी कोरोना वैक्सीन को पूरे देश में लेकर जाने में सक्षम है। इतना ही नहीं हमनें कई हिस्सों में वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन का काम शुरू किया है। कंपनी ने सिलिगुड़ी, कोयम्बटूर में नए प्रोजेक्ट शुरू किये हैं। इसके साथ ही मुंबई, कृष्णपट्टनम में मौजूदा फैक्लिटी का विस्तार जारी है। हमनें वैक्सीन हैंडलिंग के लिए SpiceJet के साथ भी करार किया है। वैसे भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में लॉजिस्टिक कंपनियों की अहम भूमिका रहेगी।

02:22 PM

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने चीन में इम्पोर्ट की गई मॉडल 3 कारों की 700 से अधिक यूनिट रिकॉल की हैं। पिछले कुछ महीनों में अमेरिका और चीन में कंपनी हजारों कारों को रिकॉल कर चुकी है। कारों में ब्रेक फेल होने और  एक्सिडेंट को लेकर कस्टमर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चीन में रेगुलेटर की ओर से भी कंपनी पर सख्ती बढ़ी है।

02:15 PM

Arvind Fashions Q4। 400 करोड़ जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है। चौथी तिमाही मे  कंपनी का घाटा 208 करोड़ रुपये  से घटकर 99 करोड़ रुपये रहा है।

02:00PM

INDUSIND BANK ने  मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए सफाई जारी की है कि हम HINDUJA BANK की सब्सिडियरी नहीं हैं। HINDUJA BANK की सब्सिडियरी होने की खबर बेबुनियाद और निराधार है। 

01:40PM

5 सत्रों में चौथी बार निफ्टी ने रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी 15600 के पार दिख रहा है। मिडकैप भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। निफ्टी बैंक में भी 150 अंकों की तेजी है। मिडकैप भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर इसने आउटपरफॉर्म किया है। बैंक,  तेल-गैस,  मेटल शेयरों में खरीदारी है। शिपिंग, रियल्टी, चीनी शेयरों में भी तेजी है।

01:20PM

नई प्राइवेसी पॉलिसी ( New Privacy Policy) और नए आईटी गाइडलाइंस (IT guidelines) के अनुपालन को लेकर सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप (WhatsApp) के साथ जारी विवाद के बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया। इसमें केंद्र ने WhatsApp पर अपनी क्षमता का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

01:05 PM

आज गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिली। बुधवार की तुलना में आज सोना 7 रुपये सस्ता हुआ। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 49,211 रुपये पर खुली।

12:50 PM

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को आवेदन कर Covid-19 वैक्सीन Sputnik V के निर्माण के लिए टेस्ट लाइसेंस की अनुमति मांगी है। ये भारत में तीसरी वैक्सीन है, जिसे DCGI की तरफ से अप्रूवल मिला है। इसके अलावा एस्ट्राजेनेका और SII की कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवाक्सिन (Covaxin) को मंजूरी दी गई है।

12:30 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित उर्वरक घोटाले (Fertiliser Scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में RJD के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह (Amarendra Dhari Singh) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सांसद और बिजनेसमैन सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

12:18 PM

स्नोमैन लॉजिस्टिक्स (Snowman Logistics) के शेयर प्राइस में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी ने देश में Sputnik वैक्सीन की डिलीवरी के लिए फार्मा कंपनी डा रेड्डीज लैबोरेट्रीज के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। Snowman Logistics ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी अपने हाई-कैपेसिटी टेम्परेचर कंट्रोल्ड वेयरहाउस के जरिए डिलीवरी करेगी।

12:10 PM

सोना छोटे दायरे में

कॉमेक्स पर सोना फिर 1900 डॉलर के ऊपर टिका है। कॉमेक्स पर सोना 5 महीने की ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहा है। US में बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। महंगाई को लेकर चिंता से निचले स्तर पर सपोर्ट बना हुआ है। अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर बाजार की नजर है।

12:00 PM

चांदी में मजबूती

US में बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर में कमजोरी से चांदी में चमक बढ़ी है। बेहतर इंडस्ट्रियल डिमांड से मजबूती देखने को मिली है।

11:50 AM

कच्चे तेल में तेजी जारी

WTI क्रूड 3 साल के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 16 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है ।इकोनॉमी रिकवरी से क्रूड की मांग बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका और चीन की मांग काफी मजबूत है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से क्रूड में जोश देखने को मिल रहा है। ईरान-UN डील में देरी से क्रूड को सपोर्ट मिल रहा है। OPEC+ उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ाएगा।  OPEC+ जुलाई तक ग्लोबल सरप्लस खत्म हो जाएगा। ईरान की संभावित सप्लाई बाजार में खप जाएगी। जुलाई से 2.1 million प्रति बैरल उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। 1 जुलाई को OPEC+ देशों की फिर बैठक होगी।

11:40 AM

मेटल्स में बढ़त

चिली की माइंस में हड़ताल से कॉपर को सहारा मिला है। US में सरकारी खर्च बढ़ने से मेटल्स को सहारा मिल रहा है। चीन की सख्ती के कारण ऊपरी स्तर पर दबाव बना हुआ है। चीन की मांग कम होने के कारण बढ़त सीमित है।

11:30 AM

SPICEJET। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को डिस्काउंट का ऑफर दे रहा है। हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को किराए में 30 फीसदी तक छूट मिली है। 30 सितंबर तक हेल्थकेयर वर्कर को 30 फीसदी तक छूट मिली है।

11:20 AM

दिग्गज निवेशक आशीष रमेश कचोलिया (Ashish Ramesh Kacholia) ने एक केमिकल कंपनी पोशाक (Paushak) में 2 जून को अपनी करीब आधी फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच दी है। BSE पर उपलब्ध बल्क डील डेटा के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने 7,402.40 रुपये प्रति शेयर की दर से BSE पर पोशाक के 17,461 यानी 0.56 फीसदी इक्विटी शेयर बेचे हैं। मार्च 2021 तिमाही में पोशाक में आशीष कचोलिया की हिस्सेदारी 39,497 इक्विटी शेयर यानी 1.28 फीसदी थी। यह स्टॉक 2 जून को BSE पर 7.82 फीसदी की बढ़त के साथ 7,533.95 के स्तर पर बंद हुआ।

11:10 AM

Reliance Securities के बिनोद मोदी का कहना है कि घरेलू बाजार अभी अच्छे मूड़ में नजर आ रहे है। इकोनॉमी रिकवरी को लेकर बढ़ी आसा, कोविड-19 के गिरते मामलों और कोवि़-19 से रिकवरी की ऊंची दर, घरेलू इक्विटी बाजार में जोश भर रही है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों द्वारा धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरु होने के साथ इस महीने से ही इकोनॉमी इंडेक्टर्स में और सुधार होने की उम्मीद है।

11:00 AM

एंजेल ब्रोकिंग के रुचित जैन की इन शेयरों पर अब क्या राय है।

Motherson Sumi- होल्ड करें

मदरसन सूमी में रुचित जैन की बने रहने की सलाह है। ये शेयर अभी भी अपट्रेंड में है। आगे भी इसमें तेजी कायम रहने के संकेत हैं। इस स्टॉक के लिए 245 रुपए के आसपास नियर टर्म सपोर्ट है। वहीं, 290-300 के आसपास रजिस्टेंस है।

Sumitomo Chemical - होल्ड करें

इस शेयर में भी रुचित जैन की बने रहने की सलाह है। इस स्टॉक में अच्छे वॉल्यूम के साथ कंसोलीडेशन फेज से एक ब्रेकआउट देखने को मिला है। दूसरे टेक्निकल इंडीकेटर भी शॉर्टटर्म में इसमें तेजी कायम रहने के संकेत दे रहे हैं। इस शेयर में ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ बने रहने की सलाह है। इस शेयर के लिए 340 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इस स्टॉक में गिरावट पर खरीद की रणनीति की सलाह होगी।

10:50 AM

Monsoon 2021: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज आए अपने एक बयान में कहा है कि  मॉनसून आज केरल तट को छू सकता है। इसके IMD ने कहा था कि मॉनसून 31 मई तक केरल पहुंच सकता है। अब मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में मॉनसून के  लिए अनुकल माहौल बन रहा है और आज मॉनसून केरल पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं जिससे केरल में बारिश हो रही है।

10:40 AM

CLSA ने PVR  पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 1600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY21 की चौथी तिमाही में टिकट बिक्री के आंकड़े से सरप्राइज हुए हैं। वहीं मैनेजमेंट को ऑक्यूपेंसी में जल्द रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि छोटी अवधि में ऑक्यूपेंसी को लेकर चुनौती कायम है।

10:30 AM

MOSL ने MUTHOOT FINANCE पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य 1715 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ अच्छी रही है। आगे भी लोन की डिमांड अधिक रहने की उम्मीद है। इन्होंने कंपनी का FY22/23 के लिए EPS अनुमान 3-4 प्रतिशत बढ़ाया है।

10:18 AM

रियल्टी शेयरों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।  निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2 परसेंट उछलकर ढाई महीने के हाई महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।  DLF, PRESTIGE और PHOENIX में 3 से 7 परसेंट की मजबूती देखने को मिल रहा है। 

10:02 AM

रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे कमजोर 73.16 के स्तर पर खुला है।

10:00 AM

PNB HOUSING की तूफानी रैली जारी है।  शेयर में लगातार 7वें दिन तेजी देखने को मिल रही है।  पिछले 4 सत्रों में 74 परसेंट दौड़ा है। CARLYLE GROUP और HDFC BANK के पूर्व MD ADITYA PURI के कंपनी में निवेश के बाद 4 दिनों से शेयर में अपर सर्किट लग रहे हैं।

09:50 AM

लॉजिस्टिक्स शेयरों धमाकेदार तेजी आई है।   DR REDDYS के साथ SPUTNIK V के लिए करार के बाद SNOWMAN LOGISTICS ने  12 परसेंट से ज्यादा की छलांग लगाई है।  साढ़े 4 महीने की उंचाई पर ये शेयर पहुंचा है।  कंपनी वैक्सीन के लिए लॉजिस्टिक सेवाएं देगी।

09:40 AM

शिपिंग सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। शिपिंग MRO पर GST दरें घटाई गईं है। MRO सर्विस पर GST रेट घटाकर 5 फीसदी किया गया। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। शिपिंग MRO पर GST दर 18 फीसदी  से घटाकर 5 फीसदी किया है। GST काउंसिल के फैसले का नोटिफिकेशन जारी किया है।

09:30 AM

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 3 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.38 रुपये प्रति लीटर हैं।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 100.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 92.69 रुपये प्रति लीटर हैं। 

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 94.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 88.23 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 95.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.12 रुपये प्रति लीटर हैं।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 97.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 90.51 रुपये प्रति लीटर हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल 102.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इसी तरह राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल के दाम 105.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.32 रुपये प्रति लीटर हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर हैं जबकि डीजल 96.28 रुपये प्रति लीटर है। Nagarabandh में पेट्रोल के दाम 105.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.78 रुपये प्रति लीटर हैं।

09:17 AM

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेसेक्स 281.62 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 52,131.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 96.35 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 15,672.55 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:10 AM

रोहन पाटिल की 3 कॉल दे रहे हैं जिसमें 3 हफ्तों में जोरदार कमाई हो सकती है।

Indraprastha Gas | LTP: Rs 531 | इस स्टॉक में 510 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 566 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इसमें 7% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

ICICI Prudential Life Insurance Company | LTP: Rs 565.65 | इस स्टॉक में 549 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 598 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इसमें 6% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

Aditya Birla Fashion and Retail | LTP: Rs 199.20 | इस स्टॉक में 192.50 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 210 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। 2-3 हफ्ते में इसमें 5% का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

09:02 AM

अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर प्री-ओपनिंग में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेक्स 177.10 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 52026.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 15608.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:56 AM

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर डोमिनिका अदालत में आज फैसला आ सकता है। डोमिनिका की एक कोर्ट ने चोकसी के भारत भेजे जाने के मामले पर बुधवार तक सुनवाई हुई है। मेहुल चोकसी पिछले हफ्ते एंटिगा और बारबुडा से कथित रूप से वहां से भाग गया था।

सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि डोमिनिका पुलिस चार्जशीट को कोर्ट तक ले गई। चोकसी ने अस्पताल से सुनवाई में ऑनलाइन भाग लिया। सुनवाई के दौरान भारतीय एजेंसियों की टीमें भी मौजूद रही। सात वकीलों ने अदालत में चोकसी का प्रतिनिधित्व किया।

08:50 AM

JEFFERIES ने MOTHERSON SUMI पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 205 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा। उनका लंबी अवधि के लिए शेयर पर पॉजिटिव नजरिया कायम है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑर्डरबुक मिलेजुले हैं वहीं EV मार्केट शेयर बढ़ने से मुनाफे में बढ़त जारी रहेगी।

08:40 AM

CLSA ने MOTHERSON SUMI पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 295 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। उन्होंने कंपनी का FY22/23 के लिए EPS अनुमान 2-3 प्रतिशत बढ़ाया है।

08:30 AM

Rossari Biotech। Unitop Chemicals को Rossari Biotech खरीदेगी। 421 Cr में Unitop Chemicals का सौदा होगा । स्पेशियलिटी केमिकल और Surfactants, Emulsifiers की  Unitop सप्लायर है।

08:20 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 15640-15671है, बड़ा रजिस्टेंस जोन 15710-15751  है। बेस जोन  15507-15461 और बड़ा बेस जोन  15396-15358  है। कल भी गिरावट में खरीदारी से फायदा हुआ, 15600 कॉल 15 की 45 हो गई थी। उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन खरीदें और गिरावट में भी खरीदें। 15600 कॉल होल्ड रखें, 15671 के ऊपर निकले तो 15710-15751 भी संभव है। 15510 मिले तो यहां खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा 15750 के ऊपर 10 जून की 15800 कॉल खरीदें।

08:10 AM

NIFTY BANK पर स्ट्रैटेजी


इसका रजिस्टेंस जोन 35618-35720 है। बड़ा रजिस्टेंस जोन 35840-35910 है। इसका बेस जोन 35145-35040 है। बड़ा बेस जोन 34922-34840 है। कल 35100 के पास खरीदने की रणनीति ने काम किया।आज भी खरीदें और गिरावट में खरीदें, पहला लक्ष्य 35618-35720 होगा। 35618-720 के ऊपर निकले तो 35840-910 भी संभव है।

07:59 AM

जानते हैं आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Nirmal Bang

Buy  Hdfc life tgt 690 sl 664

The Streets

Buy Bhel, stop 70, tgt 77

YES SECURITIES

Buy LICHsgFin June Fut nr 484  SL- 473 TGT- 505


07:50 AM

कोरोना: नए केस 1.34 लाख, रिकवरी 2.11 लाख

कल कोरोना से  2 लाख 11 हजार मरीज रिकवर हुए जबकि सामने एक लाख 34 हजार नए केस आए । एक्टिव केस की संख्या  भी घटकर 17 लाख के पास पहुंची।

07:42 AM

15500-15700 के बीच एक्सपायरी संभव

जून सीरीज की पहली WEEKLY EXPIRY पर  बाजार की नजर रहेगी।  आवाज़ ट्रेडर्स POLL में 80% की राय है कि NIFTY की EXPIRY 15500 से 15700 के बीच कट सकती है।

07:34 AM

अब 2023 से शुरू होगी 20% Ethanol ब्लेडिंग

 

Ethanol उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने  कदम बढ़ाया । पहली अप्रैल 2023 से  20% एथनॉल blended Petrol की बिक्री शुरू होगी लेकिन 2025 से ही पूरे देश में ये पेट्रोल मिल पाएगा।  

07:22 AM

कोरोना संकट में कर्मचारियों के साथ RIL

कोरोना संकट में कर्मचारियों के लिए RELIANCE की बड़ी पहल की है।  कर्मचारी के निधन पर परिवार को अगले 5 साल तक कंपनी सैलरी देती रहेगी। GRADUATION तक बच्चों की पढ़ाई और परिवार का मेडिकल खर्च भी उठाएगी। RELIANCE FOUNDATION 10 लाख की एकमुश्त आर्थिक मदद भी करेगी। 

07:16 AM

780 करोड़ डॉलर का लोन वक्त से पहले चुकाया: RIL

RELIANCE INDUSTRIES ने FY21 में वक्त से पहले  780 करोड़ डॉलर का विदेशी लोन चुकाया। JIO और QUALCOMM ने भारत में कामयाबी से  5G TECHNOLOGY की टेस्ट की।  RIL ने HEALTH CARE SECTOR में  कदम बढ़ाए है। कंपनी की ANUAL REPORT से खुलासा हुआ ।  

07:10 AM

रिकॉर्ड हाई पर SGX NIFTY, एशिया मजबूत


RECORD HIGH पर खड़े SGX NIFTY से बाजार में नया हाई बनने के संकेत मिल रहे है।  एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है।  DOW FUTURES में भी बढ़त पर कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार कल हल्की तेजी के साथ बंद हुए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।