03:40PM

दिनभर की तेजी के बाद बाजार में आज आखिरी घंटे में सुस्ती हावी हो गई। कारोबार के अंत में आज सेंसेक्स 80.74 अंक यानी 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 48,093.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 8.90 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 14,137.35 के स्तर पर बंद हुआ है।

03:15PM

बाजार दिन की ऊंचाई से फिसल गया है। निफ्टी ऊपरी स्तर से 110 अंक नीचे है। निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं।

02:50PM

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों को भरोसा, मेटल सेक्टर में डिमांड बढ़ेगी: राज भट्ट

सेंटीमेंट कह रहा है कि बाजार में मंदी करना है मना, NIFTY और SENSEX में आज लगातार 9वें दिन नया HIGH बना है। MIDCAP इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है।  बैंक निफ्टी भी 32000 के पार है। ग्लोबल सेंकेत भी अच्छे नजर आ रहें हैं। DOW FUTURES 175 ऊपर है। यूरोपीय बाजारों में भी रौनक है। चौतरफा तेजी के इस महौल में सीएनबीसी-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में Elara Capital के राज भट्ट ने बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद जताई है। इन्होंने मेटल शेयरों को निवेशक के लिए फायदेमंद बताया। NIFTY METAL INDEX आज 3 फीसदी से ज्यादा ऊपर है। NIFTY METAL INDEX 27 महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। Raj Bhatt का मानना है कि  कि 2021 में विदेशी पैसा  भारत में आता रहेगा। मेटल सेक्टर का सेंटीमेंट बेहतर रहेगा,डिमांड बढ़ेगी और बाजार में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

02:15PM

तीसरी तिमाही में GM BREWERIES के अच्छे नतीजों से लिकर शेयर झूमे हैं। मुनाफे और मार्जिन में जोरदार बढ़ोतरी से GM में अपर सर्किट लगा। Radico Khaitan 3 फीसदी की तेजी के साथ करीब ढाई साल के HIGH पर पहुंच गया है। UBL और USL में भी रौनक है।

02:10PM

पेमेंट बैंक पर CNBC-आवाज़ की Exclusive खबर से Bharti Airtel में रौनक आई है। शेयर करीब 5 फीसदी उछलकर 4 महीने के High पर पहुंचा, कंपनी के पेमेंट बैंक में FDI लिमिट 74 फीसदी तक बढ़ाने को  मंजूरी मिली है।

02:05PM

Elara Capital के Raj Bhatt ने मेटल शेयरों में तेजी का  भरोसा जताया है। NIFTY मेटल INDEX 27 महीने के शिखर पर है। TATA STEEL और JSPL में आज 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा है। F&O के सभी 9 शेयरों में तेजी है।

02:00PM

बाजार में मंदी करना है मना, NIFTY और SENSEX में लगातार 9वें दिन नया HIGH बना है। MIDCAP इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी 32000 के पार निकला है। DOW FUTURES 175 अंक ऊपर है। यूरोपीय बाजारों में भी रौनक है।

01:35PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड को देश को समर्पित किया। इसी दौरान पीएम मोदी ने ऐसी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई, जिसकी लंबाई 1.5 किमी है और डबल कंटेनर ले जाने की व्यवस्था है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कॉरिडोर से हरियाणा, राजस्थान के दर्जनों जिलों के स्थानीय उद्योगों को लाभ मिलेगा। इस कॉरिडोर की खासियत ये है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ सामान की ढुलाई के लिए होगा। मालवाहक ट्रेनें अधिकतम 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी। इससे बड़ी संख्या में माल भाड़ा और सामान पहुंचाने में मदद मिलेगी।

 12:50PM

बाजार में 9 वें दिन रिकॉर्ड तेजी दिख रही है। Nifty 14200 के आसपास कारोबार हो रहा है। mid-smallcaps शेयर चमके हैं। RIL,  HDFC,ICICI और AXIS BANK के दम पर निफ्टी ने नया शिखर बनाया है। निफ्टी बैंक भी 32 हजार के पार दिख रहा है। मिडकैप इंडेक्स में 7वें दिन उछाल है।

12:00PM

PAYMENT BANK में FDI लिमिट बढ़ाने के लिए BHARTI AIRTEL को FIPB और RBI की मंजूरी मिल गई है। अब PAYMENT BANK में FDI लिमिट बढ़ाकर 74 फीसदी करने को मंजूरी दी गई है।

11:50AM

सोने में रिकवरी

कल की 2 फीसदी की गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिल रही है। अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद बढ़ी है। US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद है। US ट्रेजरी यील्ड ऊंची होने से ऊपरी स्तर पर दबाव है। हालांकि डॉलर में रिकवरी से सोने में बढ़त सीमित है।

11:40AM

चांदी में लौटी चमक

MCX पर चांदी 70,000 रुपए के करीब है। अमेरिका में और राहत पैकेज की उम्मीद से तेजी आई है। US सीनेट में डेमोक्रेट की जीत से पैकेज की उम्मीद
बढ़ी है। डॉलर में मजबूती से चांदी की बढ़त सीमित है।

11:30AM

क्रूड में तेजी जारी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से तेजी का नया ट्रिगर मिला है। इसके अलावा सऊदी अरब के उत्पादन कटौती के एलान से क्रूड को नया जोश मिला है। ब्रेंट के दाम 54 डॉलर के ऊपर निकल गए हैं। ब्रेंट फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर है। अमेरिका में इंवेंट्री घटने से क्रूड में तेजी है। अमेरिका में इंवेंट्री 80 लाख बैरल घटी है। सऊदी अरब के उत्पादन कटौती के एलान से सपोर्ट मिल रहा है। जियो-पॉलिटिकल टेंशन से क्रूड को सपोर्ट है।

11:15AM

मेटल्स में चमक

बेस मेटल्स में लगातार मजबूती का रुझान बना हुआ है। अच्छी डिमांड और स्टॉक होने से मेटल्स में गरमी है। US में बड़े राहत पैकेज की उम्मीद से तेजी आई है। यूरो जोन के अच्छे PMI आंकड़ों से भी सपोर्ट मिल रहा है। एल्युमिनियम करीब 26 महीने के ऊपरी स्तर पर है। तंग सप्लाई, मजबूत मांग से एल्युमिनियम में तेजी है। फ्रेट की ऊंची दरों से एल्युमिनियम में तेजी है। पेरू में सप्लाई को लेकर दिक्कत से कॉपर में तेजी है। LME में स्टॉक कम होने से कॉपर में चमक आई है।

11:00AM

रियल्टी के साथ सीमेंट और सेरामिक्स शेयरों ने भी दम दिखाया है। ULTRATECH और JK CEMENT आज अपने शिखर पर पहुंचे हैं। Q3 में सीमेंट सेल्स वॉल्यूम में शानदार बढ़त से NCL INDUSTRIES में 4 फीसदी की तेजी है। MURUDESHWAR CERAMICS 15 फीसदी ऊपर है।

10:55AM

महाराष्ट्र में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट प्रीमियम 50 फीसदी घटने से रियल्टी शेयर चमके हैं। GODREJ PROPERTIES, AJMERA REALTY, SUNTECH REALITY में शानदार तेजी है। शानदार Q3 अपडेट के बाद SOBHA 5 फीसदी ऊपर है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने भी  रफ्तार पकड़ी है।

10:35AM

बाजार में बुल्स का जलवा कायम है। लगातार 9वें दिन रिकॉर्ड तेजी दिख रही है। RIL,HDFC, ICICI और AXIS BANK के दम पर निफ्टी ने नया शिखर बनाया है। निफ्टी बैंक भी 32 हजार के पार है। मिडकैप इंडेक्स में 7वें दिन उछाल है।

10:25AM

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NMDC ने वन विभाग की मंजूरी के बाद Panna में डायमंड माइनिंग शुरू कर दी है।

10:10AM

डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर  73.10 के मुकाबले 73.11 के स्तर पर खुला है।

10:00AM

JSW STEEL|Q3 क्रूड स्टील प्रोडक्शन में तिमाही आधार पर 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। Q3 कंपनी का क्रूड स्टील प्रोडक्शन 6 फीसदी बढ़कर 40 लाख टन रहा है।

09:20AM

सेंसेक्स-निफ्टी ने अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 275 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 48450 के आसपास दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 82.80 अंक यानी  0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 14,229.05 के स्तर पर दिख रहा है।
 

08:45AM

ग्लोबल संकेत अच्छे

अमेरिका में बाइडेन की चुनावी जीत पर मुहर लगने से पहले ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल्स बिल्डिंग में  हंगामा किया। लेकिन इलेक्टोरल कॉलेज के बैलेट बॉक्स सुरक्षित हैं। वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर, ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटों के लिए बंद कर दिए हैं। इस बीच Joe Biden ने अपील की है कि राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी शपथ याद रखनी चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप को दंगा करने वालों को रोकना चाहिए।

इस हंगामे के बावजूद अमेरिकी बाजारों में कल के कारोबार में जोरदार तेजी रही। Dow Jones कल 400 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड पर पहुंचा। US मार्केट राहत पैकेज की उम्मीद में भागे हैं। कल के कारोबार में Dow ने नया रिकॉर्ड बनाया। Dow में कल 438 अंको की बढ़त दिखी। वहीं, Nasdaq में 78 अंको की गिरावट दिखी। डॉलर इंडेक्स में हल्की रिकवरी है लेकिन 90 के नीचे है। SGX निफ्टी, निफ्टी में लगातार नौवें दिन नया High लगने के संकेत दे रहा। डाओ फ्यूचर्स में भी 50 अंकों की बढ़त है।

सोना-चांदी रिकवरी की राह पर

कल की तेज गिरावट के बाद सोने-चांदी रिकवरी की राह पर है। कॉमेक्स पर सोना 1920 डॉलर के करीब है। क्रूड की कीमतों में भी तेजी है। ब्रेंट फरवरी के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर दिख रहा है।
 
14200 के ऊपर हो सकती है Nifty की एक्सपायरी
 
Nifty की वीकली एक्सपायरी  14200 के ऊपर हो सकती है। CNBC-आवाज़ के ब्रोकर्स पोल में 57 फीसदी लोगों  ने यही उम्मीद जताई है। इस पोल के मुताबिक बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 32000 के ऊपर होनी संभव है।

GODREJ PROPERTIES, OBEROI, AJMERA REALTY, Suntech Reality में दिखेगा जोश


मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदारों की लॉटरी लग गई है। मुंबई में  दिसंबर तक स्टॉम्प ड्यूटी नहीं लगेगी।  बिल्डर इसका बोछ उठाएगा। बदले में राज्य सरकार ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए प्रीमियम 50 फीसदी घटाया है जिसके चलते आज GODREJ PROPERTIES, OBEROI, AJMERA REALTY, Suntech Reality जैसे शेयरों में  एक्शन दिखेगा।

देशभर में वैक्सीन का ड्राई रन कल

देशभर में कल से शुरू होने वाले वैक्सीन ड्राई रन से पहले आज स्वास्थ्य मंत्री की हाई लेवल मीटिंग है। वैक्सीनेशन अभियान 14 जनवरी तक शुरू होने की उम्मीद है।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14244-14264, बड़ा रजिस्टेंस जोन 14287-14304, बेस जोन 14080-14050, बड़ा बेस जोन 13968-13940 है। 14050 बड़ा बेस है। लॉन्ग सौदों यहीं से बनाएं। गिरावट को खरीदें लेकिन ट्रेडर्स लेवल पर भी नजर रखें। एक्सपायरी ऑप्शन डेटा के मुताबिक 12264-287 बड़ा सप्लाई जोन है। लॉन्ग सौदों के लिए 14287-304 लक्ष्य रखें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 31970-32040, बड़ा रजिस्टेंस जोन 32247-32410, बेस जोन: 31500-31416 और बड़ा बेस जोन 31250-31050 है। निफ्टी के मुकाबले ज्यादा बेहतर स्थिति में है। गिरावट को खरीदें, 31970-32040 बड़ा ट्रिगर प्वाइंट, कॉल राइटर्स को जोन है। ऊपर की तरफ निकला तो 32247-32410 का स्तर भी संभव है।

 
जोरदार कमाई वाली ट्रेडिंग कॉल्स
 
Axis Securities

Buy NMDC 124 SL 120 target 135

Tradebulls

Buy Hindalco SL 255 TGT 268

Globe Capital

Icici bank buy tgt 560 sl 539


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।