वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार ने लगाया तेजी का छलांग, नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ Sensex-Nifty

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 417.96 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ।

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement

03:30 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। एक तरफ सेसेंक्स-निफ्टी ने आज रिकॉर्ड क्लोजिंग दी वही बैंक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। आज के कारोबार में बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इधर छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी चमक देखने को मिली।

आज के कारोबार में  मिडकैप ने 30,345.5 का नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं सेंसेक्स ने 59,204.3 का नया रिकॉर्ड बनाया जबकि निफ्टी ने 17,644.6 का और निफ्टी बैंक ने 37,720 का नया रिकॉर्ड बनाया।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 417.96 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंक यानी 0.63 फीसदी की मजबूती के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ।



03:20 PM

विमानन मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में AVIATION MINISTER ने कहा कि ड्रोन की मांग के अनुसार पॉलिसी बनाई गई है। इंडस्ट्री को डिमांड बेस्ड बनाने की कोशिश की है।  फंडिंग को आसान बनाया गया है। 25 अगस्त को नई ड्रोन पॉलिसी घोषित हुई थी। PLI स्कीम आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेगा।


03:10 PM

TVS। देश की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल TVS ने नई Raider 125 बाइक लॉन्च की है। इसके ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 77,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की कीमत 85,469 रुपये है। कंपनी इस महीने नया 125 cc ज्यूपिटर भी लॉन्च कर सकती है।TVS की योजना दोनों नए प्रोडक्ट्स की पहले वर्ष में लगभग 5 लाख यूनिट बेचने की है। नई TVS Raider की बिक्री कुछ सार्क देशों में भी की जाएगी।

03:00 PM

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत की है। इस ऑफर का मकसद फेस्टिव सीजन में होम लोन को और किफायती बनाना है।


SBI ने होम लोन पर ब्याज दर को कम कर दिया है। इसके साथ ही SBI ने अपनी पहल की शुरुआत करते हुए सिर्फ 6.70 फीसदी की दर पर क्रेडिट स्कोर लिंक्ड होम लोन मुहैया कराने का ऑफर दिया है। इसमें लोन की राशि चाहे जितनी हो।


02:52 PM

एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL) ने गुरुवार को 1:1 का एक्स-बोनस जारी किया, जिसके बाद दिन के कारोबार के दौरान इसके शेयरों का भाव 1,049 रुपये के नए स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने करीब एक महीने पहले 1:1 के अनुपात में प्रत्येक शेयरहोल्डर को बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया था। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर के बदले में एक फ्री शेयर मिल रहा है। इंट्राडे के दौरान APL के शेयर 3 पर्सेंट की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने बोनस शेयर जारी करने के लिए शेयरहोल्डरों की पात्रता को तय करने के लिए 18 सितंबर 2021 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था। APL स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने देश की अग्रणी कंपनी है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 26 लाख टन है और जिसकी देश भर में उपस्थिति है।

 

02:45 PM

बाजार में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। INDUSINDBK, ITC, SBIN, BPCL निफ्टी के टॉप गेनर में शामिल है। वहीं GRASIM, TCS, SHREECEM, TECHM और TATASTEEL निफ्टी के टॉप लूजर है।

02:34 PM

Cryptocurrency Prices Today: आज यानी 16 सितंबर को ज्यादातर प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) हरे रंग में कारोबार कर रही हैं, जिसमें Ethereum  6% से ज्यादा ऊपर है। पिछले 24 घंटों में टोटल ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटल 2.50 प्रतिशत बढ़कर 2.18 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। Ethereum 3,600 डॉलर से ज्यादा पर ट्रेड कर रहा है और पिछले सात दिनों में 3% से ज्यादा बढ़ गया है। पिछले सात दिनों में Bitcoin और Cardano में भी 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

02:25 PM

सरकार फसल बीमा योजना को प्रोत्साहित करने पर जोर दे रही है।  FIN MIN, IRDAI और कृषि मंत्रालय के बीच बातचीत जारी है। फसल बीमा योजना के हित में नियमों पर चर्चा हो रही है। फसल बीमा योजना के लिए पूंजी की मदद दी जाएगी। नई कमिटी बनाने पर FIN MIN विचार कर रहा है।

02:14 PM

जॉब्स प्लेटफॉर्म Apna यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री करने वाला नया स्टार्टअप बन गया है। इसे मौजूदा इनवेस्टर टाइगर ग्लोबल की अगुवाई वाले सीरीज C की फंडिंग में 10 करोड़ डॉलर मिले हैं। इसके लिए  Apna की वैल्यू 1.1 अरब डॉलर लगी है। तीन महीने पहले इसने सीरीज B के फंडिंग राउंड में 7 करोड़ डॉलर हासिल किए थे।

Apna के फाउंडर और  CEO, निर्मित पारिख ने बताया कि इस फंड का इस्तेमाल देश भर में पहुंच बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा विदेश में भी इसकी एक्सपैंशन की योजना है।

02:03 PM

बाजार में तेजी बढ़ी है। नए शिखर पर सेंसेक्स, निफ्टी कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में निफ्टी पहली बार 17,600 के पार निकला है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

01:58 PM

बाजार में RECORDS की आंधी आई है।  सेंसेक्स 59000 के पार निकला है।  नए शिखर पर निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स भी कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 550 प्वाइंट ऊपर है। दिग्गज रिलायंस, ITC, INDUSIND और KOTAK से सहारा  मिल रहा है।

01:48 PM

कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसकी वजह से शेयर बाजर में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) जैसी अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को इन दोनों कंपनियों के स्टॉक पिछले 52 हफ्ते के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

अपस्ट्रीम कंपनियां उन्हें कहते हैं, जो तेल और गैस के खनन और उत्पादन से जुड़े कार्य करती है। क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से इन अपस्ट्रीम ऑयल एंड गैस कंपनियों का नेट रियलाइजेशन (आमदनी) बढ़ता है। जून तिमाही में पहले ही इन कंपनियों के नेट रियलाइजेशन में मजबूत बढ़ोतरी देखी गई थी।

01:38 PM

Nelco पर जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस शेयर में नियरटर्म में 630 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन जानकारों का ये भी कहना होगा कि इस शेयर में वर्तमान लेवल पर एंट्री करना सही नहीं होगा। क्योंकि मई से अबतक इस शेयर में जोरादार तेजी आ चुकी है। SSJ Finance & Securities के आतिश मतलावाला का कहना है कि ये कंपनी डिजिटल इंडिया अभियान का अहम हिस्सा होगी। जिसका फायदा इसको आगे भी मिलेग लेकिन अब ये स्टॉक काफी भाग चुका नजर आ रहा है। ऐसे में इसमें कम से कम आधा मुनाफा वसूल लेने की सलाह होगी।

GEPL Capital का कहना है कि 2020 में इस शेयर में थोड़ा देर से गति आती दिखी 175-240 रुपए के बीच इसमें लंबा कंसोलीडेशन देखने को मिला। भारी वॉल्यूम के साथ जून 2021 में ये रेंज टूटता दिखा। हमें इस स्टॉक में 400 रुपए का तेजी का पहला चरण देखनें को मिला। अब तेजी के अगले दौर में स्टॉक हमें 630 रुपए की ओर जाता दिख सकता है।

 Infosys इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI ने 6 एंटिटीज को कैपिटल मार्केट्स में ट्रेडिंग से रोका

01: 26 PM

116 अरब डॉलर के कारोबारी साम्राज्य वाले टाटा समूह के हिस्से Nelco के शेयरों में मई से अब तक मल्टीबैगर रिटर्न देखने को मिला है। Nelco अपने क्लायंट्स को वी-सैट (very small aperture terminal) कनेक्टिविटी सॉल्यूशन सेवाएं देती है। मई से अब तक इस शेयर में 168 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसी अवधि में  BSE SmallCap इंडेक्स ने सिर्फ 29 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर की करेंट रैली करीब 1 साल के कंसोलीडेशन के बाद शुरू हुई। कल यानी 15 सितंबर के कारोबार में ये शेयर बीएसई पर  538.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

01:14 PM

बाजार की बड़ी बातें

उंचाई पर बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी  17600 की ओर बढ़ा है। वहीं  निफ्टी बैंक ने समा बांधा है औऱ ये 600 अंक की तेजी देखने को मिल रही है। टेलीकॉम , FMCG शेयरों में खरीदारी का जोर देखने को मिल रहा है। मिडकैप में ऑटो एंसिलरी, इंफ्रा में बढ़त देखने को मिल रही है।

 ITC के शेयर 52 हफ्तों के हाइएस्ट लेवल के करीब पहुंचे, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

01:07PM

Gold prices: गोल्ड के प्राइसेज पिछले सेशन में बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.04 प्रतिशत घटकर 46,878 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ 1 महीने के लो के पास था। सिल्वर में तेजी आई। यह 0.28 प्रतिशत बढ़कर 63,468 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

पिछले सेशन में गोल्ड में लगभग 400 रुपये या 0.77 प्रतिशत और सिल्वर में 0.5 प्रतिशत की कमी हुई थी।इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस 1,800 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण लेवल से नीचे चला गया क्योंकि अगले सप्ताह होने वाली अमेरिका के फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले इनवेस्टर्स सतर्क हैं।

सोने में सुस्ती, 2 महीने के हाई पर क्रूड, जानिए एक्सपर्ट्स किस Commodity में दे रहे है खरीद का मौका

12:55 PM

HINDUSTAN AERONAUTICS। CARE ने लॉन्ग टर्म रेटिंग AA+ से बढ़ाकर AAA की है। लॉन्ग टर्म रेटिंग AAA, आउटलुक स्टेबल है। वहीं SAREGAMA QIP के जरिए  750 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है।

12:46  PM

टेलीकॉम सेक्टर को राहत पैकेज ने IndusInd Bank में  नई जान भरी है।  शेयर आज 9 परसेंट दौड़ा है। टेलीकॉम कंपनियों में IndusInd Bank का करीब पौने 2500  करोड़ का EXPOSURE है।

ऑटो सेक्टर में PLI स्कीम का मिलेगा फायदा, भागेंगे ये 8 स्टॉक, क्या हैं आपके पास

12:38  PM

बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। इंट्राडे में पहली बार सेसेंक्स 59,000 के पार निकला है। मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो निफ्टी 73.60 अंक की बढ़त के साथ 17,593.05 के स्तर पर करोबार कर रहा है।

12:27  PM

ऑटो सेक्टर में PLI स्कीम का मिलेगा फायदा, भागेंगे ये 8 स्टॉक

बाजार जानकारों का कहना है कि ऑटो सेक्टर को 26,058 करोड़ रुपए के PLI स्कीम का फायदा मिलेगा। ऐसे में 8 ऑटो शेयर ऐसे हैं जिनपर निवेशकों को दांव लगानें की सलाह होगी। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को मंजूरी दे दी है।

इस खबर के चलते तमाम ऑटो और ऑटो कम्पोनेंट कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई है। Nifty Auto index फिलहाल 0.25 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। वहीं कल इसमें करीब 0.90 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। कल के कारोबार में Tube Investments, Ashok Leyland, Tata Motors, Bharat Forge, Balkrishna Industries और Bajaj Auto में 1-3.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी।

शेयर Market के खेल में एक खिलाड़ी ने सिर्फ 3 दिन में कमाये 10% रिटर्न, आज कहां लगाया दांव

12:15  PM

ITC की रैली पर जानिए क्या है दिग्गज एक्सपर्ट्स की राय
ITC के शेयरों में रैली के बारे में Profitmart Securities के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षाकर ने कहा,  ITC के शेयर काफी अंडर वैल्यू थे और कोरोनावायरस संक्रमण के बाद मार्केट की रैली में इसके शेयरों का कुछ खास योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों से ITC  के शेयर 200 से 240 रुपए के दायरे में कारोबार कर रहे थे।

अगर नए निवेशक ITC के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो उन्हें इंतजार करना चाहिए। मार्केट एक्सपर्ट्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि आज ITC के शेयर 230 रुपए के ऊपर बंद हो। अगर शेयर यह ब्रेकआउट पार करने में कामयाब होता है तो तीन महीने के लिए 270 रुपए के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है। बाजार को उम्मीद है कि ITC  अपने बिजनेस का डिमर्जर करेगी जिससे भी शेयरों को सपोर्ट मिला है। ITC के शेयरों में तेजी आने की एक वजह ये भी है कि नेस्ले और ब्रिटानिया जैसी FMCG कंपनियों के मुकाबले इसके शेयर सस्ते थे।

 गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट से एक महीने के निचले स्तर पर आया भाव, सिल्वर में तेजी

12:03 PM

BHEL। BHEL ने आंध्र प्रदेश में देश का सबसे बड़ाSolar PV प्लांट शुरू किया है ।आंध्र प्रदेश में 25 MW का Solar PV प्लांट शुरु किया है। आंध्र प्रदेश में 25 MW सोलर PV प्लांट में कामकाज शुरू की है।

11:53 AM

ACE। Tata Advanced Systems से क्रेन का ऑर्डर मिला है। TATA HMV 8X8 chassis में क्रेन लगेंगे ।

 निफ्टी की तेजी में IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन किन 2 स्टॉक्स में हैं बुलिश

11:45 AM

IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन की बाजार पर राय

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा था अब बाजार में तेजी दिखाने की ऑटो और मिडकैप बैंक्स की बारी है जो आज आपको बाजार में दिखाई दे रहा है। वहीं आईटीसी में आई हुई आज की तेजी पर उन्होंने कहा कि ये स्टॉक पर भी ZEE की तरह परफॉर्म करेगा। आईटीसी में 250 से 260 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इसमें बने रहें और इसमें एसआईपी भी कर सकते हैं। उन्होंने डिस्क्लेमर देते हुए कहा कि आईटीसी का स्टॉक उनके पोर्टफोलियो में 200 के लेवल से ही मौजूद है।

उन्होंने अपनी पिछली कॉल्स पर अपडेट देते हुए कहा कि बॉश का स्टॉक खरीदने की सलाह देकर उसके लिए 15000 का लक्ष्य तय किया था जो 15200 के स्तर पर बिक गया। इस लिहाजा से भी देखा जाये तो अब ऑटो और मिडकैप बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी नजर आयेगी। इसी वजह से आज की मेरी दोनों कॉल्स इसी सेगमेंट से है।

 IT सेक्टर में बढ़े जॉब के बढ़े बंपर अवसर, इन Professionals की बेंगलुरु में है सबसे ज्यादा मांग

11:32 AM

EASY TRIP। कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि कंपनी ने विदेश में कारोबार विस्तार किया है। कंपनी की फिलिपिंस, थाइलैंड, USA में मौजूदगी बढ़ाई है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 66.95 रुपये यानी 12.05 फीसदी की बढ़त के साथ 607.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

11:28 AM

SEBI के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा कि आगे बाजार में करीब 30,000 करोड़ के IPO आने वाले हैं। भारतीय शेयर बाजार ने डॉलर में सबसे अच्छे रिटर्न दिए है। अभी और रिटेल निवेशक बाजार से जुड़ेंगे। पिछले 18 माह में टेक्नोलॉजी से जुड़ी कंपनियों ने IPO से  15,000 करोड़ रुपये तक जुटाए है। उन्होंने आगे कहा कि InvITs और REITs निवेशकों की पसंद बन रहे हैं।  इस वित्तवर्ष औसतन मासिक इक्विटी टर्नओवर बढ़कर 15लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है।

उन्होंने आगे कहा कि एक जबरदस्त मार्जिन सिस्टम बेहद जरूरी है।  SEBI ने निगरानी व्यवस्था पर काफी जोर दिया है। प्रेफरेंशियल रूट के मुकाबले IPOs के जरिए ज्यादा फंड जुटाए गए है। बाजार शानदार रिकवरी के साथ नई ऊंचाई पर कायम है।

इस स्टॉक ने मई से अब तक दिखाई 168% की तेजी, एक्सपर्ट्स को नियर टर्म और तेजी आने की उम्मीद 

11:14  AM

सरसों में लगातार तेजी का रुझान बरकरार है। सरकार ने रबी MSP में 8.6% की बढ़ोतरी की है। तंग सप्लाई और त्योहारी मांग से सरसों की मांग बढ़ी है। नई फसल आने में अभी चार महीने का वक्त है। जनवरी से अब तक करीब 65% बढ़े भाव है। हाल में सरसों ने नया रिकॉर्ड हाई बनाया था ।

11:06  AM

मेटल्स में कारोबार

एल्युमिनियम, निकेल में लगातार तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। चीन में एल्युमिनियम प्रोडक्शन घटने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है ।अगस्त में लगातार चौथे महीने चीन का एल्युमिनियम उत्पादन कम रहा है। चीन में स्टील प्राइस 10 महीने के निचले स्तर पर है। चिली में सप्लाई बहाल होने से कॉपर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

Gold Price: सोने के दाम में आज आई बड़ी गिरावट, 47000 के नीचे आया 10 ग्राम Gold का भाव

10:58  AM

डिजिटल स्पेस के इस स्टॉक ने 4 महीने में दिया 50% से ज्यादा रिटर्न

ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग  और डिजिटल सोल्यूशन कंपनी  Larsen & Toubro Infotech के शेयरों नें पिछले 4 महीनों में शानदार रिटर्न दिया है। इस अवधि में इसमें निफ्टी और सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। इस स्टॉक ने रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले एक साल में निवेशकों की वेल्थ दो गुनी कर दी है। टेक्निकल एनालिस्ट का कहना है कि इस शेयर के अब तक के प्राइस पैटर्न से इसमें आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

इस स्टॉक में पिछले 4 महीने में 55 फीसदी से ज्यादा की रैली देखने को मिली है। इसकी पिछला रिकार्ड हाई क्लोजिंग 5,578.40 रुपये का था। 14 सितंबर को इसने इंट्रा डे में 5,668.75 का रिकॉर्ड छुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 97,718.98 करोड़ रुपये का है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में निवेशकों की वेल्थ दोगुनी कर दी है।

10:47  AM

KOTAK MAHINDRA BANK। KOTAK BANK ने MCLR घटाया  है। बैंक ने MCLR में 0.05% की कटौती की है। MCLR की नई दरें आज से प्रभावी होगी।  फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 9.80 रुपये यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 1881.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 Paras Defence IPO: इश्यू 21 सितंबर को खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी खास बातें

10:40 AM

LINCOLN PHARMA।  NCLT से मर्जर को मंजूरी मिली है।  Lincoln Parenteral Ltd और Lincoln Pharmaceuticals Ltd के मर्जर को मंजूरी मिली है।

 सीधा सौदा (16 सितंबर) - कमाई वाले 20 बेहतरीन स्टॉक्स जहां मिलेगा दमदार मुनाफा

10:32 AM

Paras Defence IPO, इश्यू 21 सितंबर को खुलेगा

Paras Defence ipo: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) का 3 दिनों का आईपीओ इश्यू 21 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 सितंबर को बंद होगा। इस आईपीओ में 140.60 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 17.2 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर और वर्तमान शेयर धारक अपनी हिस्सादरी की बिक्री करेंगे। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 165-175 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

ये शेयर 1 अक्टूबर से बाजार में लिस्ट होगा। मुंबई स्थित पारस डिफेंस और स्पेस ऑप्टिक्स, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स प्रोटेक्शन सॉल्यूशन और हैवी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कारोबार करती है। इस आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल मशीनरी और इक्विटपमेंट की खरीदारी, कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज का भुगतान करने और जनरल कॉरपोरेट पर्पज से किया जाएगा।

10:28 AM

ICICI BANK पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने ICICI BANK पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 940 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इसकी  री-रेटिंग जारी रहने की उम्मीद है। कलेक्शन और ग्रोथ में तेजी जारी रहने का मैनेजमेंट को भरोसा है। वहीं बैंकिंग सेक्टर में ICICI BANK इनकी टॉप पिक है।

Rupee opening: रुपये में कमजोरी, 3 पैसे टूटकर 73.52 पर खुला

10:20 AM

HCL TECH पर ब्रोकरेज की राय

CLSA ने HCL TECH पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1,320 से बढ़ाकर 1470 रुपये तय किया है। उन्होंने कहा कि Q2 रेवेन्यू में मजबूती का मैनेजमेंट को भरोसा है। वहीं Q2 में सालाना आधार पर ऑर्डर में सुधार की उम्मीद है।

 WEEKLY EXPIRY पर आज रहेगी बाजार की नजर, जानते है किन स्तरों पर कटेगी एक्सपायरी

10:13 AM

Rupee opening: डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 73.52 के स्तर पर खुला है।

वहीं कल यानी बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल  73.49 के स्तर पर बंद हुआ था।

10:07 AM

बाजार में RECORDS की आंधी देखने को मिल रही है।  नए शिखर पर निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रहा है। ITC, RIL, INDUSIND और KOTAK का निफ्टी की मजबूती में सबसे अधिक योगदान है।

 HCL TECH और ICICI BANK पर ब्रोकरेजेस से जानिये खरीदें, बेचें या करें होल्ड

09:57 AM

ITC का  जादू चल गया है।  शेयर ने 5 परसेंट से ज्यादा की छलांग लगाई है और इसमें 7 महीने की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिल रही है।  निफ्टी FMCG इंडेक्स भी ऐतिहासिक स्तरों पर पहुंचा है।

09:50 AM

चीन और कोरिया से SODIUM HYDROSULPHITE के इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी संभव है। इंपोर्ट पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की DGTR ने की सिफारिश की थी।  ड्यूटी की मांग करने वाले TRANSPEK का शेयर 6 परसेंट तक उछला है।

09:42 AM

FMCG इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इस सेक्टर में ITC में 7 महीने की बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। ITC में 4 फरवरी 2021 के बाद बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर यह  शेयर 2.30 रुपये यानी 5.72 फीसदी की बढ़त के साथ 228.55 के स्तर पर नजर आ रहा है।

 मैग्मा फिनकॉर्प इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI ने 8 लोगों पर ट्रेडिंग करने से रोक लगाई

09:34 AM

आज की ये 5 खास बातें या ऐसे 5 स्टॉक्स पर हैं जहां आज निवेशकों की नजर होनी चाहिए।

1- ONGC / OIL / SELAN / HOEC

आज बाजार में ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनियों पर फोकस रहेगा क्योंकि ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

2- फोकस में टाइल्स, फर्टिलाइजर शेयर

नेचुरल गैस की कीमतें 5.42 डॉलर/mmBtu पहुंची और इसके बाद 1 अक्टूबर से गैस कीमतें बढ़ेगी लिहाजा टाइल्स और फर्टिलाइजर स्टॉक्स पर फोकस रहेगा।

3- HIND COPPER

सरकार Hind Copper में 10% हिस्सा बेचेगी इसकी फ्लोर प्राइस 116 रुपये प्रति शेयर है।

4- HG INFRA

HG Infra के शेयर पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी को NHAI से 2 प्रोजेक्ट के लिए LOA मिला है।

5- SUGAR STOCKS

आज दिन भर बाजार में फोकस में शुगर शेयर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है।

 Coronavirus Updates: एक दिन में संक्रमण के 30,570 नए मामले और 431 लोगों की मौत

09:28 AM

Bonanza Portfolio के Rohan Patil की बाजार पर राय

Nifty50 पिछले 6 कारोबारी सत्रों से बिना किसी अर्थपूर्ण संकेत के 200 अंकों के दायरे में चक्कर लगा रहा था।डेली चार्ट पर कीमतों में छोटे आकार का हॉरीजेंटल ट्रेंड लाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। अब निफ्टी का 17,300 लेवल का रजिस्टेंस इसके लिए सपोर्ट का काम करेगा।पिछले तीन कारोबारी सत्रों से एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो 2:1 पर स्थिर बना हुआ है। साइड वे ट्रेंड में भी बढ़ने वाले शेयर ज्यादा नजर आ रहे थे। ये इस बात का संकेत है कि अधिकांश शेयरों में खरीदारी हो रही है। यहां तक की 13 और 14 सितंबर के  FII आंकड़े भी बता रहे हैं कि फ्रंटलाइन स्टॉक्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। इस अवधि में  लगभग 2,000 करोड़ रुपए की खरीदारी देखने को मिली है।

मोमेंटम oscillator RSI (14) लगातार 70 के लेवल के ऊपर बना हुआ है और वर्तमान में डेली इंटरवल पर 75 –80 के दायरे में चक्कर लगा रहा है। बाजार में आगे भी तेजी जारी रहेगी। बाजार में इस समय किसी भी गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी।  Nifty के लिए 17,250 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ 17,800 पर निफ्टी के लिए रिजिस्टेंस दिख रहा है।

09:24 AM

टेलीकॉम सेक्टर पर ब्रोकरेज की राय

UBS ने TELECOM पर राय देते हुए कहा है कि सरकार के ऐलान के बाद VODAFONE 10,000-12,000 करोड़ रुपये तक कैपेक्स बढ़ा सकती है क्योंकि  मार्केट शेयर बनाए रखने के लिए कैपेक्स जरूरी है। वहीं सरकार के राहत पैकेज से VODAFONE के अस्तित्व का जोखिम घटेगा। इस पैकेज से BHARTI को 11000-11500 करोड़ रुपये की सालाना राहत मिलेगी।

CLSA ने TELECOM पर राय देते हुए कहा है कि पैकेज और टैरिफ हाई से कंपनियों को राहत मिलेगी। टेलीकॉम सेक्टर पर कर्ज का काफी बोझ है। हालांकि भारतीय मोबाइल क्षेत्र में तीन प्लेयर रहेंगे।

JP MORGAN ने TELECOM पर राय व्यक्त करते हुए कहा है कि टेलीकॉम रिफॉर्म सभी कंपनियों के लिए पॉजिटिव साबित होगा। हालांकि टेलीकॉम सेक्टर में BHARTI AIRTEL इनकी टॉप पिक है।

09:17 AM

बाजार की शुरुआत नए रिकॉर्ड स्तर पर हुई है। सेसेंक्स 169.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 58,892.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 36.85 अक यानी 0.21 फीसदी की मजबूती के साथ 17,556.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

आज (16 सितंबर) के कारोबार में बाजार के 5 अहम स्टॉक्स या खबर जहां होनी चाहिए निवेशकों की नजर

09:04 AM

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। सेसेंक्स 239.93 अंक यानी 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 58963.13 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी  127.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की मजबूतीके साथ 17647.30 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:54 AM

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी गुरुवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 11वें दिन कोई बदलाव किया नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को रेट में में बदलाव किया गया था, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।

 बाजार में हर डिप पर करें खरीद, आगे होगी जोरदार कमाई:बोनान्जा पोर्टफोलियो

08:48 AM

LUPIN। US में Glumetza दवा को लेकर पेटेंट मामला सुलझाया है। पेटेंट विवाद सुलझाने के लिए  24.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।

08:43 AM

FINEOTEX CHEMICAL। बेल्जियम की Eurodye-CTC के साथ करार किया है। कंपनी ने Eurodye-CTC के साथ मिलकर काम करेंगे। भारतीय बाजार में Eurodye-CTC के प्रोडक्ट बेचेगी।

08:36 AM

ZEE ENTERTAINMENT। JP MORGAN ने रेटिंग बढ़ाकर OVERWEIGHT दी है और स्टॉक का लक्ष्य 320 रुपये रखा है।

08:32 AM

HG INFRA । NHAI  से 2 प्रोजेक्ट के लिए LOA मिला है। भारतमाला परियोजना के तहत तेलंगाना के लिए LOA  मिला है। प्रोजेक्ट के लिए  772 करोड़ और  637 करोड़ की बोली लगाई गई है

 टेलीकॉम को सरकारी राहत मिलने के बाद जानिये सेक्टर पर ब्रोकरेजेस की राय

08:28 AM

GUJARAT GAS। CARE  AA+, Positive रेटिंग बरकरार रखी है। आउटलुक बढ़ाकर स्टेबल से पॉजिटिव किया गयाहै।

08:23 AM

फोकस में चीनी शेयर पर फोकस

उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है। UP में मौजूदा गन्ने का दाम 325 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।

08:19 AM

Finolex Ind। कंपनी पुणे में 70 एकड़ जमीन 725 करोड़रुपये  में बेचेगी।

08:15 AM

JSW Energy। Solar Energy Corp के साथ कंपनी ने करार किया है। 450 MW विंड क्षमता के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट किया है।

 Hindustan Copper का ऑफर फॉर सेल आज खुलेगा, सरकार 10% स्टेक बेचकर 1100 करोड़ जुटाएगी

08:11 AM

Poonawalla Finance। Magma Fincorp इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में SEBI का एक्शन दिखा है।SEBI ने Poonawalla Fin के MD समेत 8 लोगों पर रोक लगाई है। मार्केट में कामकाज पर SEBI ने रोक लगाई है। Magma Fincorp डील से पहले बड़ी पोजिशन लेने के आरोप है।

08:06 AM

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी का रजिस्टेंस जोन 17574-17591 पर है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 17614-17644 और बेस जोन17447-17391 है।  इसका बड़ा बेस जोन 17376-17332 पर है। कल 17510-17487 का लक्ष्य हासिल हुआ, अगले हफ्ते की 17600 कॉल खरीदने को कहा था। अब कॉल राइटर्स को वीकली और मंथली सेटअप पर भरोसा नहीं है। 17500-400-300 पर पुट राइटर्स ने पकड़ और बढ़ाई है। लॉन्ग रहें, पहले बेस तक की हर गिरावट को खरीदें। 17591-614 पर दिन का लक्ष्य रखें।

 Stocks in News: ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

07:59 AM

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 37070-37231 है। इसका बड़ा रजिस्टेंस जोन 37370-37510 और बेस जोन 36582-36459  है। बड़ा बेस जोन 36367-36245 है। कल क्लोजिंग में 37000 कॉल में बढ़िया पैसा बना है और कॉल दोगुनी हुई है। टेलीकॉम कंपनियों को राहत मिलने के बाद इंडेक्स में तेजी बनी है। इंडेक्स के मुकाबले अब भी स्टॉक फ्यूचर्स ज्यादा पसंद है। 36800-36500 पर पुट राइटर्स और 37000-37200-37500 पर कॉल राइटर्स हावी है। पहले 37070 पर और फिर 37231 पर खरीदें, 37370-510 तक जा सकता है। लॉन्ग सौदों पर पहले बेस जोन का SL रखें।

07:53 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

Tradebulls
BUY ONGC AROUND 128.50-128 ,SL-125.50 ,TRGT-135

Axis Securities
Buy Indusind bank 1060 SL 1040 target 1200

LKP Securities
BUY M&MFIN FUT TG 179 SL 170

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी- जानें रेट

07:48 AM

AIR INDIA के लिए टाटा की बोली

एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा संस ने  बोली लगाई है।  SPICE JET के अजय सिंह भी निजी हैसियत से बिड में शामिल होंगे। DIVESTMENT की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंची है।

07:42 AM

17500-17600 के बीच वीकली एक्सपायरी संभव: पोल

निफ्टी और निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी पर आज बाजार की नजर रहेगी।  आवाज़ ट्रेडर्स पोल में 70 परसेंट जानकारों के मुताबिक निफ्टी की EXPIRE 17500 से 17600 के बीच  हो सकता है।

07:35 AM

NIFTY FIN इंडेक्स के वीकली सौदे होंगे खत्म

कमजोर वॉल्यूम और ट्रेडर्स की कम दिलचस्पी के चलते NSE ने NIFTY FINANCIAL SERVICE इंडेक्स के वीकली कॉन्ट्रैक्ट को 14 अक्टूबर से बंद करने का  फैसला किया है लेकिन इसमें मंथली सौदे जारी रहेंगे। गुरुवार की बजाय मंगलवार को दोनों तरह के सौदों की एक्सपायरी होगी।

 Global Market: एशिया की हल्की बढ़त पर शुरुआत, SGX NIFTY निकला 17550 के पार


07:29 AM

आज खुलेगा HIND COPPER का OFS

आज नॉन-रिटेल के लिए  HIND COPPER का OFFER FOR SALE खुलेगा।  सरकार  10 परसेंट तक हिस्सेदारी बेचेगी और 7 परसेंट डिस्काउंट  पर 116 रुपए फ्लोर प्राइस है।  सरकार को करीब 1120 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।

07:23 AM

क्रूड कीमतों में तेजी, ब्रेंट $75 के पार


अमेरिका में भंडार घटने और डिमांड बढ़ने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में उछाल जारी है।  ब्रेंट का भाव  75 डॉलर के पार निकला। ONGC, HOEC जैसी एक्सप्लोरेशन कंपनियों में तेजी बढ़ सकती है ।

07:15 AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव

ग्लोबल मार्केट से संकेत पॉजिटिव मिल रहे है। एशिया की हल्की बढ़त पर शुरुआत हुई है।  SGX NIFTY भी उछलकर 17550 के पार निकला है।  DOW FUTURES में फ्लैट कारोबार हो रहा है। इकोनॉमी में तेज रिकवरी की उम्मीद से अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।