03:30 PM
बजट के दूसरे दिन भी बाजार में रौनक रही यानी बाजार में लगातार दूसरे दिन चौतरफा खरीदारी रही जिसके चलते बाजार शानदार बढ़त पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद है। सेसेंक्स-निफ्टी 2.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए है। फिलहाल सेसेंक्स 1197.11 अंक यानी 2.5 फीसदी के मजबूती के साथ 49,797.72 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 366.65 अंक यानी 2.57 फीसदी की बढ़त की साथ 14648 के स्तर पर बंद हुआ है।
02:30 PM
Kolte Patil। कंपनी ने पुणे में 3 नए प्रोजेक्ट के लिए करार किया है।
02:20 PM
ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। NIFTY AUTO INDEX 3% से ज्यादा चढ़ा है। TATA MOTORS 11% के उछाल के साथ NIFTY का TOP GAINER बना हुआ है। ASHOK LEYLAND, ESCORTS, TVS MOTORS में भी शानदार तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज CORPORATES ने CNBC AWAAZ से कहा बजट में scrappage policy और INFRA पर PUSH से CV SALES बढ़ने की उम्मीद है.
02:05 PM
सीमेंट शेयरों में फौलादी मजबूती देखने को मिल रही है। बजट के बाद INFRA PROJECTS में रफ्तार की उम्मीद से ULTRATECH, SHREE CEMENT, AMBUJA CEMENT में 6% से 7% का उछाल आया है। FNO के सभी 6 सीमेंट शेयर दौड़े है।
02:00 PM
बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी के सभी शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी देखने को मिल रहे है।
01:50 PM
जनवरी में गोल्ड इंपोर्ट सालाना आधार पर 154 फीसदी बढ़ा है।
01:26 PM
ISMA DATA। OCT-JAN में सालाना आधार पर चीनी उत्पादन 1.4 करोड़ टन से बढ़कर 1.7 करोड़ टन रहा है जबकि 31 जनवरी तक 491 चीनी मिलों में पेराई जारी रही है। 447 से बढ़कर 491 चीनी मिलों में पेराई जारी है।
01:10 PM
बाजार में बजट का जश्न जारी है। -निफ्टी ने संभाली तेजी की कमान है। निफ्टी 14500 के पार कारोबार कर रहा है ।प्राइवेट बैंक, NBFCs, में खरीदारी का जोर है। बजट में इंफ्रा पर खर्च बढ़ने से कैपिटल गुड्स शेयर चमके है। मिडकैप में सीमेंट, रियल्टी, फर्टिलाइजर शेयर में बढत देखने को मिली है।
12:55 PM
DR REDDYS। US में Sabril दवा की जेनरिक लॉन्च हुई है।
12: 38 PM
Dhanuka Agritech Q3। सालाना आधार पर मुनाफा 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये हो गया है। आय 279 करोड़ रुपये से बढ़कर 305 करोड़ रुपये पर आ गया है।
12:03 PM
ऊपरी स्तर से बाजार थोड़ा हल्का हुआ है। सेसेंक्स 800 अंक की मजबूती के साथ 49,400 के स्तर पर नजर आ रहा है वहीं निफ्टी 251 अंक की तेजी के साथ 14530 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि मिड और स्मॉल कैप शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। बीएसई का मिड कैप और स्म़ॉल कैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज कर रहे है।
11:35 AM
बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। TATAMOTORS 10 फीसदी, ULTRACEMCO 7 फीसदी , HDFCBANK, HDFC औऱ GRASIM 5 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कामकाज कर रहे है।
11:05 AM
Career Point। NTPC से 3.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर ऑनलाइन कोचिंग के लिए मिला है।
10:55 AM
ADANI PORTS। जनवरी में 2.6 करोड़ टन कार्गो वॉल्यूम रहा है। सालाना आधार पर कार्गो वॉल्यूम में 31 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
10:45 AM
BEL Q3। Q3 में कंपनी को कुल 4,899 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले है। 1 जनवरी तक ऑर्डर बुक 54,791 करोड़ रुपये रहा है। वहीं एक्सपोर्ट ऑर्डर बुक 18.28 करोड़ डॉलर है। एक्सपोर्ट टर्नओवर 1.65 करोड़ डॉलर है।
10:35 AM
बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बजट रैली देखने को मिल रही है। सेसेक्स 50000 तो निफ्टी बैंक 34000 के पार निकल गया है। दोनों ने ही नया शिखर बनाया है। निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के करीब है और मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।
10:30 AM
31 मार्च के पहले 65 हजार करोड़ रुपए के SUBSIDY भूगतान होने की खबर से फर्टिलाइजर शेयर दौड़े है। CNBC-आवाज़ से एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी ने EXCLSUSIVE कहा-अगले साल से फर्टिलाइजर कंपनियों का कोई पुराना बकाया नहीं होगा ।
10:15 AM
ऑटो शेयरों ने तूफानी रफ्तार पकड़ी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। TATA MOTORS, ASHOK LEYLAND, M&M में 5 से 8 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
10:05 AM
Indigo Paint की 75 प्रीमियम पर बंपर लिस्टिंग हुई है। 1490 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 2607 पर शेयर लिस्ट हुआ है.
10:01 AM
1 पैसा मजबूत होकर रुपया 73.02 के मुकाबले 73.01 के स्तर पर खुला है।
10:00 AM
बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेसेंक्स 1500 अंक की बढ़त के साथ 50000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 14,718.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा ह।
09:47 AM
INDIGO PAINT के शानदार लिस्टिंग के संकेत नजर आ रही है। करीब 75 फीसदी प्रीमियम पर सेटल होता नजर आ रहा है। BSE पर 2607 रुपये प्रति शेयर पर सेटल होता नजर आ रहा है।
09:32 AM
SAREGAMA। कंपनी ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Josh के साथ करार किया है। कंपनी म्यूजिक लाइसेंस के लिए करार किया है।
09:25 AM
बजट का फ्लेवर बाजार पर आज भी बरकरार है। आज बाजार की शानदार बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। सेसेंक्स 1000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ कामकाज कर रहा है तो वहीं निफ्टी 302 अंक की मजबूती के साथ 14583 के स्तर पर नजर आ रहा है। इधर बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 34,000 के पार निकल गया है।
08:10 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 14387-14411 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 14471-14517है। बेस जोन 14186-14151 (10*20 DEMA) और बड़ा बेस जोन 14050-14000 (Maximum OI Base)है। बड़ी संस्थागत कैश खरीदारी नहीं कर रही है। बाजार में शॉर्ट कवरिंग से तेजी बनी है। लिहाजा 14471-14515 अगले लक्ष्य है और इसमें 14000-14200 पर बेस बना हुआ है। रिस्क-रिवॉर्ड को ध्यान में रखकर ट्रेड लें। पहले बेस के ऊपर गिरावट में खरीदारी करें। कम जोखिम के लिए 14500 कॉल खरीदें।
08:00 AM
जनवरी में Hero Moto की SALES अनुमान से बेहतर रही है। स्कूटर बिक्री में 5 गुना उछाल हुआ है लेकिन कुल Sales 3 फीसदी घटकर हुई 4.85 लाख यूनिट रही है। उधर Eicher ने 8 फीसदी से ज्यादा Royal Enfield बेचे है।
07:50 AM
चांदी में कल के 6 फीसदी के उछाल के बाद आज मुनाफावसूली दिख रही है। कॉमेक्स पर 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट है लेकिन क्रूड में मजबूती कायम है और ब्रेंट 56 डॉलर के ऊपर है।
07:40 AM
फर्टिलाइजर कंपनियों को 31 मार्च के पहले 65 हजार करोड़ रुपए सब्सिडी का भुगतान होगा। CNBC आवाज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी ने कहा- अगले साल से फर्टिलाइजर कंपनियों का कोई पुराना बकाया नहीं होगा । फर्टिलाइजर शेयरों में आज फिर एक्शन बढ़ेगा।
07:30 AM
बैड बैंक निजी कंपनी के तर्ज पर काम करेगा । सरकार शेयरहोल्डर्स नहीं होगी ।CNBC- आवाज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बैंकिंग सेक्रेटरी ने कहा, 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा के NPA बैड बैंक के दायरे में आएंगे।
07:20 AM
अगले कारोबारी साल की पहली तिमाही में BPCL, CONCOR और AIR INDIA में विनिवेश की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी । CNBC-आवाज के साथ खास बातचीत में विनिवेश सचिव तुहीन कांता पांडे ने कहा- IDBI और LIC में हिस्सेदारी बेचने के लिए एक्ट में बदलाव फाइनांस बिल में शामिल है।
07:10 AM
आम लोगों पर नहीं देना चाहती थी टैक्स का बोझ, बजट के बाद नेटवर्क 18 के ग्रुप एडिटर इन चीफ राहुल जोशी के साथ INTERVIEW में बोलीं निर्मला सीतारमण- कम संसाधनों में भी ग्रोथ बढ़ाने वाले बजट पर सरकरा का फोसक रहा है।
07:00 AM
ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत देखने को मिल रहे है। अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार तेजी रही। NASDAQ 2.5 फीसदी से ज्यादा उछला है। एशियाई बाजारों में मजबूती थी। SGX Nifty में भी तेजी देखने को मिली।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
