MIDCAP INDEX अपने LIFE TIME HIGH पर पहुंचा, ऐसे में एक्सपर्ट कहां लगा रहें हैं दांव

बाजार में आज चौतरफा तेजी है ऐसे में जानते हैं एक्सपर्ट कहां दे रहे निवेश की सलाह

अपडेटेड May 19, 2021 पर 8:16 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज बाजार में चौतरफा तेजी दिखाई दे रही है। NIFTY 12 मार्च के बाद 15100 के पार निकला। HDFC BANK, RIL, ICICI BANK और BAJAJ FINANCE ने  जोश भरा है। निफ्टी बैंक में भी 500 अंकों का जबरदस्त उछाल दिखाई दिया। MIDCAP INDEX आज अपने LIFE TIME HIGH पर पहुंचा।

    मेटल शेयरों की चमक बढ़ी।  इस हफ्ते NALCO, GMDC और JSPL में 7 से 10 प्रतिशत की जोरदार तेजी दिखाई दी। 2 दिनों में NIFTY METAL INDEX 5 प्रतिशत दौड़ा है।

    जूट पैकेजिंग की समयसीमा 6 महीने बढ़ी। इसके अनुसार अनाज के लिए 100 प्रतिशत जूट की पैकेजिंग जरूरी है। इस खबर के बाद  CHEVIOT में 20  प्रतिशत तो LUDLOW JUTE में 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा।

    आज AUTO शेयर तेज रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं। नतीजों से पहले TATA MOTORS 4 प्रतिशत उछला। ASHOK LEYLAND और M&M भी 5 प्रतिशत ऊपर है। ESCORTS और eicher motors में भी जोरदार तेजी दिखाई दी।

    LOCK DOWN से राहत मिलने की उम्मीद से होटल, रेस्त्रां, रिटेल शेयर दौड़े।  JUBILANT FOOD 5 प्रतिशत तो BURGER KING 6 प्रतिशत उछला। LEMON TREE, INDIAN HOTEL 4 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े जबकि TRENT और BATA में भी रौनक दिखाई दी।

    CHEMICAL शेयर निवेशकों की जोरदार कमाई करा रहे हैं।  NOCIL, BALAJI AMINES और DEEPAK NITRITE में 4 से 5 प्रतिशत की तेजी, इस हफ्ते THIRUMALAI का शेयर 12 प्रतिशत भागा।


    Axis Securities के राजेश पालविया ने इस बाटा में 1440 के स्तर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 1418 का स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करें इसमें 1480 का टारगेट देखने को मिल सकता है।

    Buy Bata India 1440 sl 1418 tgt 1480

    StableFork के संकल्प चतुर्वेदी ने कंटेनर कॉर्पोरेशन के स्टॉक में ऑप्शन के जरिये खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा इसके 600 की स्ट्राइक वाली कॉल 24.80 के स्तर पर खरीदें और इसमें 22 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    buy CONCOR 600 CE @ 24.80, TARGET - 33, SL - 20.1

    F&O Trader and Proprietor असित बरन पाती ने आज के कारोबार में इंडेक्स पर दांव लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निफ्टी का 15000 का कॉल 140-160 के स्तर पर खरीदें और इसमें 250 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    nifty 15000 ce at 140- 160 sl oof 100 target of 250

    prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने हैवेल्स का स्टॉक में 1080 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

    Havells buy tgt  1080 sl /1030

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।