Mindtree के results उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। कंपनी की मुनाफे की ग्रोथ 16% से ज्यादा रही। कंपनी की doller revenue 12.75% बढ़ी। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 16.2 फीसदी की बढ़त के साथ 399 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, CNBC-TV18 पोल में इसके 358 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि इसी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 343.4 करोड़ रुपए पर रहा था।
MS ने MINDTREE पर Equal-weight रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4500 रुपये से बढ़ाकर 4250 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के उम्मीद से बेहतर नतीजे आए हैं। कंपनी ने रेवेन्यू को लेकर अच्छी कमेंट्री की है। हालांकि दूसरी छमाही में मार्जिन पर असर दिख सकता है।
GS ने MINDTREE पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3784 रुपये तय किया है। कंपनी के अच्छे नतीजे आये हैं लेकिन वैल्युएशन को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने इसका FY22-26 के लिए EPS अनुमान बढ़ाया है।
MACQUARIE की MINDTREE पर राय
MACQUARIE ने MINDTREE पर UNDERPERFORM रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 3,900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में आय उम्मीद से बेहतर रही लेकिन वैल्युएशन को लेकर चिंता बरकरार है।