Nazara की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग के बाद जमकर हुई मुनाफावसूली, क्या करें निवेशक

जानकारों का कहना है कि इस शेयर में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने वालों को बने रहना चाहिए.

अपडेटेड Mar 30, 2021 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement

बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई । NAZARA TECH का शेयर आज BSE पर 79 फीसदी प्रीमियम के साथ 1971 रुपए का भाव पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसी पर Nazara tech का शेयर 1990 रुपए पर लिस्ट हुआ।

Nazara Technologie का एक लॉट  14,313 रुपए में सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध था। लिस्टिंग के दिन इसकी कीमत बढ़कर 26,349.7 रुपए पर पहुंच गई यानी 1 लॉट पर 12,036.7 रुपए का फायदा हुआ। यहां तक कि आज दिन के निचले स्तर पर भी इसके 1 लॉट में 6,357 रुपए का फायदा मिल रहा था। बता दें कि आज अभी तक का इस शेयर का निचला स्तर 1590 रुपए है।

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली मोबाइल गेमिंग कंपनी Nazara Technologies की शेयर प्राइस में 30 मार्च को लिस्टिंग वाले दिन इंट्राडे में  84 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। लेकिन बाजार में मजबूती के बावजूद ये शेयर दोपहर तक करीब 22 फीसदी फिसल गया है।

क्या हो अब निवेश रणनीति

जानकारों का कहना है कि इस शेयर में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने वालों को बने रहना चाहिए। लेकिन किसी ने शॉर्ट टर्म के लिए या लिस्टिंग गेन के लिए इस आईपीओ में निवेश किया है तो इसमें मुनाफा वसूल सकता है। एंजेल ब्रोकिंग के ज्योति राय ने कहा कि चूंकि देश में ऑनलाइन गेमिंग और लर्निंग बहुत तेजी से ग्रोथ कर रही है। इसको ध्यान में रखते हुए इस बात की संभावना है कि कंपनी को आगे शानदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। लॉन्ग टर्म निवेशक इस शेयर में बहे रहें। आगे उन्हें अच्छा फायदा मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि जो निवेशक आईपीओ में चूक गए और वो इस शेयर में लॉन्ग टर्म और मीडियम टर्म के नजरिए से निवेश करना चाहते हैं, उनको सलाह है कि वो 1651-1751 के स्तर मिलने पर निवेश करें।


हेम सिक्सयोरिटीज की आस्था जैन की सलाह है कि इस शेयर में लिस्टिंग के दिन आंशिक मुनाफा वसूली करें और बचे हुए शेयर लंबी अवधि के लिए होल्ड करें। जैन का मानना है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल बहुत सफल और मजबूत है। घरेलू और विदेशी बाजारों में भी कंपनी की अच्छी पैठ है। कंपनी अपने सेक्टर की लीडर है। जिसका आगे फायदा मिलता दिखेगा।

कंपनी प्रोफाइल

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली ऑनलाइन गेमिंग कंपनी नज़ारा टेक (Nazara Tech) का IPO 17 मार्च को खुलकर 19 मार्च को बंद हुआ था। Nazara Tech का प्राइस बैंड 1100-1101 रुपए तय किया गया था। कंपनी ने इस आईपीओ से 583 करोड़ रुपए जुटाए हैं।

राकेश झुनझुनवाला ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (Offer For sale) के जरिए नहीं बेचे हैं। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट भी हाई रहा। ये आईपीओ 175 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 1101 प्रति शेयर के भाव पर एंकर इन्वेटर्स से 262 करोड़ रुपए जुटाए थे। Nazara Tech में राकेश झुनझुनवाला की सितंबर 2020 तिमाही तक 11.51 फीसदी हिस्सेदारी थी । कंपनी की पहुंच इंडिया के अलावा अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका में है।

नजारा टेक्नोलॉजीज वर्ल्ड क्रिकेट चैंपनियनशिप, छोटा भीम, मोटा पतलू सीरीज जैसे गेम के लिए जानी जाती है। इसकी सब्सिडियरी कंपनी नोडविंग गेमिंग (Nodwin Gaming) पूरे देश में तमाम गेमिंग इवेंट का आयोजन करती है। भारत, अफ्रीका, मिडल ईस्ट, साउथ ईस्ट जैसे करीब 60 से ज्यादा देशों कंपनी कारोबार करती है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।