इस स्टॉक ने मई से अब तक दिखाई 168% की तेजी, एक्सपर्ट्स को नियर टर्म और तेजी आने की उम्मीद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस शेयर में नियरटर्म में 630 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 10:18 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    116 अरब डॉलर के कारोबारी साम्राज्य वाले टाटा समूह के हिस्से Nelco के शेयरों में मई से अब तक मल्टीबैगर रिटर्न देखने को मिला है। Nelco अपने क्लायंट्स को वी-सैट (very small aperture terminal) कनेक्टिविटी सॉल्यूशन सेवाएं देती है। मई से अब तक इस शेयर में 168 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

    इसी अवधि में  BSE SmallCap इंडेक्स ने सिर्फ 29 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर की करेंट रैली करीब 1 साल के कंसोलीडेशन के बाद शुरू हुई। कल यानी 15 सितंबर के कारोबार में ये शेयर बीएसई पर  538.75 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।

    क्या हो निवेश रणनीति

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस शेयर में नियरटर्म में 630 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। लेकिन जानकारों का ये भी कहना होगा कि इस शेयर में वर्तमान लेवल पर एंट्री करना सही नहीं होगा। क्योंकि मई से अबतक इस शेयर में जोरादार तेजी आ चुकी है।

    SSJ Finance & Securities के आतिश मतलावाला का कहना है कि ये कंपनी डिजिटल इंडिया अभियान का अहम हिस्सा होगी। जिसका फायदा इसको आगे भी मिलेग लेकिन अब ये स्टॉक काफी भाग चुका नजर आ रहा है। ऐसे में इसमें कम से कम आधा मुनाफा वसूल लेने की सलाह होगी।

    GEPL Capital का कहना है कि 2020 में इस शेयर में थोड़ा देर से गति आती दिखी 175-240 रुपए के बीच इसमें लंबा कंसोलीडेशन देखने को मिला। भारी वॉल्यूम के साथ जून 2021 में ये रेंज टूटता दिखा। हमें इस स्टॉक में 400 रुपए का तेजी का पहला चरण देखनें को मिला। अब तेजी के अगले दौर में स्टॉक हमें 630 रुपए की ओर जाता दिख सकता है।

    Choice Broking के सचिन गुप्ता का भी मानना है कि अच्छे वॉल्यूम के साथ ही ये स्टॉक तेजी के दौर में दिख रहा है। शॉर्ट टर्म में इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। ये शेयर हमें आगे नियर टर्म में हमें  590-610 रुपए तक का स्तर दिखा सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 490 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

    SSJ Finance & Securities के विरल छेड़ा का कहना है कि करेंट लेवल पर इस शेयर में निवेश करने से बचें। किसी गिरावट पर 400-450 रुपए के आसपास आने पर इस शेयर में 1 से 2 साल की अवधि और 600-700 रुपए के लक्ष्य के लिए निवेश करें। 350 रुपए के आसपास इस शेयर के लिए सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर नीचे की तरफ ये स्तर टूट जाता है तो फिर ये 250 रुपए तक फिसल सकता है।


    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।