क्षितिज आनंद (KSHITIJ ANAND)
क्षितिज आनंद (KSHITIJ ANAND)
भारतीय बाजारों में मार्च के पहले हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन बुल्स ने नियंत्रण बनाये रखा और 5 मार्च को समाप्त हफ्ते में बेंचमार्क सूचकांकों ने 2.5 प्रतिशत की बढ़त बनाये रखी जबकि स्मॉल और मिडकैप्स शेयरों में बड़ा ऐक्शन देखने को मिला।
5 मार्च को समाप्त कारोबारी हफ्ते में S&P BSE Sensex में 2.6 प्रतिशत और Nifty50 में 2.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली वहीं इसी दौरान S&P BSE Midcap index में 3.05 प्रतिशत की तेजी और S&P BSE Smallcap index में 3.8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
लार्ज कैप्स के मुकाबले Broader markets ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया क्योंकि इसमें उतार-चढ़ाव नहीं नजर आया। CapitalVia Global Research के Head of Research गौरव गर्ग ने मनीकंट्रोल से कहा कि मेरे नजरिये के अनुसार निवेशकों को चुनिंदा mid and small-cap stocks में आकर्षक वैल्यूएशन और भविष्य में तेजी नजर आ रही है इसलिए वे अपना पैसा वहां लगा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मिडकैप सीमेंट स्टॉक्स, विशेष रूप से केमिकल स्टॉक्स और PSEs ने broader markets में अच्छा कारोबार बनाये रखने में मदद की। उन्होंने अगले हफ्ते में इसमें तेजी रहने का भरोसा जताया है।
S&P BSE 500 index में 50 से ज्यादा ऐसे stocks रहे जिसमें पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 से 30 प्रतिशत का उछाल दिखाई दिया। इसमें BHEL, Adani Ports, UltraTech Cements, JSW Energy, Delta Corp, Symphony, JustDial, Adani Power, Adani Total Gas और अन्य स्टॉक्स शामिल रहे।
इसके अलावा Indiabulls Real Estate, IFCI, SCI, APL Apollo Tubes, RCF, IOL Chemical And Pharmaceuticals, Shoppers Stop, NBCC (India), Aditya Birjla Fashion And Retail, TV18 Broadcast, MMTC, BASF India, Tata communications, Deepak Nitrite, CSB Bank, Gujarat State Petronet और IDBI Bank ऐसे स्टॉक्स रहे जिसमें 5 मार्च को समाप्त कारोबारी हफ्ते में 10 से 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।