1 जून 2020 अब तक Endurance Technologies में दोगुना बढ़त देखने को मिली है। सिर्फ मई महीने में इस शेयर में अब तक 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 2021 में अब तक यह शेयर 10 फीसदी भागा है। यह स्टॉक अपने 24 फरवरी 2021 के 1540 रुपये के 52 वीक हाई से सिर्फ कुछ कदम दूर है।
Endurance Technologies का मार्केट कैपिटलाइजेशन 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बाजार जानकारों का कहना है कि यह शेयर जल्द ही 2000 का स्तर देख सकता है जो वर्तमान लेवल से 35 फीसदी का अपसाइड होगा।
इसके बाद इस शेयर में 2200 रुपये का भी स्तर देखने को मिल सकता है जो 50 फीसदी का भी अपसाइड होगा। फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 15.70 रुपये यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के साथ 1499.85 रुपये पर नजर आ रहा है।
Endurance Technologies के मुनाफे में मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 75 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 187 करोड़ रुपये पर रहा है। इसी तरह इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी के आय में 34 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। चौथी तिमाही में कंपनी के कारोबार को यूरोपियन और घरेलू दोनों बिजनेस से मजबूती मिली है।
Indsec Securities & Finance ने इस स्टॉक में buy रेटिंग बनाए रखते हुए इस स्टॉक 1627 रुपये का लक्ष्य दिया है। वहीं Prabhudas Lilladher ने इसकी buy रेटिंग बनाए रखते हुए 1615 रुपये का टार्गेट दिया है जबकि Axis Securities ने buy रेटिंग देते हुए 1664 रुपये का लक्ष्य दिया है।