Taking Stock: आज फिर लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रहेगी इसकी चाल

रियल्टी, मेटल और पब्लिक बैकिंग सेक्टर में बिकवाली के चलते आज भी भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुआ है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement

रियल्टी, मेटल और पब्लिक बैकिंग सेक्टर में बिकवाली के चलते आज भी भारतीय बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेसेंक्स आज 80.63 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 27.05 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ।

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में महंगाई से जुड़ी चिंता अपना असर दिखा रही है ।आज भारतीय बाजारों ने कमजोरी के साथ शुरुआत की थी और यह लगातार नेगेटिव ही बना रहा। उन्होंने आगे कहा क सालाना आधार पर चीन की सीपीआई 1.5फीसदी बढ़ी है जबकि प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स पर सालाना आधार पर 13.5 फीसदी बढ़ा है। इनपर  imported inflation और घरेलू सप्लाई शॉर्टेज ने अपना असर दिखाया है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल निवेशकों की नजर अब अमेरिका के महंगाई आंकड़ो पर टिकी हुई है जिसके पीक लेवल पर बने रहने की संभावना है।

 एथेनॉल के दाम बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 2025 तक पेट्रोल में होगी 20% एथेनॉल ब्लेंडिग

टेक्निकल व्यू

निफ्टी ने आज डेली स्कैल पर एक छोटे आकार के बुलिश  कैंडल बनाया और करीब 27 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि निफ्टी को 18150 और 18350 की तरफ जाने के लिए 18000 के ऊपर टिकना होगा। निफ्टी के लिए 17850-17777 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है।


Choice Broking की पलक कोठारी का कहना है कि निफ्टी अपने अहम सपोर्ट के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है जो इसमें बाउंस बैक का संकेत दे रहा है। स्कीग इंडेक्स और मोमेटम इंडिकेटर भी 4 आवर्ली टाइम फ्रेम पर नेगेटिव जोन से बाहर आते दिखे है। जो अपट्रेन्ड का संकेत है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 17,850  पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 18,130 के ऊपर रजिस्टेंस दिख रहा है।

Kotak Securities के सहज अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से निफ्टी कंसोलिडेशन के फ्रेज में है। छोटे-मझोले शेयरों मे  भी तेजी आती दिखी है। इस बात की उम्मीद है कि निफ्टी हमें 18,700-19,000 की तरफ जाता दिख सकता है क्योंकि ट्रेन्ड पॉजिटीव बना हुआ है। इसलिए किसी भी गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। सहज अग्रवाल को आईटी, मेटल और चुनिंदा एफएमसीजी स्टॉक अच्छे दिख रहे है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।