Dealing Room में आज के Top Trading Ideas जहां कर सकते हैं पोजीशनल खरीदारी या बिकवाली

यतिन ने डीलिंग रूम के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स इस TECH Mahindra में BTST Strategy की सलाह दे रहे हैं

अपडेटेड Mar 30, 2021 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check With मोटा भाई पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोटा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

    इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

    जानते हैं आज का Dealing Room Check-

    TECH M

    यतिन ने डीलिंग रूम के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स इस स्टॉक में BTST Strategy यानी कि आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। डॉलर के मजबूत होने से इसे फायदा होगा और फंड्स द्वारा खरीदारी करना से आईटी स्टॉक्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस स्टॉक में आज ओपन इंटरेस्ट 8 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजीशन बनती दिखी है।

    Tata Chem


    डीलिंग रूम की आंतरिक हलचल के आधार पर यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में डीलर खरीदारी करने को कह रहे हैं क्योंकि डीलर्स को लगता है इस स्टॉक में पोजीशनली 30 से 40 रुपयों का उछाल देखने को मिल सकता है। दुनिया भर के बाजारो में  Soda Ash की कीमतें गिरने की संभावना कम है। इस स्टॉक में आज ओपन इंटरेस्ट 4 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजीशन बनती दिखी है।

    आज का मिडकैप स्टॉक - Greaves Cotton

    मिडकैप पर जानकारी देते हुए यतिन ने कहा आज जिस मिडकैप स्टॉक में एक्शन देखने को मिल है वह ग्रीव्ज कॉटन है। डीलर्स को इसमें छोटी अवधि में 20 प्रतिशत का उछाल आने की उम्मीद है। इसकी कमाई में Electric 3 wheeler sales से और इजाफा होगा। इसके अलावा कंपनी विभिन्न electric motor development पर भी काम कर ही है। इस समय स्टॉक 8 x PE Ratio के अच्छे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।