जी एंटरटेनमेंट-इनवेस्को (Zee Entertainment-Invesco) की आज असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment के शेयर का भाव आज यानी 26 अक्टूबर को 7 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 27 अक्टूबर को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक को रद्द कर दिया है।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि Zee Entertainment Enterprises के निदेशक मंडल की बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक को कोरम की कमी के कारण रद्द कर दिया गया है। ये बैठक अन्य बातों के साथ ही 30 सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों आधार पर कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार और मंजूरी प्रदान करने के लिए आयोजित होने वाली थी।
कंपनी ने आगे कहा कि बैठक की अगली तारीख की घोषणा नए सिरे से नोटिस के साथ की जाएगी।
इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये भी स्पष्ट किया है कि securities में डीलिगं के लिए ट्रेडिंग विंडो जो कि कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के अनुसार 1 अक्टूबर, 2021 से बंद है, वह 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।
Invesco ने एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका (MD and CEO Punit Goenka) को हटाने और 6 नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए एक असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने की मांग की है लेकिन जी ने कहा है कि ईजीएम के लिए उनकी कॉल अवैध और अमान्य है।
आज 14:50 बजे Zee Entertainment Enterprises का शेयर बीएसई पर 10.30 रुपये या 3.38 प्रतिशत ऊपर 314.75 रुपये कारोबार कर रहा था।
शेयर ने 23 सितंबर, 2021 को 52 हफ्ते के उच्च स्तर 362.85 रुपये और और 23 अगस्त, 2021 को 52-हफ्ते के निचले स्तर 166.80 रुपये को छुआ।
वर्तमान में यह अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 13.26 प्रतिशत नीचे और 52 हफ्ते के निचले स्तर से 88.7 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।