12 जनवरी से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 11 कंपनियों के लगभग ₹21001.99 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। इन कंपनियों के शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहे हैं। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड करने के लिए फ्री या पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल है...
Wakefit Innovations: नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 1.49 करोड़ शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 5% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹257 करोड़ है।
Emcure Pharmaceuticals: 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो जाएगा। नुवामा अल्टरनेटिव के अनुसार, कंपनी के 3.8 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 20% के बराबर हैं। इन शेयरों की कीमत शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर ₹5,862 करोड़ है।
Canara Robeco Asset Management Company: कंपनी के 75 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो रहा है। 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने वाला है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹220.5 करोड़ है।
Corona Remedies: 9 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। मौजूदा मार्केट प्राइस पर इन शेयरों की कीमत ₹128.69 करोड़ है।
Rubicon Research: लगभग 64 लाख शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 4% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। इन शेयरों की कीमत ₹414 करोड़ है।
Travel Food Services: 8.72 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी का 66% हैं। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹10,029 करोड़ है।
ICICI Prudential AMC: भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक ICICI प्रूडेंशियल AMC के शेयरों का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। 70 लाख ट्रेड के लिए फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 1% के बराबर हैं। इन शेयरों की कीमत मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹1,862 करोड़ है।
Canara HSBC Life Insurance: कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो जाएगा। 3.54 करोड़ शेयर या 4% हिस्सेदारी ट्रेड के लिए एलिजिबल हो जाएगी। जो शेयर ट्रेड के लिए एलिजिबल होंगे, शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर उनकी कीमत ₹521 करोड़ है।
Park Medi World: 85 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 2% ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। इन शेयरों की वैल्यू ₹127.5 करोड़ है।
Nephrocare Health Services: ₹137.48 करोड़ के 28 लाख शेयर ट्रेड के लिए पात्र होने वाले हैं। ये शेयर कंपनी की बकाया इक्विटी के 3% के बराबर हैं।
Smartworks Coworking Spaces: 3.12 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 27% ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। इन शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹1,441.44 करोड़ है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।