Get App

12 जनवरी से शुरू हफ्ते में ₹21000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Wakefit, ICICI Pru AMC, Canara HSBC Life Insurance समेत ये नाम

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, Wakefit के 1.49 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। Canara HSBC Life Insurance का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। ICICI प्रूडेंशियल AMC का एक महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 11, 2026 पर 11:32 AM
12 जनवरी से शुरू हफ्ते में ₹21000 करोड़ के शेयर ट्रेड के लिए होंगे फ्री, लिस्ट में Wakefit, ICICI Pru AMC, Canara HSBC Life Insurance समेत ये नाम
लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे।

12 जनवरी से शुरू हो रहे नए हफ्ते में 11 कंपनियों के लगभग ₹21001.99 करोड़ के शेयर ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। इन कंपनियों के शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहे हैं। ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। वे सिर्फ ट्रेड करने के लिए फ्री या पात्र हो जाते हैं। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल है...

सोमवार, 12 जनवरी

Wakefit Innovations: नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, कंपनी के 1.49 करोड़ शेयर या आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 5% ट्रेड के लिए फ्री हो जाएगा। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹257 करोड़ है।

Emcure Pharmaceuticals: 6 महीने और उससे ज्यादा का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो जाएगा। नुवामा अल्टरनेटिव के अनुसार, कंपनी के 3.8 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। ये शेयर कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी के 20% के बराबर हैं। इन शेयरों की कीमत शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर ₹5,862 करोड़ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें