इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक इंट्राडे में कर सकते हैं दमदार कमाई

TATA STEEL पर एक एक्सपर्ट ने Red संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि सालाना आधार पर भारतीय कारोबार में प्रोडक्शन 4% बढ़कर 5 mt हुआ। भारतीय कारोबार में डिलिवरी 7% बढ़कर 4.73 mt हुई है। दूसरी तरफ यूरोपीय कारोबार में प्रोडक्शन 12.5% घटकर 2.25 mt हुआ। यूरोपीय कारोबार में डिलिवरी 9.3% घटकर 1.96 mt हुई।

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:45 AM
KALYAN Jewellers पर एक एक्सपर्ट ने Green संकेत दिया है। उनका कहना है कि Q3 में कंसो आय 13% बढ़ी है। घरलू कारोबार से आय 12% बढ़ी है

TCS के साथ आज से तीसरी तिमाही के नतीजों का मौसम शुरू हो रहा है। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू डेढ़ परसेंट बढ़ सकता है। कंपनी के मुनाफे में 6% से ज्यादा की बढ़त संभव है। जबकि कंपनी के मार्जिन में भी सुधार मुमकिन है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में TATA STEEL का भारतीय प्रोडक्शन 4 परसेंट उछला। लेकिन यूरोपीय उत्पादन करीब 6 परसेंट घटा। वहीं Tata Steel Long Products के क्रूड स्टील प्रोडक्शन में 33 परसेंट का जोरदार उछाल देखने को मिला। लिहाजा इन स्टॉक्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। इसके अलावा अन्य कुछ स्टॉक्स पर जिन पर आज बाजार का फोकस रहेगा। इसके बारे में बताते हुए आज सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1. HAL (Green)

आज 14वें एयरो इंडिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन है। दिल्ली से 14वें एयरो इंडिया को रक्षा मंत्री संबोधित करेंगे। 14वां एयरो इंडिया 13-17 फरवरी 2023 तक बेंगलुरु में चलेगा


2. BHARAT AGRI FERT & REALTY (Green)

ठाणे में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली। प्रोजेक्ट से 500 से 600 करोड़ का रेवन्यू मिल सकता है

3. ICICI LOMBARD (Green)

सालाना आधार पर दिसंबर के प्रीमियम में 9.10% का उछाल नजर आया। मार्केट शेयर 31 बीपीएस बढ़कर 8.57 प्रतिशत हो गया।

4. IDBI BANK (Green)

बैंक में सरकार और एलआईसी के स्ट्रैटेजिक डाइवेस्टमेंट के लिए कई ईओआई मिली

5. CSB BANK (Green)

फेयरफैक्स सीएसबी बैंक के स्टेकहोल्डर्स को भी नियंत्रित कर रहा है

6. TATA MOTORS (Green)

अच्छे ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की संभावना है

7. ONE 97 COMMUNICATIONS (Green)

सुरिंदर चावला पेटीएम पेमेंट बैंक के MD&CEO होंगे। सुरिंदर चावला की नियु्क्ति को RBI की मंजूरी मिली है। सुरिंदर चावला 3 साल तक MD & CEO रहेंगे

8. JK CEMENT (Green)

जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स ने एक्रो पेंट्स में 60% हिस्सेदारी खरीदी है। जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स ने 153 करोड़ में 60% हिस्सा खरीदा। जेके पेंट्स एंड कोटिंग्स कंपनी की सब्सिडियरी है

9. TAMILNADU PETRO PRODUCTS (Green)

OLYMPIA TECH PARK ने 8.54 लाख शेयर खरीदे

10. HI-TECH PIPES (Green)

कंपनी ने यूपी सरकार के साथ MoU किया। कंपनी उत्तर प्रदेश में 510 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी स्टील ट्यूब और फ्लैट स्टील प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

नीरज वाजपेयी की टीम

1-TITAN (Green)

Q3 में कुल बिक्री 12% बढ़ी, ज्वेलरी सेगमेंट में 11% की ग्रोथ नजर आई। वॉच सेगमेंट में 14% ग्रोथ, 48 नए स्टोर खोले। आईकेयर में 10% ग्रोथ, 36 नए स्टोर खोले गये

2-KALYAN Jewellers (Green)

Q3 में कंसो आय 13% बढ़ी, घरलू कारोबार से आय 12% बढ़ी

3-THANGAMAYIL (Green)

टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स के अच्छे नतीजों से शेयर में तेजी संभव

4-TATA STEEL (Red)

सालाना आधार पर भारतीय कारोबार में प्रोडक्शन 4% बढ़कर 5 mt हुआ। भारतीय कारोबार में डिलिवरी 7% बढ़कर 4.73 mt हुआ। यूरोपीय कारोबार में प्रोडक्शन 12.5% घटकर 2.25 mt हुआ। यूरोपीय कारोबार में डिलिवरी 9.3% घटकर 1.96 mt हुआ।

5-ASIAN PAINTS (Green)

बोर्ड ने पेंट बनाने के लिए नया वॉटर बेस्ड यूनिट लगाने की मंजूरी दी। नया प्लांट लगाने में कंपनी करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

6-R&B Denim (Green)

कंपनी ने नया एयर जेट लूम मशीन लगाया। 85 इंच की चौड़ाई वाले लग्जरी डेनिम फैबरिक का उत्पादन शुरू किया है

7-BIOCON (Red)

USFDA ने प्रस्वाति बायोसिमिलर इंसुलिन-R के लिए CRL जारी किया

8-HCL TECH (Green)

ODP कॉर्पोरेशन ने कंपनी को प्राइमरी IT पार्टनर चुना

9-ONGC (Green)

CLSA की खरीदारी की सलाह है। लक्ष्य 225 रुपये/शेयर तय किया है

10-SPANDAN SPHOORTY (Green)

आज शेयर में तेजी में कारोबार नजर आ सकता है

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।