Seedha Sauda: सरकार ने विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती की है। अपने फैसल के तहत सरकार ने घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर कटौती की है। इसके बाद 4900 रुपये प्रति टन की बजाय 1700 रुपये प्रति टन टैक्स लगेगा। पेट्रोल पर कोई विंडफॉल टैक्स नहीं लगेगा। वहीं ATF पर विंडफॉल टैक्स 5 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3.5 रुपये प्रति लीटर हुआ। इसकी वजह से आज ONGC, OIL जैसे कंपनियों में तगड़ा एक्शन दिख सकता है। इसके अलावा सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें TATA MOTORS, DR REDDY’S, WIPRO, INFOSYS जैसे स्टॉक्स शामिल हैं। इनमें भी आज एक्शन नजर आ सकता है।
