Get App

SME IPOs के लिए 2024 रहा शानदार, जानिए कहां हुआ बंपर मुनाफा, किसने डुबाई लुटिया

SME IPOs : 2024 के दमदार रिटर्न वाले SME IPOs पर नजर डालें तो ओवैस मेटल का इश्यू प्राइस 87 रुपए था। ये आईपी 221 गुना भरा था। लिस्टिंग से अब तक इसने 1083 फीसदी रिटर्न दिया है। TAC इंफोसेक का इश्यू प्राइस 106 रुपए था। ये आईपी ओस 422 गुना भरा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 23, 2024 पर 11:15 PM
SME IPOs के लिए 2024 रहा शानदार, जानिए कहां हुआ बंपर मुनाफा, किसने डुबाई लुटिया
2024 के पैसा डुबाने वाले SME IPOs पर नजर डालें तो MVK एग्रो फूड का इश्यू प्राइस 120 रुपए था। ये आईपी 8.46 गुना भरा था। लिस्टिंग से अब तक इसने 67.5 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है

SME IPOs के लिए 2024 शानदार रहा है। SME IPO ने पिछले 5 साल में जितनी रकम नहीं जुटाई उतनी रकम इन्होंने 2024 में जुटाई है। साल 2024 में छोटे IPO का बड़ा धमाल देखने को मिला है। Primedatabase.com पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में 51 आईपी से 624 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं, 2020 में 27 SME IPO से 159 करोड़ रुपए, साल 2021 में 59 आईपी से 746 करोड़ रुपए, साल 2022 में 109 आईपी से 1875 करोड़ रुपए और साल 2023 में 182 आईपी से 4686 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं, साल 2024 में अब तक 239 आईपीओ से 8700 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं।

2024 में अब तक आए 239 आईपीओ से 8700 करोड़ रुपए की रकम जुटाई गई है। इनमें कुल 12.55 लाख करोड़ रुपए की बोली लगी थी। इस NACDAC इंफ्रा IPO ने सबसे बड़ा कमाल किया है। यह आईपीओ 2024 से सबसे ज्यादा 2,210 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस IPO को 14,385 करोड़ रुपए की बोली मिली

SME IPOs: इनको सबसे ज्यादा बोली मिली

अब तक आए SME IPO में गणेश इंफ्रावर्ल्ड को 22,963 करोड़ रुपए की बोली मिली थी। वहीं, नेफ्रो केयर इंडिया को 20,068 करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं। जबकि, लक्ष्य पावरटेक को 19,493 करोड़ रुपए की बोली मिली थी। गणेश ग्रीन भारत को 19,230 करोड़ रुपए की और सहज सोलर को 17,799 करोड़ रुपए की बोली मिली थी। (Source: Chittorgarh)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें