Get App

Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के ये 3 शेयर दे सकते हैं 44% तक रिटर्न, फिलिप कैपिटल का बड़ा दांव

Defence Stocks: देश के डिफेंस शिपबिल्डिंग सेक्टर को लेकर ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल (Phillip Capital) बेहद बुलिश नजर आ रही है। ब्रोकरेज ने शुक्रवार 19 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों पर कवरेज शुरू की है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 1:15 PM
Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के ये 3 शेयर दे सकते हैं 44% तक रिटर्न, फिलिप कैपिटल का बड़ा दांव
Defence Stocks: ब्रोकरेज ने तीनों शिपबिल्डिंग कंपनियों के शेयरों को "Buy" रेटिंग दी

Defence Stocks: देश के डिफेंस शिपबिल्डिंग सेक्टर को लेकर ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल (Phillip Capital) बेहद बुलिश नजर आ रही है। ब्रोकरेज ने शुक्रवार 19 दिसंबर को जारी एक रिपोर्ट में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज ने तीनों शिपबिल्डिंग कंपनियों के शेयरों को "Buy" रेटिंग दी है।

फिलिप कैपिटल का मानना है कि भारत का डिफेंस शिपबिल्डिंग सेक्टर एक “मल्टी-डिकेड ट्रांसफॉर्मेशन” के मुहाने पर खड़ा है और आने वाले सालों में इन कंपनियों के लिए ग्रोथ के बड़े मौके खुल सकते हैं।

ब्रोकरेज ने मझगांव डॉक के शेयर के लिए 3,200 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 36% बढ़त की संभावना को दिखाता है। इसने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर के लिए 2,800 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसमें 26% की बढ़त की संभावना दिखाता है। वहीं कोचीन शिपयार्ड के शेयर को ब्रोकरेज ने 'Buy' रेटिंग के साथ 2,175 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से 44 प्रतिशत बढ़त की संभावना दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद ये शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर आ गए हैं। मझगांव डॉक के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल ₹3,775 से 37% नीचे कारोबार कर रहे हैं। वहीं कोचीन शिपयार्ड और गार्डन रीच के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से क्रमशः 40% और 37% तक टूट चुके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें