मार्केट फंडामेंटल और कमाई की थीम बताने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान। आइये प्रकाश जी से जानते है कि वेल्थ क्रिएशन के मौके कहां हैं। प्रकाश का मानना है कि आगे मेटल शेयरों में तेजी जारी रहेगी। फेरल की तुलना में नान-फेरस मेटल में ज्यादा तेजी दिखने की उम्मीद है। वेदांत और हिंडाल्कों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। वेदांता में यहां से 25-30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
HINDALCO अभी भी अंडर वैल्यूड
प्रकाश दीवान की राय है मेटल शेयरों की चमक और बढ़ सकती है। घरेलू मार्केट में भी मेटल की डिमांड अच्छी है। HINDALCO और VEDANTA में ज्यादा एक्शन संभव है। स्टील वाली कंपनियां में तेजी दिख सकती है। HINDALCO अभी भी अंडर वैल्यूड है। इसमें यहां से 25-30 फीसदी की तेजी संभव है।
नतीजों के बाद साफ होगी आईटी की दिशा
आईटी शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि लार्ज कैप आईटी की सही दिशा का अंदाजा लगाने के लिए रिजल्ट्स का इंतजार करना होगा। अगर नतीजों में भर्तियां बढ़ने का थोड़ा सा भी संकेत मिलता है तो आईटी शेयरों में तेजी आ सकती है।
अगले 1-2 साल में मारुति में बहुत बड़ी तेजी मुमकिन
मारुति पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि मारुति 1 साल में डबल हो गया है। कंपनी को आगे हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में उतरने का फायदा मिलेगा। अगले 1-2 साल में मारुति में बहुत बड़ी तेजी देखने को मिलेगी।
प्रकाश को Voltas से ज्यादा Amber Ent पसंद
व्हाइट गुड्स शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि इस सेक्टर में उन्हें Amber Enterprises पसंद है। Amber ने रेलवे के साथ भी काम करना शुरू कर दिया है। यहां से इस स्टॉक में जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है। गिरावट में Voltas में भी निवेश कर सकते हैं लेकिन प्रकाश को Voltas से ज्यादा Amber Ent पसंद है।
रियल्टी में छोटी कंपनियों में ज्यादा ग्रोथ की संभावना
रियल्टी में प्रकाश को छोटी कंपनियों में ज्यादा ग्रोथ की संभावना दिख रही है। Ganesh Hsg Corp की बैलेंसशीट मजबूत है। प्रकाश को ये स्टॉक पसंद आ रहा है। उनका मानना है कि छोटे शहरों की रियल्टी कंपनियों की ग्रोथ बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।