Get App

हिंडाल्को में यहां से 30% की तेजी संभव, Amber इंटरप्राइजेज में ग्रोथ की काफी संभावना : प्रकाश दीवान

प्रकाश दीवान की राय है मेटल शेयरों की चमक और बढ़ सकती है। घरेलू मार्केट में भी मेटल की डिमांड अच्छी है। वेदांता में यहां से 25-30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आईटी शेयरों पर बात करते हुए प्रकाश ने कहा कि लार्ज कैप आईटी की सही दिशा का अंदाजा लगाने के लिए रिजल्ट्स का इंतजार करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2024 पर 3:42 PM
हिंडाल्को में यहां से 30% की तेजी संभव, Amber इंटरप्राइजेज में ग्रोथ की काफी संभावना : प्रकाश दीवान
रियल्टी में प्रकाश को छोटी कंपनियों में ज्यादा ग्रोथ की संभावना दिख रही है। Ganesh Hsg Corp की बैलेंसशीट मजबूत है। प्रकाश को ये स्टॉक पसंद आ रहा है

मार्केट फंडामेंटल और कमाई की थीम बताने के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े prakashdiwan.in के प्रकाश दीवान। आइये प्रकाश जी से जानते है कि वेल्थ क्रिएशन के मौके कहां हैं। प्रकाश का मानना है कि आगे मेटल शेयरों में तेजी जारी रहेगी। फेरल की तुलना में नान-फेरस मेटल में ज्यादा तेजी दिखने की उम्मीद है। वेदांत और हिंडाल्कों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। वेदांता में यहां से 25-30 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।

HINDALCO अभी भी अंडर वैल्यूड

प्रकाश दीवान की राय है मेटल शेयरों की चमक और बढ़ सकती है। घरेलू मार्केट में भी मेटल की डिमांड अच्छी है। HINDALCO और VEDANTA में ज्यादा एक्शन संभव है। स्टील वाली कंपनियां में तेजी दिख सकती है। HINDALCO अभी भी अंडर वैल्यूड है। इसमें यहां से 25-30 फीसदी की तेजी संभव है।

नतीजों के बाद साफ होगी आईटी की दिशा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें