Get App

PSU Stocks: सस्ते में मिल रहे ये 5 सरकारी शेयर? पीई रेशियो 10 से भी कम, नोट कर लें नाम

भारतीय शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के शेयर (PSU Stocks) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। खास बात यह है कि कुछ बड़ी PSU कंपनियां इस समय भी PE रेशियो 10 से नीचे ट्रेड कर रही हैं, जबकि उनकी कमाई, कैश फ्लो, डिविडेंड और रिटर्न रेशियो मजबूत बने हुए हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 8:05 PM
PSU Stocks: सस्ते में मिल रहे ये 5 सरकारी शेयर? पीई रेशियो 10 से भी कम, नोट कर लें नाम
PSU Stocks: करीब 26 सालों के बाद पहली बार रविवार के दिन केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा

PSU Stocks: भारतीय शेयर बाजार में हालिया उतार-चढ़ाव के बीच पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के शेयर (PSU Stocks) एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। खास बात यह है कि कुछ बड़ी PSU कंपनियां इस समय भी PE रेशियो 10 से नीचे ट्रेड कर रही हैं, जबकि उनकी कमाई, कैश फ्लो, डिविडेंड और रिटर्न रेशियो मजबूत बने हुए हैं। आइए ऐसे ही 5 PSU शेयरों के बारे में जानते हैं-

1. कोल इंडिया (Coal India)

देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन करने वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड फिलहाल करीब 8.3 के PE रेशियो पर ट्रेड कर रही है, जो इसके सेक्टर औसत से काफी नीचे है। कंपनी लंबे समय से मजबूत कैश फ्लो जनरेट कर रही है और इसका ROE करीब 35.7 फीसदी है, जो PSU स्पेस में काफी ऊंचा माना जाता है। कोल इंडिया को रेगुलर और आकर्षक डिविडेंड देने वाली कंपनी के तौर पर भी जाना जाता है। हालिया कारोबारी सेशन में इसका शेयर भाव करीब 418 रुपये के आसपास रहा।

2. ओएनजीसी (ONGC)

देश की सबसे बड़ी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) भी इस सूची में शामिल है। ओएनजीसी का PE रेशियो लगभग 8.4 है और यह अक्सर इंडस्ट्री एवरेज से नीचे ट्रेड करती है। सरकारी स्वामित्व वाली यह कंपनी कच्चे तेल और गैस उत्पादन में अहम भूमिका निभाती है। इसका ROCE करीब 10.5% है और यह एक भरोसेमंद डिविडेंड स्टॉक माना जाता है। शेयर की कीमत फिलहाल करीब ₹246 के आसपास देखी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें