6 Stocks to BUY: इस समय कौन सा शेयर खरीदें? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधार की रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच ब्रोकरेज ने 6 हाई कनविक्शन स्टॉक्स की लिस्ट जारी की है। इनमें से अधिकतर मिडकैप स्टॉक्स हैं। हाई कनविक्शन का मतलब ये है कि ब्रोकरेज ने पूरे भरोसे के साथ इन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। कौन से हैं ये स्टॉक्स, आइए जानते हैं
1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics)
पहला नाम है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL लिमिटड। प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि BEL के लॉन्ग टर्म प्रॉस्पेक्ट्स काफी मजबूत हैं। कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग अच्छा है और आने वाले दो सालों में करीब ₹50,000 करोड़ की डिफेंस ऑपर्च्युनिटी में पाइपलाइन है। साथ ही, कंपनी अब डिफेंस के अलावा सिविल, एविएशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और रेलवे जैसे सेक्टर्स में भी अपना विस्तार कर रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2026 के बीच BEL की रेवेन्यू और एडजस्टेड प्रॉफिट में क्रमशः 17.6% और 17.3% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है। उसने कहा कि हालिया करेक्शन के बाद, यह स्टॉक लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। उसने इसे 341 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
दूसरा स्टॉक है क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिक। ब्रोकरेज ने इस पर हाई कन्विक्शन स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 536 रुपये रखा है। यह कंपनी ECD यानी इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी नए प्रोडक्ट्स और भौगोलिक विस्तार पर जोर दे रही है। साथ ही कंपनी अपने इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग पर भी ध्यान दे रही है, जिससे लागत में कटौती हो और इसका मुनाफा बढ़ सके। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के बीच कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में क्रमशः 13.2%, और 24.9% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है।
3. साएंट लिमिटेड (Cyient Ltd)
Narrator: तीसरा स्टॉक है Cyient। कंपनी ने हाल ही में साइटेक, सेलफिनेट और ग्रिट कंसल्टिंग जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया है। इससे प्लांट इंजीनियरिंग, न्यू एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन और कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में इसकी उपस्थिति अब पहले से मजबूत हो गई है। हालांकि मौजूदा ग्लोबल हालातों के चलते थोड़ी सुस्ती आई है, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 और 2027 में इसमें रिकवरी आएगी। ब्रोकरेज के अनुसार, इस समय Cyient का वैल्यूएशन भी काफी आकर्षक है। उसने इसे 2,120 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
4. जेबी केमिकल्स एंड फार्मा (JB Chemicals & Pharma)
चौथा स्टॉक है जेबी केमिकल्स एंड फार्मा। प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि कंपनी अपने पुराने लेगेसी ब्रांड्स के दम पर घरेलू बाजार में अपनी पकड़ बनाए रखेगी। साथ ही रेजल, अजमर्डा और सैनजाइम दवाओं का विस्तार ग्रोथ को बढ़ावा देगा। इसके अलावा कंपनी के लिए एक्सपोर्ट्स मार्केट में भी नए अवसर पैदा हो रहे हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान कंपनी के EBITDA और EPS में क्रमश: 18% और 23.5% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 2,100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
5. जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless)
पांचवा स्टॉक है जिंदल स्टेनलेस। स्टील की लंबी ड्यूरेबिलिटी और हाई स्ट्रेंथ को देखते हुए इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ब्रोकरेज को जिंदल स्टेनलेस की वॉल्यूम ग्रोथ 15 फीसदी से अधिक रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि तटीय इलाकों में कार्बन स्टील की जगह स्टेनलेस स्टील के इस्तेमाल का फैसला किया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार जैसी परियोजनाओं से भी कंपनी को फायदा होगा। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के दौरान इसकs EBITDA और नेट प्रॉफिट की ग्रोथ क्रमश: 20% और 25% रह सकती है। इसका टारगेट प्राइस ₹849 रखा गया है।
6. सफारी इंडस्ट्रीज (Safari Industries)
अंतिम स्टॉक है सफारी इंडस्ट्रीज, जो भारत की प्रमुख लगेज मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के चलते Safari की डिमांड में फिर से तेजी आएगी। हालांकि, कॉम्पिटीशन बढ़ने के चलते कंपनी की मार्जिन पर थोड़ा दबाव रह सकता है। प्रभुदास लीलाधर का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से 2026 के दौरान Safari की बिक्री में सालाना 21% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इसके नए ग्रीनफील्ड फैक्ट्री से ग्रोथ को अतिरिक्त सपोर्ट भी मिलेगा। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस 3,005 रुपये रखा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।