Get App

6 Stocks जो दे सकते हैं बेहतरीन रिटर्न, प्रभुदास लीलाधार की आई रिपोर्ट, कहा- खरीदो

6 Stocks to BUY: इस समय कौन सा शेयर खरीदें? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधार की रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच ब्रोकरेज ने 6 हाई कनविक्शन स्टॉक्स की लिस्ट जारी की है। इनमें से अधिकतर मिडकैप स्टॉक्स हैं। हाई कनविक्शन का मतलब ये है कि ब्रोकरेज ने पूरे भरोसे के साथ इन स्टॉक्स पर दांव लगाया है

Vikrant singhअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 6:56 PM
6 Stocks जो दे सकते हैं बेहतरीन रिटर्न, प्रभुदास लीलाधार की आई रिपोर्ट, कहा- खरीदो
6 Stocks to BUY: भुदास लीलाधर का मानना है कि BEL के लंबे समय के प्रॉस्पेक्ट्स काफी मजबूत हैं

6 Stocks to BUY: इस समय कौन सा शेयर खरीदें? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधार की रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच ब्रोकरेज ने 6 हाई कनविक्शन स्टॉक्स की लिस्ट जारी की है। इनमें से अधिकतर मिडकैप स्टॉक्स हैं। हाई कनविक्शन का मतलब ये है कि ब्रोकरेज ने पूरे भरोसे के साथ इन स्टॉक्स पर दांव लगाया है। कौन से हैं ये स्टॉक्स, आइए जानते हैं

1. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics)

पहला नाम है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी BEL लिमिटड। प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि BEL के लॉन्ग टर्म प्रॉस्पेक्ट्स काफी मजबूत हैं। कंपनी का ऑर्डर बैकलॉग अच्छा है और आने वाले दो सालों में करीब ₹50,000 करोड़ की डिफेंस ऑपर्च्युनिटी में पाइपलाइन है। साथ ही, कंपनी अब डिफेंस के अलावा सिविल, एविएशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, और रेलवे जैसे सेक्टर्स में भी अपना विस्तार कर रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि फाइनेंशियल ईयर 2024 से 2026 के बीच BEL की रेवेन्यू और एडजस्टेड प्रॉफिट में क्रमशः 17.6% और 17.3% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है। उसने कहा कि हालिया करेक्शन के बाद, यह स्टॉक लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। उसने इसे 341 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

2. Crompton Greaves Consumer Electric

दूसरा स्टॉक है क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिक। ब्रोकरेज ने इस पर हाई कन्विक्शन स्टॉक को "Buy" रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 536 रुपये रखा है। यह कंपनी ECD यानी इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी नए प्रोडक्ट्स और भौगोलिक विस्तार पर जोर दे रही है। साथ ही कंपनी अपने इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग पर भी ध्यान दे रही है, जिससे लागत में कटौती हो और इसका मुनाफा बढ़ सके। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024 से 2027 के बीच कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में क्रमशः 13.2%, और 24.9% की दर से बढ़ोतरी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें