शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार तो इन 69 स्मॉलकैप शेयरों ने दिया 39% तक रिटर्न

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कायमाब रहा। जबकि साप्ताहिक आधार पर लॉर्जकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा

अपडेटेड Oct 08, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
इस हफ्ते FIIs ने भारतीय बाजारों में 36.55 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1024.09 करोड़ रुपये की खरदारी की।

07 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और रुपये में आई भारी गिरावट के बीच बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। इस उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में बाजार पिछले 3 हफ्तों के गिरावट के क्रम को तोड़ता नजर आया है। कल खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 764.37 अंक यानी 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 58191.29 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 220.3 अंक यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 17314.65 के स्तर पर बंद हुआ।

अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई मेटल इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर 5.7 फीसदी, कैपिटल इंडेक्स 3.6 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 3.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि बीते हफ्ते FMCG इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दिग्गजों की तरफ ही स्मॉलकैप और मिडकैप में भी गए हफ्ते अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.5 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कायमाब रहा। जबकि साप्ताहिक आधार पर लॉर्जकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।


Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि SGX Nifty से सुस्त संकेत मिलने के बावजूद सोमवार को हमारे बाजार कमजोर ग्लोबल संकेतों को नकाराते हुए हल्की बढ़त के साथ खुले थे लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही बाजार इस तेजी का बनाए रखने में कायमाब नहीं रहा और बिकवाली हावी हो गई। लेकिन मंगलवार को बाजार में एक बार फिर बुल्स हावी होते दिखे और बाजार ने एक बार फिर 17200 का स्तर हासिल कर लिया है। फिर एक दिन के गैप के बाद हमें 17400 का भी स्तर देखने को मिला। लेकिन इस हफ्ते 17300 के ऊपर बंद होने के पहले हमें बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बावजूद बाजार साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।

इस हफ्ते FIIs ने भारतीय बाजारों में 36.55 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1024.09 करोड़ रुपये की खरदारी की।

Indusind Bank के शेयरों में अभी और आएगी तेजी, जानिए क्या है नया टारगेट प्राइस

07 अक्टूबर को बीते हफ्ते में 69 स्मॉलकैप शेयरों ने 10-39 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसमें Max Ventures और Industries, Xelpmoc Design and Tech, Mazagon Dock Shipbuilders, Jaiprakash Associates, Kuantum Papers, HBL Power Systems, Gayatri Projects और Deep Industries के नाम शामिल हैं। वहीं, Reliance Communications, EPL, Cressanda Solution, Ingersoll Rand (India), AAVAS Financiers, Fino Payments Bank, Sindhu Trade Links और JM Financial स्मॉलकैप के टॉप लूजर रहे।

07 अक्टूबर को बीएसई 500 इंडेक्स 1.3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। इस बढ़त में Mazagon Dock Shipbuilders, Cochin Shipyard, Mishra Dhatu Nigam, Poly Medicure, Mahindra CIE Automotive, JSW Energy, Delta Corp, Godfrey Phillips India, Indiabulls Housing Finance और Vakrangee का सबसे ज्यादा योगदान रहा।

इस हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी कमजोरी आई और रुपये ने 82.42 रुपये का रिकॉर्ड लो हिट किया। 07 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में डॉलर के मुकाबले रुपया साप्ताहिक आधार पर 98 पैसे टूटकर 81.34 के मुकाबले 82.32 पर बंद हुआ।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।