07 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में मिलेजुले ग्लोबल संकेतों और रुपये में आई भारी गिरावट के बीच बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। इस उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते में बाजार पिछले 3 हफ्तों के गिरावट के क्रम को तोड़ता नजर आया है। कल खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 764.37 अंक यानी 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 58191.29 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 220.3 अंक यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 17314.65 के स्तर पर बंद हुआ।
