भारत के लिए 8-10% इकोनॉमिक ग्रोथ संभव,डबल-डिजिट ग्रोथ से भी नहीं किया जा सकता इनकार - मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी को भारत के लिए 8-10 प्रतिशत आर्थिक विकास संभव दिख रहा है। जियोब्लैकरॉक का लक्ष्य भारतीयों को बचत को कमाई में बदलने में मदद करना है। अगले दशक में भारत का एनर्जी इंपोर्ट काफी कम हो जाएगा

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
मुकेश अंबानी ने कहा पिछले पांच-छह दशकों से भारतीयों ने लगातार बचत की है,लेकिन वह प्रोडक्टिव नहीं रही है। JioBlackrock हमें यह मौका देता है कि हम भारतीयों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें उन बचत को कमाई में बदलने का ऑप्शन दें

JioBlackRock event : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत 8-10 प्रतिशत की ग्रोथ बनाए रख सकता है और मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ भी हासिल कर सकता है। उन्होंने देश के लंबे समय के आर्थिक भविष्य के बारे में एक आशावादी नज़रिया पेश किया। मुंबई में जियोब्लैकरॉक इवेंट में ब्लैकरॉक के CEO लैरी फिंक के साथ बातचीत में अंबानी ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत दुनिया से आगे निकल जाएगा।"

उन्होंने कहा "भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था का पेड़ बहुत साफ़ तौर पर स्थिरता और भरपूर मात्रा में फल दे रहा है। हमारी पॉलिसी भी टिकाऊ रही है। हमारी पॉलिसी में निरंतरता है। हम कंजर्वेटिव भी रहे हैं।"

"पिछले पांच-छह दशकों से भारतीयों ने लगातार बचत की है,लेकिन वह प्रोडक्टिव नहीं रही है। JioBlackrock हमें यह मौका देता है कि हम भारतीयों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें उन बचत को कमाई में बदलने का ऑप्शन दें"।


अंबानी ने यह भी कहा कि अगले दशक में भारत अपनी 80% एनर्जी इंपोर्ट नहीं करेगा।

उन्होने कहा "जब टेक्नोलॉजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात आएगी,तो हम दुनिया से पीछे नहीं रहेंगे। मुझे लगता है कि भारत में 4.5 लाख करोड़ डॉलर का मौका है, 20-30 साल की अवधि में भारत बाकी दुनिया से आगे निकल जाएगा।"

बता दें कि जियोब्लैकरॉक,जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSLजो रिलायस इंडस्ट्रीज का हिस्सा है) और दुनिया का सबसे बड़ा एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक का 50:50 जॉइंट वेंचर है।

इस वेंचर के बारे में बात करते हुए अंबानी ने कहा "लैरी (फिंक) ने मुझसे कहा कि ब्लैकरॉक का अंतिम मकसद सिर्फ शॉर्ट टर्म रिजल्ट हासिल करना या इन्वेस्टर्स और शेयरहोल्डर्स के लिए रिटर्न कमाना नहीं है। अगर मैं इस पैसे का इस्तेमाल पहले समाज की भलाई के लिए करूं और उसके नतीजे के तौर पर मैं अपने इन्वेस्टर्स और शेयरहोल्डर्स को रिटर्न दूं, तो समझें कि मैंने अपना काम कर लिया और यही रिलायंस की भी फिलॉसफी है।"

 

BlackRock के सीईओ ने दी खास सलाह, कहा-यह 'भारत का युग' है, जिसमें लंबी अवधि में वेल्थ बनाने के बड़े मौके हैं

 

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।