Top SME stocks: इन 8 शेयरों ने एक साल में दिया 10 गुना तक रिटर्न, जानें क्या है इनका बिजनेस?
Top SME stocks: छोटे शेयरों में निवेश काफी रिस्की होता हैं। लेकिन यह भी सच है कि सबसे तेज मल्टीबैगर रिटर्न मिलने का चांस भी इन्हीं शेयरों में होता हैं। शायद यही वजह है कि तमाम जोखिम के बावजूद निवेशक इन शेयरों में बढ़-चढ़कर पैसा लगा रहे हैं। आज हम आपको 8 ऐसे ही SME शेयरों के बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 300 से लेकर 1000 पर्सेंट तक का बंपर रिटर्न दिया है। साथ ही जानेंगे कि इन कंपनियों को बिजनेस क्या है और ये कितना मुनाफा कमाती है
SME stocks: इस साल SME रूट आए IPO को औसतन 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है
Top SME stocks: छोटे शेयरों में निवेश काफी रिस्की होता हैं। लेकिन यह भी सच है कि सबसे तेज मल्टीबैगर रिटर्न मिलने का चांस भी इन्हीं शेयरों में होता हैं। शायद यही वजह है कि तमाम जोखिम के बावजूद निवेशक इन शेयरों में बढ़-चढ़कर पैसा लगा रहे हैं। यहां तक कि SME IPO की बोली लगाने के लिए भी मार पड़ी हुई है। इस साल अब तक SME रूट से जितने भी IPO आए हैं, उन सभी को औसतन 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। आज हम आपको 8 ऐसे ही SME शेयरों के बता रहे हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 300 से लेकर 1000 पर्सेंट तक का बंपर रिटर्न दिया है। साथ ही जानेंगे कि इन कंपनियों को बिजनेस क्या है और ये कितना मुनाफा कमाती है।
1. नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड
यह कंपनी बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को सॉफ्टवेयर और मोबिलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराती है और इसका फोकस पेमेंट और स्मार्ट ट्रांजैक्शन सॉल्यूशंस पर हैं। इसके शेयर अगस्त 2021 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने 972% का बंपर रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 40.84 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले 112.26% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में 6.52 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 334.66 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 1,357 रुपये है और यह 34.56 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं।
2. डायनेमिक सर्विसेज सिक्योरिटी लिमिटेड
यह कंपनी अपने क्लाइंट्स को मशीनीकृत सफाई, कन्जर्वेशन, हाउसकीपिंग, कैटरिंग, सिक्योरिटी और मैनपावर सप्लाई से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। इसके शेयर अक्टूबर 2021 में NSE Emerge पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने 866% का दमदार रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 81.88 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले 14.5% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 10.19 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 371.75 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 162 रुपये है और इसका रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 61.55 फीसदी है।
3. RMC स्विचगियर्स लिमिटेड
यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में काम करती है और स्विचगियर इंजीनियरिंग से जुड़े सेवाएं मुहैया कराती है। इसके शेयर BSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर मार्च 2017 में लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने 817% का दमदार रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 125.27 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 201% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 11.74 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 1,924 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 748 रुपये है और यह करीब 40.81 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
4. जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड
यह आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बनाने वाली और इससे जुड़ी सेवाएं देनी वाली देश की जानी मानी कंपनी है। देश भर में इसके 150 से अधिक आयुर्वेदिक क्लीनिक है। इसके शेयर मई 2022 में NSE ईमर्ज पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 585% का धांसू रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 204.75 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 40% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 33.52 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 200 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 1,020 रुपये है और यह करीब 11.84 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
5. फीलिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
पांचवी कंपनी फीलिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड। यह कंपनी पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम करती है। इसके शेयर दिसंबर 2017 में एनएसई इमर्ज पर सूचीबद्ध हुए थे। पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 400% भाग चुका है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स 19.38 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 57% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 1.17 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 41 फीसदी अधिक था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 114 रुपये है और यह करीब 10.01 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
6. एफोर्डेबल रोबोटिक एंड ऑटोमेशन लिमिटेड
यह कंपनी कई इंडस्ट्रीज और सरकारी कंपनियों को इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराती है। इसका शेयर NSE इमर्ज पर अप्रैल 2022 में लिस्ट हुआ था। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 358% का रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 114 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 40% अधिक था। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 2.16 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष से 8.86 फीसदी कम रहा था। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 659 रुपये है और यह करीब 66.17 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
7. स्वराज सुटिंग लिमिटेड
यह एक टेक्सटाइल कंपनी है, जो कॉटन और सिथेंटिल फैब्रिक को बनाती और उनका ट्रेड करती है। इसका शेयर अप्रैल 2022 में NSE इमर्ज पर लिस्ट हुए था। पिछले एक साल में इसने 305% का शानदार रिटर्न दिया है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 219.29 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 70% की सेल्स ग्रोथ थी। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 5.54 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 21.22 फीसदी की प्रॉफिट ग्रोथ थी। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 97 रुपये है और यह करीब 8.22 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
8. ओमफर्न इंडिया लिमिटेड
यह कंपनी किचंस, वार्डरोब और ऑफिसों के लिए फर्नीचर बनाती और उसका सप्लाई करती है। इसके शेयर अक्टूबर 2017 में NSE के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए थे। पिछले एक साल में इसके शेयर 299% ऊपर चढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में इसका नेट सेल्स करीब 70.23 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले साल के मुकाबले करीब 128% की सेल्स ग्रोथ थी। वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2023 में 3.91 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 475 फीसदी की प्रॉफिट ग्रोथ थी। कंपनी के शेयरों का भाव फिलहाल 70 रुपये है और यह करीब 11.14 के पीई रेशियो पर कारोबार कर रहा है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।