Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर ABB, ASTRAL, ZEE ENT,EXIDE और INDIAN HOTELS जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं।
Indian Hotels पर JP Morgan
जेपी मॉर्गन ने इंडियन होटल्स पर डाउनग्रेड रेटिद दी है और इस स्टॉक के लिए 315 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वैल्युएशन ऊपरी स्तर पर होने से स्ट़ॉक में डाउनग्रेड का फैसला लिया है। ब्रोकरेज हाउस ने FY23-25 EBITDA अनुमान में 2-9% की कटौती की है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि शेयर में पहले ही बहुत तेजी आ चुकी है।
UBS ने सन टीवी पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 600 रुपये का लक्ष्य दिया है। UBS ने इस स्टॉक पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि महंगाई के दबाव के चलते तिमाही नतीजे खास नहीं रहे। आय में अनुमान से 7% की कमी आई है और कामकाजी मुनाफा भी अनुमान से कम रहा है।
UBS ने Zee Entertainment पर Buy रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 350 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मैक्रो चुनौतियों के बीच कंपनी का प्रदर्शन बेहतर है। विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन बढ़ने से आय में इजाफा हुआ है। Sony के साथ मर्जर FY23 में पूरी होने की संभावना है।
जेफरीज ने ASTRAL पर Hold रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को घटाकर 2100 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। Q2 में कंपनी के मुनाफे और वॉल्यूम में गिरावट आई है। मार्जिन में भी दबाव देखने को मिला है।
Alkem Laboratories पर Nomura
नोमुरा ने Alkem Laboratories पर न्यूट्रल रेटिंग की राय देते हुए इसके लिए 3487 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मार्जिन अनुमान से 4.69% कम रहा है और कामकाजी मुनाफा भी अनुमान से 23% कम रहा है।
जेपी मॉर्गन ने एक्साइड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। कंपनी ने डिमांड आउटलुक को लेकर मजबूत कमेंट्री है। सितंबर में लिथियम आयन सेल का उत्पादन शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने FY23-35 का EPS अनुमान बढ़ाकर 2-6% किया है। इन सभी विश्लेषण के आधार पर ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक के लिए 220 रुपये का लक्ष्य दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।