AB Capital Share Price: जेफरीज ने बढ़ाया टारगेट, इस कैपिटल मार्केट शेयर को लगे पंख

AB Capital Share Price: आदित्य बिड़ला कैपिटल ने पिछले कुछ सालों में तिमाही और सालाना दोनों आधार पर शानदार फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पेश किया है। कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफ़िट में बढ़त का रुझान दिखा है,जो इसकी ऑपरेशनल मजबूती का संकेत है

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 2:52 PM
AB Capital Share Price:पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 4.58 फीसदी और 1 महीने में 4.31 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 21.13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है

AB Capital Share Price: आज AB कैपिटल का शेयर सुबह से ही सरपट दौड़ रहा है। शेयर करीब 4% की मजबूती के साथ वायदा बाजार के टॉप गेनर्स में शामिल है। फिलहाल, 2.20 बजे के आसपास यह शेयर 13.95 रुपए यानी 3.45 फीसदी की बढ़त के साथ 418 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 430.70 रुपए और दिन का लो 410 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 12,631,063 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 114,453 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 430.70 रुपए है।

AB कैपिटल पर जेफरीज की राय

इस स्टॉक पर जेफरीज ने बुलिश रिपोर्ट जारी की है। जिसके चलते इसमें जोश भर गया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट बढ़ा कर 475 रुपए कर दिया है। जेफरीज का कहना है कि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 41% बढ़कर 1180 करोड़ रुपए पर रहा है जो अनुमान से बेहतर है। कंपनी के NBFC कारोबार में कम प्रोविजन और टैक्स से बेहतर नतीजे आए हैं। इसका AUM सालाना आधार पर 28% बढ़ा है। एसेट क्वालिटी भी मजबूत रही है। क्रेडिट कॉस्ट उम्मीद से बेहतर रहा है। लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में VNB मार्जिन दोगुना हुआ है। बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से VNB मार्जिन बढ़ा है। FY27-28 NBFC EPS अनुमान 3-4% बढ़ाया गया है। FY28 तक 24% EPS CAGR की उम्मीद है।


कंपनी के प्रदर्शन पर एक नजर

आदित्य बिड़ला कैपिटल ने पिछले कुछ सालों में तिमाही और सालाना दोनों आधार पर शानदार फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पेश किया है। कंपनी के रेवेन्यू और नेट प्रॉफ़िट में बढ़त का रुझान दिखा है,जो इसकी ऑपरेशनल मजबूती का संकेत है।

कंपनी का सालाना कंसोलिडेटेड रेवेन्यू मार्च 2022 में खत्म हुए साल के ₹22,229.91 करोड़ से लगातार बढ़कर मार्च 2026 में खत्म हुए साल में ₹45,508.98 करोड़ हो रहा है। यह इस दौरान रेवेन्यू में 104% से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में नेट प्रॉफिट में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छी बढ़ोतरी हुई है। यह मार्च 2022 के ₹1,319.17 करोड़ से बढ़कर मार्च 2026 में ₹3,412.35 करोड़ रुपए रहा, जो लगभग 158.67% की बढ़ोतरी दिखाता है।

तिमाही आधार पर देखें तो मार्च 2026 को खत्म होने वाली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13,459.25 करोड़ रुपये रहा था,जो मार्च 2025 को खत्म होने वाली तिमाही के 12,214.04 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसी तरह,मार्च 2026 को खत्म होने वाली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट 987.88 करोड़ रुपये रहा,जो पिछले साल की इसी तिमाही के 691.41 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। इससे पता चलता है कि हाल की तिमाहियों में कंपनी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 4.58 फीसदी और 1 महीने में 4.31 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 21.13 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक इस शेयर ने 17 फीसदी रिटर्न दिया है। 2 साल में इस शेयर ने 66.28 रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसने 116.52 फीसदी की तेजी दिखाई है।

Market Technicals : कुछ ही महीनों में निफ्टी जा सकता है 27000 के पार, शानदार चार्ट सेटअप वाले ये शेयर कराएंगे बंपर कमाई

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।