सेंसेक्स फिलहाल 140 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 54 अंकों की बढ़त के साथ हरे निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। निफ्टी में डीआरएल, इंफोसिस, नेस्ल इंडिया, एलएंडटी, एचयूएल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस, महानगर गैस, टोरेंट फार्मा, मणप्पुरम फाइनेंस और वोल्टाज के शेयर नजर आये। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
